Sunday, September 27, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

बिहार में नारी शक्ति का उदय: सरकारी नौकरी से ड्राइविंग सीट तक, महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

DigitalDesk by DigitalDesk
July 14, 2025
in स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

सरकारी नौकरियों में 35% आरक्षण: आत्मनिर्भरता की बुनियाद

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए सभी सरकारी सेवाओं में महिलाओं को 35% आरक्षण देने की नीति लागू की है। यह फैसला ना केवल रोजगार के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि उन्हें आर्थिक और सामाजिक रूप से भी सशक्त बना रहा है। वर्ष 2006 से शुरू हुए इस अभियान का परिणाम है कि आज बिहार की महिलाएं प्रशासनिक पदों से लेकर शिक्षण, पुलिस और चिकित्सा सेवाओं में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।

Related posts

Banks to open on September 27 followed by a three day strike affecting branch services Find out why September 30 is significant

रविवार 27 सितंबर को खुलेंगे बैंक, फिर तीन दिन हड़ताल से ब्रांच सेवाओं पर असर….जानें 30 सितंबर क्यों है महत्वपूर्ण?

September 26, 2026
Talks between Mamata and the Left The SIR controversy has altered Bengal political equations find out what transpired between these adversaries

ममता-लेफ्ट में बातचीत: SIR विवाद ने बदले बंगाल के सियासी समीकरण….जानें क्या हुई एक दूसरे के इन विरोधियों के बीच बात

September 26, 2026

पंचायतों में नेतृत्व संभाल रहीं महिलाएं

बिहार में महिलाओं की भागीदारी केवल नौकरियों तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषदों में भी महिलाएं नेतृत्वकारी भूमिका निभा रही हैं। आज राज्य की 50% से अधिक पंचायतों की कमान महिलाओं के हाथ में है। इसके अतिरिक्त, बिहार में 29 आदर्श महिला हितैषी पंचायतों का संचालन पूरी तरह से महिलाओं के हाथ में सौंपा गया है। यह एक सामाजिक क्रांति की शुरुआत है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में भी लैंगिक समानता की मिसाल बन रही है।

जीविका’ बनी आर्थिक स्वतंत्रता की राह

वर्ष 2007 में शुरू हुई ‘जीविका परियोजना’ बिहार में महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण का स्तंभ बन चुकी है। इस योजना के तहत 1.35 करोड़ से अधिक परिवारों को जोड़ा जा चुका है।
महिलाओं के स्वयं सहायता समूह (SHG) बनाए जाते हैं, जिन्हें वित्तीय सेवाएं और प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाता है। ‘जीविका दीदियां’ आज नर्सरी, सोलर शॉप, स्वास्थ्य सेवा, जन औषधि केंद्र, रसोई और पोषण आहार जैसे क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बनकर पूरे समाज को प्रेरणा दे रही हैं। अब तक 10 लाख से अधिक महिलाएं स्वास्थ्य सेवाओं में प्रशिक्षित हो चुकी हैं और 45 स्वास्थ्य सहायता केंद्रों का संचालन कर रही हैं।

महिलाएं अब ड्राइविंग सीट पर भी
परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बिहार में महिलाएं अब सड़कों पर आत्मविश्वास के साथ वाहन चला रही हैं। पिछले 8 वर्षों में अकेले पटना की करीब 29 हजार ेस अधिक महिलाओं ने ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त किया है। मुजफ्फरपुर की 18,560 महिलाएं ड्राइविंग लाइसेंस धारक बनीं। तिरहुत प्रमंडल में 33,000 से अधिक महिलाएं ड्राइविंग की दिशा में आगे आईं। महिलाओं की यह भागीदारी उन्हें ना केवल सामाजिक स्वतंत्रता देती है, बल्कि सुरक्षित आवागमन और रोजगार की दिशा में भी नई संभावनाएं खोलती है।

देश में सबसे अधिक महिला पुलिस: बिहार बना आदर्श

बिहार एकमात्र राज्य है जहां महिला पुलिसकर्मियों की संख्या सबसे अधिक है — लगभग 36,000 महिला पुलिस, जो राज्य की कुल पुलिस बल का 35% से भी अधिक है। यह संभव हुआ नीतीश सरकार की उस दूरदर्शी सोच से, जिसने महिलाओं को सुरक्षा बलों में बराबर का अवसर देने की नीति अपनाई। आज बिहार की बेटियां कांस्टेबल से लेकर एसपी और डीएसपी तक के पदों पर अपनी जिम्मेदारियों को साहस और निष्ठा से निभा रही हैं।

नारी शक्ति का बिहार मॉडल

बिहार सरकार का यह महिला सशक्तीकरण मॉडल पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत बन चुका है। सरकारी आरक्षण से लेकर पंचायत नेतृत्व, जीविका योजना से लेकर पुलिस और परिवहन तक — हर क्षेत्र में महिलाएं अब सशक्त, स्वावलंबी और नेतृत्वकारी भूमिका में हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों ने साबित कर दिया है कि यदि राजनीतिक इच्छाशक्ति हो, तो महिलाओं को सिर्फ बराबरी का हक ही नहीं, नेतृत्व का मंच भी दिया जा सकता है। बिहार की बेटियां आज खुद पर भरोसा कर रहीं हैं, और अपने आत्मनिर्भर भविष्य की दिशा में पूरे आत्मविश्वास से कदम बढ़ा रही हैं। …(प्रकाश कुमार पांडेय)

Tags: #jobs to driving seat women#Nari Shakti in BiharBihar Government
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल
30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

मुख्य समाचार

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version