टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह की नई सोशल मीडिया पोस्ट इन दिनों चर्चा में है। क्रिकेट के मैदान पर अपने दमदार प्रदर्शन के लिए पहचाने जाने वाले रिंकू इस बार बिहार के राजगीर की खूबसूरत वादियों और वन्यजीवों के बीच नजर आए। उनके इंस्टाग्राम पोस्ट में राजगीर ग्लास ब्रिज, नेचर सफारी और जू सफारी की झलक दिखाई दी। पहाड़, हरियाली और जंगल के बीच वन्यजीवों की तस्वीरों के साथ रिंकू ने लिखा, “I Love Nature”।
आखिर कहां हैं ये खूबसूरत वादियां?
राजगीर में क्या-क्या है खास?
पहाड़ियों और हरियाली के बीच बना कांच का पुल यहां का प्रमुख आकर्षण है। ऊंचाई से प्राकृतिक नजारों को देखने का अनुभव इसे खास बनाता है।
यहां अलग-अलग सफारी क्षेत्रों में शेर, बाघ, तेंदुए और भालू जैसे वन्यजीवों को देखने का अवसर मिलता है।
प्राकृतिक पहाड़ियों के बीच रोमांचक गतिविधियां, जंगल के रास्ते और मनोरम दृश्य इस जगह को प्रकृति प्रेमियों के लिए आकर्षक बनाते हैं। रिंकू सिंह की इस पोस्ट ने एक बार फिर राजगीर की प्राकृतिक सुंदरता को चर्चा में ला दिया है। उनका छोटा-सा संदेश “I Love Nature” इस सफर का सार बताता है। क्रिकेट की व्यस्तता के बीच प्रकृति के साथ बिताए गए ये पल उनके प्रशंसकों को भी खूब पसंद आ रहे हैं।