Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

किसके दवाब में दिया था राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले में फैसला!

DigitalDesk by DigitalDesk
June 4, 2023
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, मेरठ
0
Retired Justice Sudhir Agarwal
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

रामनगरी अध्योध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण का काम तीव्र गति से चल रहा है। मंदिर का निर्माण काम अभी तक करीब 50 फीसदी पूरा हो चुका है। गर्भ गृह की दीवार खड़ी हो चुकी हैं। दावा किया जा रहा है कि अक्टूबर 2023 तक पहले तल का निर्माण पूरा हो जाएगा। इस बीच साल 2010 में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले में फैसला सुनाने वाली इलाहाबाद हाई कोर्ट की पीठ का हिस्सा रहे सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल ने दावा किया कि राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले में उन पर फैसला नहीं देने का बहुत दबाव था।

  • राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले में हुआ था अहम फैसला
  • इलाहाबाद हाईकोर्ट की पीठ का हिस्सा रहे थे न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल
  • सुधीर अग्रवाल ने कहा उनपर निर्णय नहीं देने का था दबाव
  • न्यायमूर्ति अग्रवाल 23 अप्रैल 2020 को हो चुके हैं रिटायर
  • मेरठ के एक निजी कार्यक्रम के दौरान फैसले को लेकर की बात
  • कहा—अब अपने आप को धन्य महसूस कर रहा हूं
  • मुझ पर मामले में फैसला टालने का था दबाव
  • घर के अंदर भी दबाव था और बाहर से भी था दबाव

सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति ने यह भी कहा कि अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया होता, तो संभव है आने वाले 200 साल तक इस मामले में कोई फैसला ही नहीं होता। बता दें कि न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल 23 अप्रैल 2020 को हाईकोर्ट से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। हाईकोर्ट से रिटायर्ड होने के बाद न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल ने पहली बार इस संबंध में कोई बात सार्वजनिक तौर पर कही है। बता इें एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने मेरठ पहुंचे सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति अग्रवाल ने कहा कि फैसला सुनाने के बाद वे अपने आप को धन्य महसूस कर रहे थे। जबकि इस मामले में फैसला टालने का उन पर भारी दबाव था। उन्होंने कहा घर के अंदर भी दबाव था और घर के बाहर से भी उन पर दवाब था। सुधीर अग्रवाल ने कहा परिवार के सदस्य ही नहीं नाते रिश्तेदार भी उन्हें सुझाव दे रहे थे कि वे फैसला न दें, किसी तरह समय कटने का बस इंतजार करते रहें।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

30 सितंबर 2010 को सुनाया था फैसला

सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति ने यह भी कहा है कि अगर 30 सितंबर 2010 को वे राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद को लेकर फैसला नहीं सुनाते तो हो सकता है इस मामले में आने वाले 200 साल तक भी कोई फैसला नहीं हो पाता। बता दें 30 सितंबर 2010 को उत्तरप्रदेश के इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 2:1 के बहुमत के साथ यह फैसला सुनाया था। जिसके तहत अयोध्या में करीब 2.77 एकड़ जमीन को समान रूप से 3 हिस्सों में बांटा जाना था। जिसका एक हिस्सा सुन्नी वक्फ बोर्ड को और एक हिस्सा निर्मोही अखाड़े को देने के साथ एक हिस्सा ‘राम लला’ यानी मंदिर निर्माण के लिए को दिया जाना था। फैसला सुनानी वाली पीठ में न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल के साथ न्यायमूर्ति एस यू खान और न्यायमूर्ति डी वी शर्मा भी शामिल थे।

Post Views: 348
Tags: Allahabad High CourtayodhyaBabri MasjidRam JanmabhoomiRetired Justice Sudhir AgarwalShri Ram Mandir
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version