Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home स्पेशल

जाने माने टीवी पत्रकार Deepak Chaurasia बने लाइव टाइम्स के न्यूज डायरेक्टर, जल्द लांच होगा प्राइम टाइम शो

DigitalDesk by DigitalDesk
May 22, 2025
in स्पेशल
0
जाने माने टीवी पत्रकार Deepak Chaurasia बने लाइव टाइम्स के न्यूज डायरेक्टर, जल्द लांच होगा प्राइम टाइम शो
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

देश के जानेमाने पत्रकार और समाचार एंकर दीपक चौरसिया हिंदी समाचार चैनल लाइव टाइम्स में न्यूज डायरेक्टर के रूप में जुड़े हैं। लाइव टाइम्स में दीपक चौरसिया के साथ जल्द ही एक प्राइम टाइम शो भी लॉन्च करेगा।
लाइव टाइम्स से दीपक चौरसिया की नई पारी
लाइव टाइम्स में न्यूज़ डायरेक्टर बने दीपक चौरसिया
जल्द आएगा लाइव टाइम्स में प्राइम टाइम शो

इस नियुक्ति के बारे में लाइव टाइम्स के संस्थापक, सीईओ और एडिटर-इन-चीफ दिलीप सिंह का कहना है कि ‘दीपक चौरसिया का लाइव टाइम्स से जुड़ना हमारे मूल सिद्धांत ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ में और अधिक ऊर्जा भरने जैसा है। आज जब टीआरपी ने सच्चाई को और न्यूज मीडिया के शोरगुल ने समाचारों को पीछे धकेल दिया है। ऐसे समय में दीपक चौरसिया का लाइव टाइम्स के साथ जुड़ना इस प्रवृत्ति को उलटने की दिशा में एक बड़ा और अहम कदम है। उन्होंने कहा जहां टीआरपी नहीं, बल्कि सच्चाई को ही प्राथमिकता होगी। जहां फेक न्यूज नहीं बल्कि फैक्ट्स होंगे। दिलीप सिंह ने कहा दीपक की पत्रकारिता पर मजबूत पकड़ और दर्शकों के साथ यूजर्स से जमीनी जुड़ाव के साथ लाइव टाइम्स सिर्फ एक न्यूजरूम नहीं बना रहा, बल्कि ‘सत्य-प्रधान पत्रकारिता’ के लिए एक आंदोलन को तैयार कर रहा है।

Related posts

AI has not only transformed the technology industry urban economies real estate employment social structures

AI ने सिर्फ टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री को नहीं बदला…शहरों की अर्थव्यवस्था, रियल एस्टेट, रोजगार और सामाजिक ढांचा भी बदल रहा है

September 4, 2026
Tribute to Gloria Steinem The end of a voice for women rights voice silenced the movement legacy endures

ग्लोरिया स्टीनम को श्रद्धांजलि: महिला अधिकारों की आवाज का अंत….एक आवाज खामोश, आंदोलन की विरासत कायम

September 4, 2026

वहीं लाइव टाइम्स से जुड़ने पर दीपक चौरसिया ने कहा कि वे हमेशा उस पत्रकारिता में विश्वास करते रहे हैं, जो लोगों की सेवा करे, न कि किसी एजेंडे की। लाइव टाइम्स आज के इस दौर का एक ऐसा बिरला न्यूजरूम है, जो सनसनी या वायरल खबरों से अधिक प्रामाणिक और सत्यापित रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देता है। उन्हें इस मिशन का हिस्सा बनने की बेहद खुशी है। जो तथ्यों पर आधारित स्टोरीज कहने। तीखे और जरूरी सवाल पूछने के साथ दर्शकों और पाठकों को केंद्र में रखकर पत्रकारिता करने में यकीन रखता है।

दीपक चौरसिया ने देश के पहले निजी सैटेलाइट टीवी चैनल से लेकर अब तक के अपने सफर में सभी पदों पर काम किया है। इसमें बड़े राजनैतिक घटनाक्रम से लेकर युद्द की मैदानी रिपोर्टिंग से लेकर एंकरिंग और फिर संपादक की अपनी भूमिका भी दीपक चौरसिया में खरे उतरे हैं। अपने इस सफर के दौरान उन्होंने देश से लेकर देश दुनिया की तकरीबन हर बड़ी खबर को कवर किया है। दीपक चौरसिया साल 1993 से पत्राकिरता में हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘लोकस्वामी’ अखबार से की थी। दीपक को न केवल राजनैतकि खबरों की महारत है बल्कि उन्होंने बालीवुड की हस्तियों महानायक अमिताभ बच्चन, सलमान खान, आमिर खान, अक्षय कुमार, सनी देओल, शाहरुख खान समेत फिल्मी जगत के तमाम सितारों के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी कर चुके हैं।

दीपक चौरसिया इससे पहले आजतक, दूरदर्शन, एबीपी न्यूज ,इंडिया न्यूज न्यूज नेशन और जी न्यूज जैसे विभिन्न प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। लाइव टाइम्स से जुड़ने से पहले पहले वे जी न्यूज़ के लिए कंसल्टिंग एडिटर और एंकर के रूप में जी मीडिया से जुड़े थे। दीपक चौरसिया तीन दशकों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता कर रहे हैं। उनका नाम देश में टेलीविजन पत्राकिरता का पर्याय बन चुका है।

 

 

 

 

Tags: Deepak Chaurasia
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version