Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

बदलेगा परिवेश…मध्यप्रदेश में होगा 1500 करोड़ का निवेश…2000 युवाओं को मिलेगा रोजगार का मौका

DigitalDesk by DigitalDesk
June 25, 2025
in स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

एमपी के इस शहर में RISE 2025 कॉन्क्लेव….एमएसएमई क्षेत्र में होगा नया युग शुरू…

एमपी के सीएम डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में 27 जून को रतलाम में RISE 2025 कॉन्क्लेव का आयोजन होने जा रहा है, जो मध्य प्रदेश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत करेगा। यह कार्यक्रम न केवल औद्योगिक विकास बल्कि युवाओं को रोजगार, नवाचार और उद्यमिता से जोड़ने का एक मजबूत मंच बनेगा। वैसे रतलाम में पहली बार रीजनल राइज कॉन्क्लेव का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें करीब 2 हजार करोड़ से अधिक के निवेश की उम्मीद है। इसके साथ ही 500 से अधिक उद्योगपति शामिल होंगे। इसके तहत 2 हजार युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। जानें सीएम डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में क्या कुछ होगा खास

Related posts

बिना नोटिफिकेशन क्यों लगता है फोन वाइब्रेट? जानिए ‘फैंटम वाइब्रेशन सिंड्रोम’ का पूरा सच

बिना नोटिफिकेशन क्यों लगता है फोन वाइब्रेट? जानिए ‘फैंटम वाइब्रेशन सिंड्रोम’ का पूरा सच

June 6, 2026
Braking news today

शी जिनपिंग का उत्तर कोरिया दौरा…कर्नाटक सरकार में इस्तीफा…भिवाड़ी में फैक्ट्रियों में आग

June 5, 2026

रतलाम….तारीख: 27 जून 2025
नेतृत्व: मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव
उद्यमिता और एमएसएमई में क्रांतिकारी कदम

इस कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव करीब 350 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 35 औद्योगिक अधोसंरचना परियोजनाओं का भूमिपूजन के साथ ही लोकार्पण भी करेंगे। साथ ही कार्यक्रम के दौरान करीब 1500 करोड़ रुपये के निवेश की 50 नई औद्योगिक इकाइयों की आधारशिला भी रखी जाना है। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव इस कार्यक्रम के दौरान राज्य के करीब 500 उद्यमियों को राज्य में भूमि आवंटन के साथ ही 500 युवाओं को रोजगार के ऑफर लेटर भी सौंपेंगे।

उद्योग विभाग द्वारा लोकमाता देवी अहिल्याबाई प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत 100 से अधिक लाभार्थियों को अनुदान राशि वितरित की जाएगी। इस आयोजन में प्रदेश के उद्योगों को नए बाजार, निर्यात के अवसर और डिजिटल भुगतान प्रणाली से जोड़ने के लिए ONDC, NPCI और Walmart जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं से महत्वपूर्ण समझौते (MoU) भी होंगे।

औद्योगिक विस्तार के तहत, 596 भूखंडों पर 97.73 हेक्टेयर भूमि में 89.91 करोड़ रुपये से 8 नई औद्योगिक परियोजनाएं शुरू होंगी। इसके अलावा 231.534 हेक्टेयर क्षेत्र में 795 भूखंडों पर 152.21 करोड़ रुपये की लागत से 8 औद्योगिक क्षेत्रों का लोकार्पण किया जाएगा। विभागीय और निजी भूमि पर बने 15 क्लस्टरों का भूमि पूजन भी प्रस्तावित है, जिनकी संयुक्त विकास लागत लगभग 105 करोड़ रुपये है।

कॉन्क्लेव में 32 मध्यम श्रेणी की औद्योगिक इकाइयों का लोकार्पण भी किया जाएगा, जिनमें 858.74 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश प्रस्तावित है और इससे 2000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद सरकार को नजर आ रही है। राज्य के मुखिया की ओर से निवाड़ी ही नहीं आगर मालवा और रायसेन में करीब 4.22 करोड़ रुपये की लागत से तैयार जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र भवनों का लोकार्पण भी करेंगे। उद्यमिता, रोजगार और नवाचार को बढ़ावा देने वाली नीतियों की झलक पेश करेगा।

औद्योगिक परियोजनाएँ और निवेश

भूमि पूजन और लोकार्पण
35 से अधिक औद्योगिक परियोजनाएँ व क्लस्टर: 350 करोड़ रु. लागत।
50 नई औद्योगिक इकाइयाँ, जिनमें 1500 करोड़ रु. से अधिक निवेश होगा।
596 भूखंडों पर 8 परियोजनाएँ: 97.73 हेक्टेयर, 89.91 करोड़ रु.
795 भूखंडों पर 8 औद्योगिक क्षेत्र: 231.534 हेक्टेयर, 152.21 करोड़ रु.
15 क्लस्टर (निजी और विभागीय): 105 करोड़ रु. की लागत से विकसित होंगे।

रोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा
रोजगार का वितरण
500 युवाओं को रोजगार के ऑफर लेटर
500 उद्यमियों को भूमि आवंटन और आशय पत्र
100 से अधिक लाभार्थियों को प्रशिक्षण और अनुदान राशि (लोकमाता देवी अहिल्याबाई योजना के तहत)
महत्वपूर्ण समझौते
ONDC, NPCI और Walmart जैसी संस्थाओं से MoU (समझौता ज्ञापन) होंगे।
एमएसएमई सेक्टर को मिलेगा
डिजिटल भुगतान
निर्यात
नए बाजारों तक पहुंच

विभागीय और मध्यम इकाइयों का लोकार्पण
मध्यम श्रेणी की इकाइयाँ
32 इकाइयाँ, 858.74 करोड़ रु. का निवेश।
2000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की संभावना।

रतलाम में होने वाली RISE 2025 राज्य की मोहन सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही उन्हें उद्यमशील और तकनीकी रूप से सक्षम बनाना चाहती है। यह आयोजन मध्य प्रदेश को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के लिए पसंदीदा डेस्टीनेशन बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम हो सकता है। प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 286
Tags: #MP CM Dr. Mohan Yadav#Ratlam Regional Rise Conclave organized
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version