Monday, September 21, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश

रीजनल इंडस्ट्री कांक्लेव से जागी निवेश की नई उम्मीद, जानें CM डॉ.मोहन यादव की उद्योग समूहों के प्रतिनिधियों से वन-टू-वन चर्चा में क्या हुई बात

DigitalDesk by DigitalDesk
September 28, 2024
in मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार
0
रीजनल इंडस्ट्री कांक्लेव से जागी निवेश की नई उम्मीद, जानें CM डॉ.मोहन यादव की उद्योग समूहों के प्रतिनिधियों से वन-टू-वन चर्चा में क्या हुई बात
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

रीजनल इंडस्ट्री कांक्लेव से जागी निवेश की नई उम्मीद, जानें CM डॉ.मोहन यादव की उद्योग समूहों के प्रतिनिधियों से वन-टू-वन चर्चा में क्या हुई बात

मध्यप्रदेश के सागर में रीज़नल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। जिसमें आए उद्योगपतियों और निवेशकों से एमपी में निवेश के साथ औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार को लेकर सीएम डॉ.मोहन यादव ने वन टु वन चर्चा की।

Related posts

चीन ने रूस से तेल या गैस आयात करने पर अमेरिकी टैरिफ को लेकर प्रतिक्रिया दी

चीन ने रूस से तेल या गैस आयात करने पर अमेरिकी टैरिफ को लेकर प्रतिक्रिया दी

September 20, 2026
Escalating Houthi attacks Pakistan russia to Tehran and Iran Trump card

हूती का बढ़ता हमला, पाकिस्तान की तेहरान दौड़ और ईरान का ट्रंप कार्ड

September 20, 2026

रीज़नल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में मिले प्रस्ताव से निवेश आस
CM डॉ.मोहन यादव ने की उद्योगपतियों से सीधी बात
हटा में होगा प्राकृतिक गैस उत्पादन प्रारंभ
बीना रिफाइनरी विस्तारीकरण से मिलेगा युवाओं को रोजगार
MP में I T सेमीकंडक्टर क्षेत्र में अपार संभावना
रसायन और उर्वरक के क्षेत्र में निवेश और विस्तार की संभावना

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से मिलकर भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर एएन श्रीराम ने बताया बीना रिफाइनरी के विस्तारीकरण के साथ युवाओं के कौशल विकास के लिए स्किल डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट की उनकी योजना है, जिस पर वे काम कर रहे हैं। वहीं ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन के कार्यकारी संचालक एसके दास ने भी बताया कि दमोह जिले के हटा में साल 2026-2027 तक प्राकृतिक गैस उत्पादन प्रारंभ होगा। जिससे सरकार को तो राजस्व मिलेगा ही इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर भी लोगों को रोज़गार की संभावनाएँ भी सृजित होंगी। ऐसे में मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने खाद्य प्र-संस्करण इकाइयों की स्थापना और उससे सृजित होने वाले रोज़गार को लेकर स्वस्ति एग्रो साइंस प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक डॉ.अनिल तिवारी के साथ बारमाल्ट के मैनेजिंग डारेक्टर प्रमिल जिंदल से चर्चा की।

नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में विस्तार की संभावना
मध्यप्रदेश में ऊर्जा और नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के लिए सनकाइंड ग्रुप के चेयरमेन एवं एमडी हनीश गुप्ता, इंसोलेशन ग्रीन एनर्जी के चेयरमैन मनीष गुप्ता, एल्पेक्स सोलर लिमिटेड के सीईओ आदित्य सहगल ने भी अपनी रुचि जताई है। वहीे प्रदेश में आईटी, सेमीकंडक्टर क्षेत्र में अपार संभावनाओं को देखते हुए एसेड्स प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डारेक्टर रौनक़ चौधरी के साथ डाटा सेंट्रिक्स के मैनेजिंग डारेक्टर नवजोत सिंह सन्धू ने भी सीएम से चर्चा की। मानव संसाधन और खनन के संबंध में अवनी एपेरल के एमडी अज्ञात गुप्ता और पैसिफ़िक मेटास्टील के जेपी अग्रवाल ने चर्चा की। पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने तथा एविएशन क्षेत्र की योजना के बारे में सीएम डॉ.मोहन यादव ने ईज़ माय ट्रिप के सीईओ मनोज सोनी और फ्लाई ओला के प्रतिनिधि एस राम से भी वन-टू-वन चर्चा की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को प्रदेश में सोर ऊर्जा संयंत्र के साथ इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में अस्पताल निर्माण योजना से बंसल ग्रुप के प्रमोटर सुनील बंसल ने रूबरू कराया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से वन-टू-वन चर्चा के क्रम में प्रदेश में अधोसंरचना विकास क्षेत्र में सिग्मा इंजीनियरिंग के एमडी हसन सरदार खान, दारा इंजीनियरिंग एण्ड इंफ्रास्ट्रक्चर के चेयरमैन डॉ. पापू राम विष्णोई और स्वर्ण भारत स्टील प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर अनिल सिंह दाँगी ने चर्चा की।

इसके अलावा प्रदेश में रसायन और उर्वरक के क्षेत्र में निवेश के साथ इसके विस्तार की संभावनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्य भारत एग्रो के एमडी पंकज ओस्वाल,सेठिया ग्रुप के डायरेक्टर मनोज जैन से भी विचार विमर्श किया। पोर्टेबल पेट्रोल पम्प और टेक्सटाइल्स के क्षेत्र में उज्जवल भविष्य को लेकर अलिंज ग्रुप के चेयरमैन और एमडी इंद्रजीत पुर्थी ने मुख्यमंत्री को अपनी योजना से अवगत कराया।

Tags: #Chhatarpur CM Dr Mohan Yadav
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

मुख्य समाचार
“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

मुख्य समाचार
clean chit for India or a reality check for Pakistan Why did Maryam Nawaz statement spark outrage in Khyber Pakhtunkhwa

4000 KM दूर से बालेश्वर पहुंचे 5 ओरंगुटान? जंगल में मिला ‘जंगल के इंसानों’ का झुंड, तस्करी का शक!

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version