Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश इंदौर

मध्यप्रदेश के इस छोटे से गांव की रीना बनीं ड्रोन सखी..इस तरह बदली खेती की तस्वीर

DigitalDesk by DigitalDesk
March 26, 2026
in इंदौर, कृषि, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार
0
Drone Sakhi
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

ड्रोन सखी बनीं रीना, बदली खेती की तस्वीर

आधुनिक तकनीक से महिलाओं को मिली नई पहचान

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

ग्रामीण भारत में अब महिलाएं सिर्फ पारंपरिक भूमिकाओं तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आधुनिक तकनीक को अपनाकर नई पहचान बना रही हैं। आगर जिले के ग्राम थडोदा की रीना चंदेल इसकी जीवंत मिसाल हैं, जिन्होंने ड्रोन तकनीक के जरिए खेती-किसानी में नया बदलाव लाया है।

आजीविका मिशन और नाफेड के सहयोग से मिले प्रशिक्षण ने रीना के जीवन की दिशा बदल दी। ड्रोन संचालन सीखने के बाद उन्होंने इसे रोजगार और सेवा के माध्यम के रूप में अपनाया। आज वह गांव-गांव जाकर किसानों के खेतों में ड्रोन के जरिए कीटनाशक और पोषक तत्वों का छिड़काव कर रही हैं।

रीना ने खरीफ सीजन में 42 किसानों के करीब 121 एकड़ खेतों में ड्रोन स्प्रे किया और प्रति एकड़ 500 रुपये के हिसाब से सेवा दी। वहीं रबी सीजन में उन्होंने 56 किसानों की लगभग 156 एकड़ भूमि पर ड्रोन के माध्यम से स्प्रे कर आधुनिक खेती को बढ़ावा दिया। इससे किसानों को समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है।

रीना की मेहनत और लगन को देखते हुए कृषि विभाग ने उन्हें “कृषि सखी” की जिम्मेदारी भी सौंपी है। अब वह न केवल खुद काम कर रही हैं, बल्कि अन्य महिलाओं और किसानों को भी आधुनिक कृषि तकनीकों के बारे में प्रशिक्षित कर रही हैं। इस कार्य के लिए उन्हें हर महीने 5 हजार रुपये का मानदेय भी मिल रहा है।

रीना चंदेल की यह सफलता कहानी बताती है कि सही प्रशिक्षण और अवसर मिलने पर ग्रामीण महिलाएं भी तकनीक के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकती हैं। ड्रोन तकनीक के माध्यम से उन्होंने न केवल अपनी आय बढ़ाई है, बल्कि किसानों को भी नई दिशा दिखाते हुए खेती को आसान और प्रभावी बनाया है।

आज रीना अपने गांव की महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं और यह साबित कर रही हैं कि बदलते दौर में महिलाएं हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रही हैं।

Post Views: 282
Tags: #Drone Didi#Drone Sakhi#Women gain a new identity #Madhya Pradesh Drone Didi Scheme #Reena becomes Drone Sakhi #Changed the face of farming
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version