राजस्थान में 24,752 sanitation workers की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू

sanitation workers

बिना शैक्षणिक योग्यता के मौका, अनुभव होगा अनिवार्य; सॉफ्टवेयर लॉटरी से होगा चयन

जयपुर। राजस्थान सरकार ने राज्य के 183 नगरीय निकायों में 24,752 संविदा सफाई कर्मचारियों sanitation workers की भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। स्वायत्त शासन विभाग द्वारा निकाली गई यह भर्ती राजस्थान कॉन्ट्रैक्टुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट्स रूल्स, 2022 के संशोधित प्रावधानों के तहत की जाएगी। सरकार का कहना है कि इस भर्ती का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था को मजबूत करना और स्वच्छ भारत मिशन को गति देना है।

भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अगस्त 2026 से शुरू होकर 28 सितंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक चलेगी। अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल के माध्यम से स्वयं या ई-मित्र एवं जन सुविधा केंद्रों के जरिए आवेदन कर सकेंगे।

शैक्षणिक योग्यता नहीं, अनुभव जरूरी

इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि किसी भी शैक्षणिक योग्यता की अनिवार्यता नहीं रखी गई है। हालांकि, अभ्यर्थी के पास राज्य के किसी नगरीय निकाय, संवेदक या अधिकृत संस्था के माध्यम से सफाई कार्य का कम से कम एक वर्ष का अनुभव होना आवश्यक होगा।

आयु सीमा और आवेदन शुल्क

1 जनवरी 2027 के अनुसार अभ्यर्थी की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

  • सामान्य वर्ग (OTR): 600 रुपये
  • आरक्षित वर्ग एवं दिव्यांगजन: 400 रुपये
  • चयनित अभ्यर्थियों को श्रम विभाग की अधिसूचना के अनुसार 7,410 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।

सॉफ्टवेयर आधारित लॉटरी से चयन

भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह सॉफ्टवेयर आधारित लॉटरी सिस्टम से होगी। जिन अभ्यर्थियों को संबंधित स्थानीय निकाय में कार्य का अनुभव होगा, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक अभ्यर्थी केवल एक ही नगरीय निकाय के लिए आवेदन कर सकेगा। एक से अधिक आवेदन करने पर सभी आवेदन स्वतः निरस्त कर दिए जाएंगे।भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी और निकायवार रिक्तियों का विवरण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है।

Exit mobile version