Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

आरबीआई के फैसले पर क्यों मचा है सियासी बवाल,गहलोत का केन्द्र से सवाल,क्या रहस्य उजागर करेंगे?

DigitalDesk by DigitalDesk
May 20, 2023
in दिल्ली, बिजनेस, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
RBI two thousand note
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भारतीय रिजर्व बैंक ने जब 2000 रुपए के नोट को जब वापस लेने का एलान किया तो देश भर में सियासत पारा चढ़ गया। बैंक ने यह फैसला ‘क्लीन नोट पॉलिसी’ के तहत लिया है। जिसके चलते इन नोटों का चलन बंद हो जाएगा। रिजर्व बैंक के मुताबिक, 2000 रुपये का नोट लीगल टेंडर रहेगा, लेकिन चरणबद्ध तरीके से 30 सितंबर 2023 को चलन से बाहर हो जाएगा। आरबीआई के इस बड़े फैसले के बाद अब राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी समेत दिग्गज नेताओं के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया बोले, पीएम मोदी की एक और नोटबंदी। दुख की बात है कि बीजेपी सरकार के पास अपनी नीतियों को लेकर स्पष्टता नहीं है। 2000 के नोट को बंद करने की योजना बना ही रहे थे तो साल 2016 में आप 2000 के नोट क्यों लेकर आए। दरअसल यह भाजपा सरकार अपनी नाकामी से लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने शुक्रवार की शाम 2000 रुपये के नोट को वापस लेने का फैसला किया है। आरबीआई के इस फैसले पर सियासत गरमा गई है।

  • राजस्थान के सीएम गहलोत का केन्द्र से सवाल
  • ‘नोट बंद करने की वजह का करें खुलासा’
  • पिछली बार की गई नोटबंदी एक बड़ा ब्लंडर थी
  • पूर्व वित्तमंत्री चिदंबरम ने भी साधा केन्द्र सरकार पर निशाना
  • ‘2016 की ही तरह ये भी गलत फैसला’

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने सवाल उठाते हुए कहा केन्द्र सरकार को यह बताना चाहिए कि उसे फिर से ऐसा फैसला क्यों लेना पड़ा? इसके पीछे का रहस्य क्या है, ये रहस्य सरकार को जनता को बताए हालांकि उन्होंने नोट जमा कराने के लिए समय सीमा देने को सही कदम बताया और कहा केन्द्र सरकार ने इससे पहले ऐसा न करके बहुत बड़ी गलती की थी। पिछलीबार की गई नोटबंदी एक बहुत बड़ा ब्लंडर थी। उन्होंने कहा कि देश में पहले भी एक हजार और 500 के नोट बंद किए गए थे। वहीं सीएम गहलोत ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि बाजार से पहले ही 2000 के नोट गायब हो गए थे लेकिन ऐसा था तो यह जांच का विषय है। इसका जवाब आरबीआई को देना होगा। उसे इसका जवाब देश की जनता को देना चाहिए।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

अरविंद केजरीवाल ने किया कमेंट

दिलली के सीएम और आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 2000 रुपये के नोट वापस लेने के मुद्दे पर कहा कि पहले सरकार कह रही थी कि 2000 रुपये के नोट लाने से भ्रष्टाचार रुकेगा। अब कह रहे हैं कि 2000 का नोट बंद करने से भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा। इसलिए हम कहते हैं कि पीएम को शिक्षित होना चाहिए। एक अनपढ़ पीएम कुछ भी कह सकता है। वे नहीं समझते, लोगों को भुगतना पड़ता है।

पूर्व वित्तमंत्री चिदंबरम का सरकार पर हमला

पी.चिदंबरम ने आरबीआई से 2000 रुपये के नोटों को संचलन से वापस लेने के लिए कहा जैसा कि सरकार आरबीआई को उम्मीद थी। 2000 के नोट वापस ले लिए गए हैं और नोट बदलने के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया गया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा 2000 रुपये के नोट एक्सचेंज शायद ही एक लोकप्रिय माध्यम है। हमने नवंबर 2016 में यह कहा था और हम सही साबित हुए। 2000 रुपये के नोटों की शुरूआत 500 रुपये और 1000 रुपये के विमुद्रीकरण के मूर्ख निर्णय को कवर करने के लिए उठाया गया कदम था।नोटबंदी का दौर आ गया है।

जयराम रमेश ने ट्वीट में कसा तंज

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा स्वयंभू विश्वगुरु पहले काम करते हैं। फिर सोचते हैं। 2000 रुपये के नोट, जो 8 नवंबर 2016 के तुगलकी आदेश के बाद जोर-शोर से लॉन्च किए गए थे। अब वापस लिए जा रहे हैं।

नोटबंदी सदी का सबसे बड़ा घोटाला

वहीं अलका लांबा ने अपने ट्वीट में कहा है इसकी यदि जांच की जाए नोटबंदी सदी का सबसे बड़ा घोटाला साबित होगा। काले धन पर हमला करने के नाम पर 1000 रुपये के नोटों का विमुद्रीकरण करके और 2000 रुपये के नोट जारी करके, प्रधान मंत्री मोदी ने केवल अपने भागे हुए पूंजीपति मित्रों के लिए चीजों को आसान बना दिया।

आप नेता सौरभ का पीएम मोदी पर साधा निशाना

दो हजार रुपये के नोटों को वापस लिए जाने पर आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने भी निशाना साधा। और कहा नोटबंदी और नए नोटों को लाने का चलन प्रधानमंत्री ने शुरू किया था। जब मोदी ने ऐसा किया तो लोगों की जान चली गई। कई के कारोबार तबाह हो गए। इससे भ्रष्टाचार, आतंकवाद को खत्म करने में मदद नहीं मिली। उन्हें उम्मीद है कि यह फैसला विशेषज्ञों की सिफारिश पर लिया गया है।

Post Views: 237
Tags: Aam Aadmi PartyArvind KejriwalAshok GehlotCentral GovernmentCongressoppositionP ChidambaramRBItwo thousand note
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version