Friday, July 24, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

जानें क्यों बढ़ाई गई संघ प्रमुख डॉ.मोहन भागवत की सुरक्षा….पीएम और ​अमित शाह के बाद भागवत को मिली यह सुरक्षा..!

DigitalDesk by DigitalDesk
August 28, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
Rashtriya Swayamsevak Sangh chief Dr Mohan Bhagwat Advanced Security Liaison
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख डॉ.मोहन भागवत की सुरक्षा में वृद्धि की गई है। संघ प्रमुख की सुरक्षा के प्रोटोकॉल को जेड-प्लस से बढ़ा दिया है। अब संघ प्रमुख को सुरक्षा का वही घेरा मिलेगा जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह को दिया गया है। गृह मंत्रालय के सूत्र बताते हैं कि इस सुरक्षा घेरे को एडवांस सिक्योरिटी लाइजन एएसएल कहा जाता है। क्या है ASL और मोहन भागवत को क्यों दिया जा रहा है। जानते हैं इसकी क्या खासियत है।

संघ प्रमुख डॉ.मोहन भागवत की सिक्यॉरिटी में वृद्धि

  • Z+ से बढ़ाकर ASL होगी संघ प्रमुख की सिक्यॉरिटी
  • पीएम मोदी-शाह के बराकर अब संघ प्रमुख की सुरक्षा
  • संघ प्रमुख मोहन भागवत होंगे टॉप सिक्यॉरिटी प्रोटोकॉल से लैस
  • हाई प्रोफाइल हस्ती को दिया जाता है टॉप सिक्यॉरिटी प्रोटोकॉल ASL

संघ प्रमुख डॉ.मोहन भागवत की सुरक्षा की समीक्षा के बाद यह फैसला लिया गया है। उनकी सुरक्षा के घेरे को और अधिक सख्त किये जाने का फैसल लिया है। गृह मंत्रालय के सूत्र बताते हैं कि वैसे इस फैसले को दो सप्ताह पहले ही अंतिम रूप दिया जा चुका है। दरअसल ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि कथित तौर पर गैर बीजेपी शासित राज्यों में संघ प्रमुख डॉ.मोहन भागवत के दौरों के दौरान सुरक्षा में ढील देखी गई थी। ऐसे कई मामले सामने आए थे। वहीं कई कट्टरपंथी इस्लामी संगठन और कई दूसरे संगठनों के निशाने पर संघ प्रमुख डॉ.मोहन भागवत को अब तक सरकार की ओर से जेड-प्लस सुरक्षा दी गई थी। इस सुरक्षा घेरे में सीआईएसएफ से अधिकारी और गार्ड शामिल थे। लेकिन अब संघ प्रमुख की सुरक्षा को एएसएल लेवल तक किया गया है।

Related posts

Share Market News Update: लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, IT और PSU बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

Share Market Update: शेयर बाजार में लगातार पांचवें दिन गिरावट, भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी टैरिफ की चिंता से निवेशकों ने बढ़ाई सतर्कता

July 24, 2026
Mahakal Ujjain Update: महाकाल मंदिर में सावन के श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, हर सोमवार व्रत रखने वालों को मिलेगा मुफ्त फलाहार प्रसाद

Mahakal Ujjain Update: महाकाल मंदिर में सावन के श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, हर सोमवार व्रत रखने वालों को मिलेगा मुफ्त फलाहार प्रसाद

July 24, 2026

टॉप सिक्यॉरिटी प्रोटोकॉल एएसएल सिक्यॉरिटी तंत्र की खासियत

टॉप सिक्यॉरिटी प्रोटोकॉल एएसएल सिक्यॉरिटी का यह एक बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा होता है। जिसमें हेलीकॉप्टर यात्रा भी केवल विशेष तौर पर डिजाइन किए गए हेलीकॉप्टरों में ही की जा सकती है। इतना ही नहीं पूर्व से तयशुदा प्रोटोकॉल इस पर लागू किये जाते हैं। अब नए प्रोटोकॉल के तहत जिला प्रशासन के साथ पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ही नहीं स्थानीय एजेंसियां भी डॉ.मोहन ​​भागवत की सुरक्षा में मुस्तैद नजर आएंगी। उनके दौरे के दौरान सक्रिय भूमिका में होंगी। इस रणनीति में बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा तो होता ही है सख्त तोड़फोड़ विरोधी उपाय के साथ ही किसी भी दौरे से पहले समीक्षा और रिहर्सल भी इसमें शामिल है।

यह सिक्यॉरिटी मोहन भागवत के लिए बढ़ते जा रहे खतरों के चलते दी जा रही है। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ही केवल हाई-प्रोफाइल हस्तियों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए यह तय करता है कि यह सिक्यॉरिटी किसे मिलेगी और किसे नहीं मिलेगी। संघ प्रमुख डॉ.मोहन भागवत के आवास के साथ उनके यात्रा के समय और सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान भी उनको भी अब पूरी तरह से एएसएल सिक्यॉरिटी के घेरे में रखा जाएगा।

Post Views: 482
Tags: # ASL Security#Advanced Security Liaison#Rashtriya Swayamsevak Sangh chief Dr Mohan Bhagwat
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

मुख्य समाचार
क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version