Thursday, July 23, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जयपुर

राजस्थान में रार, गहलोत बोले फिर बनेगी सरकार,पायलट पर कुछ नहीं कहना हाईकमान सब देख रहा है

DigitalDesk by DigitalDesk
April 26, 2023
in जयपुर, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान, स्पेशल
0
Rar in Rajasthan
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राजस्थान में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच सचिन पायलट और सीएम अशोक गहलोत के बीच सियासी खीचतान थमने का नाम नहीं ले रही है। इस खींचतान के बीच सीएम गहलोत का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने पायटल के अनशन से जुड़े सवाल पर इशारों इशारों में सिर्फ इतना कहना कि खुद के नुकसान की तो भरपाई आसानी से हो जाती है लेकिन पार्टी के नुकसान की भरपाई नहीं होती है। साथ ही उन्होंने कहा पार्टी हाईकमान की सब पर नजर है।

  • गहलोत और पायलट में सियासी तकरार
  • पायलट पर सीधा जवाब देने से बच रहे गहलोत
  • मीडिया पर भी फोड़ा लड़ाने की ठीकरा
  • सरकार के काम और विकास पर मांगेंगे वोट

महंगाई राहत कैंप में पहुंचे सीएम

दरअसल सोमवार को गहलोत महंगाई राहत कैंप की शुरुआत के बाद जयपुर के महापुरा में मीडिया से चर्चा कर रहे थे। लेकिन बीजेपी शासन में हुए कथित भ्रष्टाचार को लेकर सचिन पायलट के अनशन के बाद से सीएम अशोक गहलोत ने सीधे तौर पर पायलट को कोई जवाब नहीं दिया है। गहलोत इशारों में ही पूरे समय बयान देते रहे। वहीं सीएम अशोक गहलोत ने सचिन पायलट के साथ चल रही खींचतान के बीच कहा कि मीडिया को भी नसीहत दे डाली। उन्होंने कहा लोगों के बीच लड़ाई नहीं करानी चाहिए।

Related posts

Stock Market News Update: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 715 अंक टूटा, निफ्टी 24 हजार के नीचे फिसला, निवेशकों की बढ़ी चिंता

Stock Market News Update: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 715 अंक टूटा, निफ्टी 24 हजार के नीचे फिसला, निवेशकों की बढ़ी चिंता

July 22, 2026
IIT Teacher Shortage: IIT में शिक्षकों का बड़ा संकट: 23 संस्थानों में 4,300 से ज्यादा फैकल्टी पद खाली, बढ़ते छात्रों के बीच शिक्षा और रिसर्च पर मंडराया खतरा

IIT Teacher Shortage: IIT में शिक्षकों का बड़ा संकट: 23 संस्थानों में 4,300 से ज्यादा फैकल्टी पद खाली, बढ़ते छात्रों के बीच शिक्षा और रिसर्च पर मंडराया खतरा

July 22, 2026

सरकार के काम पर ही मांगेंगे वोट

विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम गहलोत ने कहा कि राज्य में कांग्रेस का चुनाव अभियान उनकी सरकार की ओर से शुरू की गई योजनाओं और कार्यक्रमों पर केंद्रित होगा। सीएम गहलोत ने पिछले पांच साल में किए गए काम के आधार पर अपनी सरकार के सत्ता में लौटने का भरोसा भी जताया। बता दें 2018 में राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से ही अशोक गहलोत और सचिन पायलट दोनों के बीच सियासी खींचतान चल रही है। पिछले दिनों पायलट ने अपनी ही सरकार के खिलाफ अनशन​ किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि राज्य की गहलोत सरकार ने पूर्व की वसुंधरा राजे के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार के कार्यकाल के दौरान हुए करप्शन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। लेकिन पार्टी ने 2018 के विधानसभा चुनावों से पहले इसी मुद्दे पर जनता से वोट मांगा था। हालांकि गहलोत ने पायलट के हमले पर कोई सीधी प्रतिक्रिया नहीं दी है। उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा कि मीडिया को लोगों को लड़ाना नहीं चाहिए।

बिना बोले सबकुछ बोल गए गहलोत

बता दें सीएम अशोक गहलोत के इस बयान को सियासी पंडित अहम मान रहे हैं। दरअसल बयान ऐसे समय आया है जब पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट वसुंधरा राजे के राज में हुए करप्शन पर कार्रवाई नहीं होने को लेकर लगातार सीएम अशोक गहलोत को सवालों के घेरे में खड़ा कर रहे हैं। सीएम गहलोत के दिल्ली दौरे के बाद उनके बयान को सियासी टर्न के रुप में देखा जा रहा है। सियासी जानकारों की माने तो सचिन पायलट को सीधे कोई जवाब न देकर अशोक गहलोत पार्टी हाईकमान और जनता के बीच यह दिखाना चाहते हैं कि उनका ध्यान केवल सरकार में रहकर जनहित के काम करने पर है।

Post Views: 219
Tags: #Sachin PilotAuthorized Relief CampCM Ashok Gehlot saidRar in Rajasthan
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version