Sunday, June 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

इस जाति के थे रामभक्त पवन पुत्र श्रीहनुमान….यूपी की योगी सरकार के इस मंत्री ने खोला यह राज!

DigitalDesk by DigitalDesk
December 29, 2024
in उत्तर प्रदेश, धर्म, मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ, संपादक की पसंद
0
Uttar Pradesh minister OP Rajbhar claims that Ram devotee Hanuman was born in Rajbhar caste
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री की अहम जिम्मेदारी संभाल रहे ओपी राजभर ने रामभक्त श्री हनुमान जी को लेकर बड़ा बयान दिया है। कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने भगवान श्रीहनुमान को लेकर कहा है कि हनुमानजी ने राजभर जाति में जन्म लिया था।

  • राजभर जाति में पैदा हुए थे हनुमान जी
  • बलिया में बोले योगी के मंत्री ओपी राजभर
  • योगी सरकार में पंचायती राज मंत्री है राजभर
  • ओपी राजभर है सुभासपा के अध्यक्ष

कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा ‘हनुमान जी ने राजभर जाति में जन्म लिया था। जब (राक्षस) अहिरावण भगवान श्री राम और लक्ष्मणजी को पाताल पुरी ले गया था तब किसी ने भी श्री राम और श्री लक्ष्मण जी को वापस लाने की हिम्मत नहीं दिखाई। केवल राजभर जाति में जन्मे रामभक्त श्री हनुमान जी में ही ऐसा करने का साहस था। आखिरकार हनुमान जी ही श्रीराम और श्री लक्ष्मण जी को पाताल पुरी से बाहर लेकर आए थे। उन्होंने कहा ‘गांव में बुजुर्ग लोग आज भी जब छोटे बच्चों में झगड़ा होता है तो बोलते हैं कि भर बानर हैं। हनुमान जी का रहलन बानर।

Related posts

BHEL को मिला ₹21,000 करोड़ का मेगा ऑर्डर, शेयरों में उछाल; सरकारी कंपनी ने रचा नया रिकॉर्ड

BHEL को मिला ₹21,000 करोड़ का मेगा ऑर्डर, शेयरों में उछाल; सरकारी कंपनी ने रचा नया रिकॉर्ड

June 6, 2026
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच बड़ी राहत! जल्द मिलेगा E85 ईंधन, 20 रुपये तक सस्ता होगा नया फ्यूल

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच बड़ी राहत! जल्द मिलेगा E85 ईंधन, 20 रुपये तक सस्ता होगा नया फ्यूल

June 6, 2026

यूपी के बलिया के चितबड़ागांव क्षेत्र में स्थित वासुदेव गांव के मुख्यद्वार पर महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा निर्माण के लिए किये गये भूमिपूजन के बाद कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने यह टिप्पणी की थी। इसके साथ ही राज्य में विपक्षी दलों पर भी राजभर ने निशाना साधा और सुभासपा प्रमुख ने कहा ‘समाजवादी पार्टी 2012 से पहले डॉ.भीमराव अंबेडकर के नाम से इतनी चिढ़ती थी कि वह मंच से घोषणा करती थी कि सत्ता में आने पर उनकी पार्टी लखनऊ में बने अंबेडकर पार्क को ध्वस्त कर देगी और वहां शौचालय बनाएगी।

कार्यक्रम के बाद मीडिया से चर्चा के दौरान कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने कहा ‘संविधान की बात करने वाली कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगाकर लाखों नेताओं ही नहीं कई पत्रकारों को भी जेल में डाल दिया था। आज जो समाजवादी पार्टी और कांग्रेस बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर के लिए इतना प्यार दिखा रहे हैं, क्या वे उनके लिए पहले भगवान नहीं थे?। ओपी राजभर ने आगे कहा समाजवादी पार्टी ने लाखों लोगों की जिंदगी बर्बाद की है। उसकी जब सरकार थी तब अंबेडकर के नाम पर बनी विकास योजनाओं को सपा सरकार ने खत्म कर दिया।

Post Views: 391
Tags: #Hanuman Rajbhar caste#Uttar Pradesh minister OP Rajbhar#Which caste did Hanuman belong to? #Hanuman belonged to Rajbhar caste.
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version