Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

Sardarshahar assembly seat by-election2022:कौन बनेगा सरदारशहर का सरदार, किसकी होगी उपचुनाव में जीत

DigitalDesk by DigitalDesk
November 20, 2022
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति
0
Sardarshahar assembly seat by-election2022:कौन बनेगा सरदारशहर का सरदार, किसकी होगी उपचुनाव में जीत

राजस्थान कांग्रेस विवाद

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

क्या BJP छीन पाएगी सरदारशहर सीट

Sardarshahar assembly seat by-election2022:राजस्थान में अगले साल 2023 में विधानसभा के चुनाव होना हैं। जिसे लेकर कांग्रेस BJP दोनों की दल के  रणनीतिकार मंथन में जुटे हैं। चुनावी तैयारी की जा रही है। इस बीच सरदारशहर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना हैं। जो दोनों ही दलों के लिए साधा अहमियात रखता है। यहां मतदान 5 दिसंबर को होगा। जबकि मतगणना 8 दिसंबर को होगी। कौन बनेगा सरदार शहर का सरदार, किसे मिलेगी उपचुनाव में जीत क्या BJP छीन पाएगी कांग्रेस से सरदारशहर सीट,क्योंकि लंबे समय से यहां कांग्रेस का कब्जा है। आइये जानते हैं चुनावी गणित क्या कहता है।

दोनों दल लगा रहे पूरा जोर

सरदारशहर सीट पर हो रहे उपचुनाव BJP और कांग्रेस दोनों के लिए जीतना जरूरी है। राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने राज्य की सरदारशहर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अनिल शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतारा है। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने शर्मा के नाम तय किया। अनिल शर्मा इस सीट से विधायक रह चुके भंवर लाल शर्मा के बेटे हैं। भंवर लाल शर्मा के निधन से ही यह सीट खाली हुई थी। भाजपा ने सरदारशहर सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए अशोक पींचा को मैदान में उतारा है। जो बुधवार को नामांकन दाखिल कर चुके हैं। सरदारशहर उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 17 नवंबर थी। जबकि मतदान पांच दिसंबर को और मतगणना आठ दिसंबर को होगी। सरदारशहर उपचुनाव में 2,89,579 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। वोटिंग के लिए कुल मतदान 295 केंद्र बनाये गये हैं।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

भंवरलाल शर्मा के निधन से खाली हुई सीट

सरदारशहर यानी चूरू सीट पर लंबे समय से कांग्रेस का कब्जा रहा है। इस सीट से विधायक भंवर लाल शर्मा  का पिछले माह नौ अक्टूबर को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। उन्होंने विधानसभा में कुल सात बार इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। बता दें राजस्थान की 200 सदस्यीय विधानसभा में इस समय कांग्रेस के 107, भाजपा के 71 और 13 निर्दलीय विधायक हैं। एक सीट खाली है जबकि बाकी सीटें अन्य पार्टियों के पास हैं। राज्य में 2023 के आखिर में अगला विधानसभा चुनाव होना है।

बीजेपी तीन उप चुनाव ही अब तक जीती

2014 से अब तक राजस्थान में 13 उपचुनाव हुए। जिनमें से बीजेपी सिर्फ 3 बार ही जीत दर्ज कर सकी है। 10 उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी विजयी हुए। 2014 में सूरजगढ़ में कांग्रेस के श्रवण कुमार, वैर में कांग्रेस के भजनलालए नसीराबाद में कांग्रेस के रामनारायण, कोटा दक्षिण में भाजपा के संदीप शर्मा की जीत हुई। साल 2017 में धौलपुर में बीजेपी की शोभारानी कुशवाहा, 2018 में मांडलगढ़ में कांग्रेस के विवेक धाकड़, 2019 में मंडावा में कांग्रेस की रीटा चौधरी, खींवसर में कांग्रेस के नारायण बेनीवाल विजेता रहे। जबकि 2021 में सहाड़ा में कांग्रेस की गायत्री, सुजानगढ़ में कांग्रेस के मनोज मेघवाल, राजसमंद में बीजेपी की दीप्ति माहेश्वरी, धरियावद में कांग्रेस के नगराज मीणा और वल्लभनगर में कांग्रेस की प्रीति शक्तावत की जीत हुई।

Post Views: 273
Tags: 2023 Assembly ElectionsBJPBy-election on Sardarshahar assembly seatCongresscounting 8 DecemberRajasthanVoting 5 December
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version