Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जयपुर

Rajasthan NEWS:सभा के बाद राहुल ने कराई गहलोत-पायलट में सुलह,हाईलेवल मीटिंग के बाद बोले राहुल-सब ठीक है

DigitalDesk by DigitalDesk
December 20, 2022
in जयपुर, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान
0
Rajasthan NEWS:सभा के बाद राहुल ने कराई गहलोत-पायलट में सुलह,हाईलेवल मीटिंग के बाद बोले राहुल-सब ठीक है

Rajasthan News: Reconciliation between Gehlot-Pilot is all right

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली जा रही है भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों राजस्थान  गुजर रही है। राजस्थान से यात्रा हरियणा में प्रवेश करेगी। इससे पहले राजस्थान कांग्रेस में मचे असंतोष और गुटबाजी को राहुल गांधी ने खत्म करने की कोशिश की है। सोमवार को मालाखेड़ा में हुई जनसभा के बाद राहुल गांधी अलवर के सर्किट हाउस पहुंचे। जहां उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के साथ बंद कमरे में लंबी चर्चा की। राहुल गांधी के साथ बैठक में सीएम अशोक गहलोत, सचिन पायलट, गोविंद सिंह डोटासरा, जितेंद्र सिंह, टीकाराम जूली, भंवर जितेंद्र सिंह और गोविंद सिंह डोटासरा शामिल रहे।

  • 21 दिसंबर को हरियाणा पहुंचेगी भारत जोड़ो यात्रा
  • हरियाणा के मुडका सीमा में प्रवेश करेगी यात्रा
  • राजस्थान छोड़ने से पहले राहुल गांधी ने की अहम बैठक
  • अलवर के सर्किट हाउस में हुई बैठक
  • राहुल गांधी ने कराई गहलोत पायलट में सुलह
  • 2023 में होना है राजस्थान में चुनाव
  • चुनाव से पहले राहुल गांधी ने कराई सुलह

दरअसल साल 2023 में राजस्थान में विधानसभा के चुनाव होना हैं। ऐसे में कांग्रेस नहीं चाहती कि चुनावी साल में उसके नेताओं में असंतोष और गुटबाजी रहे। विधानसभा चुनाव 2023 से पहले राहुल गांधी राजस्थान प्रदेश कांग्रेस ईकाई को एकजुट करने में जुटे हैं। पार्टी सूत्र बताते हैं कि राहुल गांधी चाहते हैं कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच हर हाल में सुलह हो। जिससे आने वाले समय में राजस्थान में कांग्रेस की सरकार को रिपीट किया जा सके। वहीं बैठक के बाद राहुल गांधी ने कहा राजस्थान में सब कुछ ठीक है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

पार्टी नेताओं का कहना है अलवर के सर्किट हाउस में राजस्थान का नया राजनीतिक इतिहास लिखा जा सकता है। साथ ही राजस्थान मॉडल को और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया गया। जनता के लिए विधायक और मंत्रिमंडल के दरवाजे खुले रखने के निर्देश सहित कार्यकर्ताओं की पूरी सुनवाई हो। साथ ही उनके काम हों। इसको भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सीएम अशोक गहलोत के राजस्थान मॉडल और फाइव स्टार योजना को लेकर राहुल गांधी खुश दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने दोनों बड़े नेताओं को साथ ही मिलकर काम करने की भी नसीहत दी है। माना जा रहा है सचिन पायलट को जल्द ही बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

नाराजगी से सत्ता में वापस पर संकट

सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच तकरार और गुटबाजी से राजस्थान कांग्रेस की स्थिति बिगड़ती जा रही थी। साल 2023 में विधानसभा के चुनाव होना है। ऐसे में राज्य के दो बड़े नेताओं के बीच बढ़ती तनातनी सत्ता में वापसी पर संकट आ गया था। ईकाई के लिए सबसे बड़ी चुनौती रहती है। दोनों नेताओं के बीच में जिस तरह की बयानबाजी देखने को मिलती है। कई मौकों पर ये पार्टी के लिए ये मुसीबत बन जाती है। अब क्योंकि राजस्थान में 2023 में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में पार्टी का एकजुट रहना जरूरी है। लिहाजा दोनों दिग्गज नेताओं का भी मतभेद भुला साथ रहना जरूरी है। यही वजह है कि राहुल गांधी ने दोनों नेताओं के साथ बैठक की है।

Post Views: 415
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version