Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

Rajasthan News:क्या भारत जोड़ो यात्रा से पहले खत्म होगा राजस्थान कांग्रेस में संकट, खड़गे ने किसे सौंपा जिम्मा?

DigitalDesk by DigitalDesk
November 28, 2022
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति
0
Rajasthan News:क्या भारत जोड़ो यात्रा से पहले खत्म होगा राजस्थान कांग्रेस में संकट, खड़गे ने किसे सौंपा जिम्मा?

rajasthan-news-bharat-jodo-yatra-rajasthan-congress-crisis

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Rajasthan News:राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा दिसंबर के पहले सप्ताह में मरुभूमि राजस्थान का रुख करेगी। राजस्थान में इन दिनों कांग्रेस में असंतोष दिखाई दे रहा है। सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच जारी जंग अब खुलकर सामने आ गई है। ऐसे में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे चिंतित हैं। उन्होंने पार्टी संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल को असंतोष थामने की जिम्मेदारी सौंपी है।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान पहुंचने से पहले नेता चाहते हैं राज्य में कांग्रेस के नेाताओं के बीच बढ़ता विवाद खत्म हो। क्योंकि सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच राजनीतिक लड़ाई पार्टी के लिए सिरदर्द बन गई हैं। ऐसे में पार्टी संगठन के महासचिव केसी वेणुगोपाल 29 नवंबर को जयपुर जा रहे हैं। केसी वेणुगोपाल का कहना है कि राजस्थान में कोई संघर्ष नहीं है। पार्टी नेता चाहते हैं कि भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से राजस्थान कांग्रेस की ताकत दिखाई जाए। ऐसे में गहलोत और पायलट के बीच बढ़ती दूरी खत्म होना जरुरी है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

जयपुर जाएंगे वेणुगोपाल

पार्टी सूत्र बताते हैं कि  भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल और प्रियंका से मुलाकात कर दिल्ली आए वेणुगोपाल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से राजस्थान के राजनीतिक संकट पर मंत्रणा की। उसके बाद वेणुगोपाल की 29 नवंबर को जयपुर की आगामी यात्रा तय हुई। जानकारी के अनुसार अपने जयपुर दौरे के दौरान वेणुगोपाल भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान चरण के लिए गठित समितियों की बैठक करेंगे। जिसमें अशोक गहलोत और सचिन पायलट भी मौजूद रहेंगे। सूत्रों की माने तो इस दौरान वे दोनों से अलग अलग बात कर मसले का हल निकालने की भी कोशिश करेंगे और भारत जोड़ो यात्रा के दौरान किसी भी तरह की बयानबाजी या अनुशासनहीनता से दूर रहने की कड़ी चेतावनी भी देंगे।

गहलोत ने मांगी थी सोनिया से माफी

बता दें इससे पहले 25 सितंबर को जयपुर में समानांतर बैठक करने के लिए अशोक गहलोत ने दिल्ली आकर सोनिया से मुलाकात के बाद माफी मांगी थी। तब वेणुगोपाल भी संगठन के महासचिव के रूप में बैठक में मौजूद थे। वेणुगोपाल ने 10 जनपथ से बाहर निकलते हुए कहा था राजस्थान में नेतृत्व के सवाल का समाधान दो से तीन दिनों में सामने आ जाएगा। हालांकि तब से दो महीने बीत चुके हैं और गहलोत और पायलट के बीच ताजा खींचतान से मामला और उलझ गया है। इस बीच पज्ञर्टी सूत्र बताते हैं कि पायलट पार्टी आलाकमान पर नेतृत्व का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने कथित तौर पर आलाकमान से विधायकों का गुप्त मतदान कराने और अगले नेता पर फैसला करने के लिए कहा है। सूत्रों का दावा है कि सचिन ने कहा है कि अगर गहलोत को हटाया जाता है तो सरकार नहीं गिरेगी।

… राजस्थान में भी हो जाएगी पंजाब जैसी स्थिति -मंत्री मीणा

सचिन पायलट को गद्दार कहने के बाद गहलोत और पायलट कैंप में बयानबाजी अब भी जारी है। स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि सचिन पायलट को 35 दिन मानेसर जाने को लेकर सफाई देनी चाहिए। फिर उनकी बात जनता के गले उतरती है या नहीं देखने वाली बात होगी। मंत्री परसादी लाल मीणा ने दौसा में मीडिया से बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने बयान दिया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जो कहा है, वह सही कहा है। यदि 102 विधायक नहीं होते तो हमारी सरकार गिर चुकी होती। इसके साथ ही परसादी लाल मीणा ने कहा कि सीएम गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार रिपीट हो सकती है। कांग्रेस आलाकमान को नेतृत्व में बदलाव नहीं करना चाहिए वरना राजस्थान में भी पंजाब जैसी स्थिति हो जाएगी।

पायलट को जिम्मेदारी नहीं दी तो होगा नुकसान-चौधरी

पायलट गुट के मंत्री हेमाराम चौधरी ने कहा था कि सचिन पायलट को जिम्मेदारी नहीं दी गई तो कांग्रेस को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।। उन्होंने कहा था कि कहा कि पायलट ने विपक्ष में रहते हुए पार्टी को फिर से जीवित किया। उन्हें जिम्मेदारी देनी चाहिए। वे मंत्री पद छोड़ने के लिए भी तैयार हैं।

Post Views: 356
Tags: Bharat Jodo YatraCM Ashok Gehlotdissatisfaction in Rajasthan CongressFormer Deputy CM Sachin PilotRahul Gandhirajasthan news
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version