Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जयपुर

Rajsthan Congress crisis: राजस्थान कांग्रेस में आलकमान जल्दी करेंगे बड़ा फेरबदल

DigitalDesk by DigitalDesk
January 4, 2023
in जयपुर, राजनीति, राजस्थान
0
राज्सथान कांग्रेस
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

 

राजस्थान में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। Bharat Jodo yatra  के राजस्थान से जाते ही राजस्थान कांग्रेस के नेता चुनावी मोड़ में आ गए है। राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने राजस्थान का दौरा किया ।

Related posts

Lalu and Rabri security reduced

लालू-राबड़ी की सुरक्षा में बड़ी कटौती, बिहार सरकार ने वापस लिया Z+ कवर

June 5, 2026
Rajya Sabha Rajneesh Agarwal

रजनीश अग्रवाल की राज्यसभा एंट्री: भाजपा के संगठन मॉडल का बड़ा संदेश…’बूथ का भूत’ पहुंचेगा राज्यसभा,

June 5, 2026

रंधावा के दौरे के बाद राजस्थान कांग्रेस में होगें बदलाव

रंधावा के दौरे के बाद आकलन है कि राजस्थान कांग्रेस में बदलाव होंगे।रंधावा ने राजस्थान में पांच दिन तक मुलाकातों और बैठकों को दौर जारी रखा। रंधावा ने सी पी जोशी, मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत और सचिन पायलट सभी से मुलाकात की। अलग अलग हुई इन मुलाकातों के बाद अटकलें है कि राजस्थान कांग्रेस में जल्दी ही संगठऩ में नियुक्तियां की जाएंगी।

चुनावों के पहले संगठन के मजबूती पर जोर

राजस्थान में दस महीने बाद चुनाव होने हैं। ऐसे में कई सारे जिला अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्षों के पद खाली पड़े है। संगठन को मजबूत बनाने के लिए खाली पदों पर जल्दी ही नियुक्तियां की जावेंगी। अगर जिला स्तर पर सगंठन के पद खाली रहे तो पार्टी चुनावी तैयारी नहीं कर सकेगी।

रंधावा ने अपने दौरे के दौरान मीडिया से बात की। रंधावा ने कहा कि उनका फोकस पार्टी के संगठन को मजबूत करना है।

रंधावा ने कहा कि ब्लॉक और जिला अध्यक्षों के साथ साथ कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी में खाली पड़े पदों पर भी जल्दी ही नियुक्तियां की जावेंगी।

सचिन पायलट को हटाने के साथ भंग हुई कार्यकारिणी

दऱअसल राजस्थान में सचिन पायलट पीसीसी चीफ थे। जुलाई 2020 के दौरान हुए सियासी घटनाक्रम के बाद सचिन पायलट से अध्यक्ष की कमान छिन ली गई थी और उनको उप मुख्यमंत्री पद से भी हटा दिया था। उसके बाद से राजस्थान प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी भी भंग हो गई थी। गोविंद डोटासरा को पार्टी की कमान दी लेकिन कार्यकारिणी अभी तक पूरी नहीं बनी।

विधायकों के इस्तीफे होंगे वापस

सितंबर में राजस्थान में सियासी संकट के समय जिन विधायकों ने इस्तीफे दिए थे उनके इस्तीफे वापस किए जाऐंगे। रंधावा ने राजस्थान पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा से भी मुलाकात की । रंधावा के दौरे का असर भी तुरंत देखने को मिल रहा है । जिन विधायकों ने सितंबर में इस्तीफा दिया था वो सभी इस्तीफा वापस लेने पंहुच रहे है।

सितंबर में मचा सियासी घमासान

राजस्थान में सितंबर में सियासी घमासान चरम पर था। दऱअसल राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत का नाम राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चल रहा था। आलाकमान सोनिया गांधी ने उनको मुलाकात के लिए दिल्ली बुलाया था। इस दौरान राजस्थान की कमान किसे मिले इसे लेकर केंद्रीय पर्यवेक्षक राजस्थान पहुंचे थे। पर्यवेक्षक के तौर पर जयपुर पंहुचे अजय माकन के साथ मीटिंग के लिए गेहलोत समर्थक विधायक नहीं पंहुचे ब्लकि उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया। उसके बाद राजस्थान में जमकर सियासी घमासान मचा और आरोप प्रत्यारोपों का दौर सचिन पायलट को “गद्दार” कहने तक जा पहुंचा।

भारत जोड़ो यात्रा के पहले हुई सुलह

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दोनों नेताओं में सुलह कराई गई। दोनों नेताओं ने एक साथ भारत जोड़ो यात्रा की बागडोर सम्हाली और राहुल गांधी के साथ एक मंच पर दिखे । हांलाकि दोनों के समर्थक यात्रा के दौरान भी पोस्टर वार करते नजर आए।

गेहलोत सरकार का आखिर बजट

राजस्थान मे अशोक गेहलोत सरकार का आखिरी बजट पेश होने वाला है। इसके बाद पार्टी पूरी तरह से चुनावी मोड़ में आ जाएगी। यही वजह है कि उससे पहले पार्टी के संगठन गढ़ने पर जोर दिया जा रहा है।

Post Views: 298
Tags: Bharat Jodo YatraCongressRahul Gandhi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version