Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जयपुर

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष को लेकर घमासान,कांग्रेस ही नहीं बीजेपी को भी लगा है गुटबाजी का रोग

DigitalDesk by DigitalDesk
March 2, 2023
in जयपुर, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान, संपादक की पसंद
0
Assembly Leader of Opposition
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राजस्थान की मरुभूमि में इन दिनों जहां कांग्रेस में सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच टकराहट के बीच बीजेपी में भी आपसी गुटबाजी उभर कर सामने आने लगी है। राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे गुलाबचंद कटारिया को असम का राज्यपाल बनाए जाने के बाद इस पद के लिए बीजेपी में आपसी घमासान मच गया है। इस घमासान और गुटबाजी के चलते बीजेपी अभी तक नेता प्रतिपक्ष कौन होगा ये तय नहीं कर पाई है, जबकि राज्य विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है।

  • कांग्रेस के साथ बीजेपी भी गुटबाजी में उलझी
  • कटारिया को राज्यपाल बनाने के बाद खाली हुई कुर्सी
  • नेता प्रतिपक्ष माना जाएगा भावी मुख्यमंत्री
  • वसुंधरा राजे की मुख्यमंत्री बनने की चाह, नेता प्रतिपक्ष नहीं
  • राज्य इकाई ने केन्द्रीय नेतृत्व पर टाला फैसला
  • अब केंद्रीय नेतृत्व के फैसले पर नजर

बता दें गहलोत सरकार के खिलाफ ऐसे कई मुद्दे हैं, जिन्हें सदन में उठाकर बीजेपी गहलोत सरकार के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है, लेकिन फिलहाल लगता है गुटबाजी के चलते बीजेपी खुद परेशानी का सामना कर रही है। दरअसल नेता प्रतिक्ष के रुप में जिसे सरकार के खिलाफ सदन में खड़ा किया जाएगा, माना जा रहा है वह भावी मुख्यमंत्री की रेस में भी प्रमुख दावेदार बन सकता है। नेता प्रतिपक्ष के नाम पर मुहर तभी लगेगी जब केंद्रीय नेतृत्व इस पर कोई फैसला ले। ऐसे में राजस्थान के पार्टी नेता अब केंद्रीय नेतृत्व पर टकटकी लगाए हुए हैं। क्योंकि चुनावी समय में बीजेपी की राज्य इकाई चाहती है कि कोई विवाद न हो। यही वजह है कि नेता प्रतिपक्ष के नाम पर प्रदेश स्तर पर अब तक कोई भी फैसला नहीं लिया जा सका है।
चर्चा है कि जो भी विधायक नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी संभालेगा उनका कद और पद पार्टी में बढ़ना तय है। हालांकि नेता प्रतिपक्ष का नाम तय होने तक सतीश पूनिया ही राज्य विधानसभा में प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे। वे नेता प्रतिपक्ष की रेस में भी शामिल हैं। उनके अलावा मदल दिलावर,उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और कैलाश मेघवाल का नाम भी सुर्खियों में है। पार्टी सूत्र बताते हैं कि राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का नेता प्रतिपक्ष बनने की मंशा नहीं है। उन्होंने इस संबंध में पार्टी स्तर पर अपनी मंशा जाहिर भी कर दी है, लेकिन वे किसी ऐसे चेहरे को नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी पर देखना चाहती हैं, जो राज्य में बीजेपी की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री की रेस में न हो। वे अभी से अपने लिए रास्ता साफ करती हुई दिखाई दे रहीं हैं।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

देखें वीडियो-

Post Views: 370
Tags: CM Ashok GehlotFormer Deputy CM Sachin PilotGulabchand KatariaLeader of Oppositionrajasthan newsVasundhara Raje Scindia
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version