Tuesday, July 21, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जयपुर

राजस्थान विधानसभा चुनाव: मोदी-मोदी के नारे लगे तो उखड़ गए सीएम अशोक गहलोत

DigitalDesk by DigitalDesk
November 24, 2023
in जयपुर, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान, स्पेशल
0
CM Ashok Gehlot got angry after Modi-Modi
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राजस्थान में विधानसभा चुनाव का प्रचार थम चुका है। 25 नवंबर को यहां वोटिंग होना है। प्रचार थमने से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार 22 नवंबर को मालपुरा तोड़ा विधानसभा क्षेत्र में जनसभा की थी। जहां कांग्रेस प्रत्याशी घीसालाल चौधरी के लिए मुख्यमंत्री वोट मांगने पहुंचे थे लेकिन जनसभा को वे अभी संबोधित कर ही रहे थे कि वहां मोदी मोदी के नारे गूंज उठे।

  • सीएम अशाोक गहलोत की सभा में छाए रहे मोदी
  • मोदी मोदी के नारे से गहलोत क्यों हुए विचलित
  • मालपुरा तोड़ा विधानसभा क्षेत्र में कर रहे थे गहलोत प्रचार
  • प्रचार के दौरान कांग्रेस की रैली में लगे मोदी मोदी के नारे

अब इस सभा से जुड़ी एक क्लिपिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। करीब 14 सेकंड की इस क्लिप के साथ दावा किया जा रहा है कि सीएम गहलोत की सभा में जमकर मोदी-मोदी के नारे लगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि भाषण के दौरान मोदी-मोदी के नारे सुनकर सीएम गहलोत भी बुरी तरह से बिफर पड़े। मोदी मोदी के नारे सुनकर सीएम गहलोत काफी नाराज हो गए। इस दौरान गहलोत कांग्रेस प्रत्याशी घीसालाल चौधरी से यह भी पूछते नजर आ रहे हैं कि यह कौन लोग हैं ? उन्होंने यह तक कह दिया कि ‘तुम हमारे समर्थन में आए हो या विरोध में’।

Related posts

UCC passed in MP framework of personal laws to change Madhya Pradesh moves towards One Nation One Law

एमपी में UCC पास, बदलेगा निजी कानूनों का ढांचा….एक देश, एक कानून की ओर मध्यप्रदेश

July 21, 2026
Share Market News Update: लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, IT और PSU बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

Share Market News Update: लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, IT और PSU बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

July 21, 2026

हाथ जोड़कर चुप रहने का निवेदन

इस पर उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी की घीसालाल चौधरी को इशारा किया तो उन्होंने नारे लगा रहे लोगों के हाथ जोड़कर उन्हें चुप रहने का निवेदन किया। बाद में सीएम अशोक गहलोत ने लोगों को आश्वासन दिया कि मालपुरा को जिला बनाने में उनसे पहले गलती हो गई थी, लेकिन वह अपनी गलती को सुधारेंगे। जैसे ही सरकार आएगी, वे मालपुरा को जिला बनाएंगे। मालपुरा में कलेक्टर, एसपी बैठेंगे। मिनी सचिवालय की स्थापना होगी। इससे मालपुरा के विकास को गति मिलेगी। गहलोत ने इस दौरान अपनी विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी भी दी।

सीएम के बेटे के सामने बच्चे चिल्लाए मोदी-मोदी

इससे पहले भी कई मौकों पर सीएम अशोक गहलोत को मोदी मोदी के नारे ने विचलित किया है। इससे पहले एक चुनावी सभा में सीएम अशोक गहलोत के बेटे के सामने जमकर मोदी मोदी के नारे गूंजे थे।
दरअसल यह पूरा मामला सूरसागर विधानसभा क्षेत्र का है। जहां कांग्रेस प्रत्याशी के साथ सीएम के बेटे वैभव गहलोत सूरसागर विधानसभा क्षेत्र में प्रचार कर रहे थे। इस दौरान छोटे बच्चों के एक झूंड ने बीजेपी का झंडा लहराते हुए जमकर मोदी मोदी के नारे लगाए। बच्चों के हाथों में बीजेपी का झंडा था। जिसे लेकर सड़क वे कांग्रेस की रैली के सामने मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी उनके सामने अशोक गहलोत जिंदाबाद का नारा लगाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Post Views: 415
Tags: CM Ashok Gehlotgot angryModi-Modi slogansRajasthan Assembly Elections 2023
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version