Tuesday, July 21, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जयपुर

विधानसभा चुनाव से पहले सीएम अशोक गहलोत का बड़ा दांव, रात में जारी किये जातिग​त जनगणना के आदेश

DigitalDesk by DigitalDesk
October 8, 2023
in जयपुर, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान, संपादक की पसंद
0
Rajasthan Assembly Elections CM Ashok Gehlot
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राजस्थान में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने वाली है। चुनाव आयोग यहां किसी भी दिन चुनाव कार्यक्रमों का एलान कर सकता है। इससे पहले अशोक गहलोत सरकार ने बड़ा दांव खेल दिया है। सीएम गहलोत ने राज्य में जाति सर्वेक्षण कराने की बात कही थी। इसके बाद शनिवार देर शाम इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिये गये। इसके लिए सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग की ओर से शनिवार रात को आदेश जारी किये गये हैं। जिसमें बिहार की तरह राजस्थान में अपने जाति सर्वेक्षण के निष्कर्ष जारी करने और राजस्थान में विधानसभा चुनावों से पहले इसे जारी किया गया है।

  • कभी भी लग सकती है राजस्थान में चुनाव आचार संहिता
  • आचार संहिता लागू होने के पहले सरकार का बड़ा कदम
  • बिहार की तर्ज पर राज्य में होगा जातिगत सर्वेक्षण
  • सीएम अशोक गहलोत पहले ही कर चुके थे ऐलान
  • शनिवार रात विभाग ने जारी कर दिए आदेश

शाम को सीएम गहलोत ने कहा होगा सर्वेक्षण,रात में आदेश जारी

सीएम गहलोत ने शनिवार शाम को एक कार्यक्रम के दौरान जातिगत सर्वेक्षण कराने की बात कही थी। राजस्थान सरकार के इस फैसले को राजनीतिक जानकार आचार संहिता से पहले सरकार की ओर से खेला गया बड़ा दांव माना जा रहा है। जातिगत सर्वेक्षण में लोगों के आर्थिक,सामाजिक और शैक्षिक स्तर के संबंध में जानकारी हासिल की जाएगी। लोगों से डेटा एकत्र किया जाएगा। सरकार का दावा है कि मिले आंकड़ों का अध्ययन कर समाजों के पिछड़ेपन का आकलन किया जा सकेगा। इसके साथ ही उसके अनुरूप ही सुधार की योजनाएं बनाई जाएंगी। कांग्रेस सरकार का यह भी दावा है कि इस तरह की योजनाओं से ऐसे पिछड़े वर्गों के जीवन स्तर में सुधार हो सकेगा। बता दें कुछ दिन पहले राज्य कैबिनेट ने इस मामले में फैसला लिया था। इसके बाद जिसके बाद सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के सचिव डॉ.समित शर्मा के हस्ताक्षर से शनिवार रात को आदेश भी जारी कर दिया गया।

Related posts

UCC passed in MP framework of personal laws to change Madhya Pradesh moves towards One Nation One Law

एमपी में UCC पास, बदलेगा निजी कानूनों का ढांचा….एक देश, एक कानून की ओर मध्यप्रदेश

July 21, 2026
Share Market News Update: लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, IT और PSU बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

Share Market News Update: लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, IT और PSU बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

July 21, 2026

ऑनलाइन फीड किया जाएगा डाटा

विभाग की ओर से आदेश में कहा गया है कि जातिगत सर्वेक्षण कार्य योजना विभाग नोडल विभाग मना जाएगा। सर्वेक्षण के लिए कलेक्टर, नगर पालिका और नगर परिषद के साथ नगर निगम, गांव और पंचायत स्तर पर विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की सेवा इस कार्य के लिए ली जा सकेगी। इससे पहले नोडल विभाग की ओर से प्रश्नावली तैयार की जाएगी। इसमें उन बातों का उल्लेख होगा जिससे प्रत्येक व्यक्ति के आर्थिक,सामाजिक और शैक्षणिक स्तर की पूरी जानकारी मिल सके। सर्वेक्षण के दौरान मिली जानकारी और डाटा ऑनलाइन फीड किया जाएगा। साथ ही डीओआईटी इसके लिए अलग से स्पेशल सॉफ्टवेयर ही नहीं मोबाइल ऐप भी तैयार करेगा।

Post Views: 403
Tags: caste censusCM Ashok Gehlotorder issuedrajasthan assembly elections
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version