Thursday, July 23, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जयपुर

बागी की चिंता छोड़ इसलिए गारंटी की बात करने लगे राजस्थान में गहलोत…

DigitalDesk by DigitalDesk
November 13, 2023
in जयपुर, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान, वीडियो
0
Rajasthan Assembly Elections CM Ashok Gehlot
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राजस्थान विधानसभा चुनाव में विरोधियों और बागियों से जूझ रही कांग्रेस पार्टी ने अब कार्यकर्ताओं और पार्टी प्रत्याशियों में नई ऊर्जा पैदा करने के लिए रणनीति बदली है। खुद सीएम अशोक गहलोत ने इसकी बागडोर अपने हाथ ले ली है। उन्होंने सीधे संवाद की नीति अपनाई है।

  • सीएम गहलोत ने दी संवाद को प्रमुखता
  • एक ही टारगेट रखें और वह है कांग्रेस की गारंटी
  • ऐसी गारंटी जो जनता में विश्वास बढ़ाए
  • यह कैसे बढ़ेगा,इसी पर सभी को करना है फोकस
  • कांग्रेस की सरकार ने पिछले पांच में साल कई घोषणाएं कीं
  • राज्य सरकार ने उन्हें पूरा भी किया
  • जनता में हमारा विश्वास बना है
  • महंगाई राहत कैंप में थे गारंटी कार्ड दिए
  • वह जनता को अभी तक याद हैं ये गारंटी कार्ड

सीएम गहलोत ने संवाद को प्रमुखता देना शुरु कर दिया है। उन्होंने संवाद के बीच कहा कि आप एक ही टारगेट रखें और वह है कांग्रेस की गारंटी। ऐसी गारंटी जो जनता में विश्वास बढ़ाए, यह कैसे बढ़ेगा। इसी पर सभी को फोकस करना है। कांग्रेस की सरकार ने पिछले पांच साल में जो घोषणाएं कीं और उन्हें पूरा किया है। इसी के चलते जनता में हमारा विश्वास बना है।। महंगाई राहत कैंप लगाकर हमने जो तो गारंटी कार्ड दिए हैं, वह जनता को अभी तक याद है।

Related posts

Stock Market News Update: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 715 अंक टूटा, निफ्टी 24 हजार के नीचे फिसला, निवेशकों की बढ़ी चिंता

Stock Market News Update: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 715 अंक टूटा, निफ्टी 24 हजार के नीचे फिसला, निवेशकों की बढ़ी चिंता

July 22, 2026
IIT Teacher Shortage: IIT में शिक्षकों का बड़ा संकट: 23 संस्थानों में 4,300 से ज्यादा फैकल्टी पद खाली, बढ़ते छात्रों के बीच शिक्षा और रिसर्च पर मंडराया खतरा

IIT Teacher Shortage: IIT में शिक्षकों का बड़ा संकट: 23 संस्थानों में 4,300 से ज्यादा फैकल्टी पद खाली, बढ़ते छात्रों के बीच शिक्षा और रिसर्च पर मंडराया खतरा

July 22, 2026

जो चला गया उसकी चिंता छोड़ों

सीएम गहलोत जो छोड़ कर चला गया। उसकी चिंता करने के बजाए नए लोगों को जोड़कर उनमें ऊर्जा भरने की नीति पर चल रहे हैं। बीते दो माह से जयपुर के अस्पताल रोड से वॉर रूम का संचालन किया जा रहा है। नाम वापसी के अंतिम दिन जब यह हो गया कि कौन बागी मैदान के में डटे हैं तो गहलोत प्रत्याशियों का मनोबल बढ़ाने खुद मैदान में कूद पड़े। वे देर रात वॉर रूम पहुंचे। एक-एक कर प्रत्याशियों से चर्चा का शुरू की। गहलोत के अलावा प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा ने भी सीधे प्रत्याशियों और जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और बूथ पदाधिकारियों से बात की। बागी नेताओं की नाराजगी थी कि वे अपनी बात प्रभारी को सीधे नहीं बता पाए, इसलिए टिकट कट गया। ऐसी बातें जब सामने आने के बाद ही सीधे गहलोत ने रणनीति बदली और मंडल सीधे संवाद शुरू किया।

भ्रष्टाचार को लेकर राजनाथ ने सरकार को घेरा

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होना हैं। ऐसे में आरोप प्रत्यारोप का दौर भी तेज हो गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस की गहलोत सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस खुद को हीरो कैसे कह सकती है। जब वह विकास के मामले में जीरो हो। रैली में उन्होंने भ्रष्टाचार के अलावा कानून व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरा।

CBI , ED बीजेपी के चुनावी हथियार-जयराम

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने केन्द्र की बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा चुनाव में बीजेपी की रणनीति एकदम साफ है। वह ध्रुवीकरण और भय पैदा करने की रणनीति पर चल रही है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस में लोकतंत्र की शहनाई बजती है जबकि भाजपा में एकतंत्र की तोप चलाई जाती है। रमेश ने कहा- हमारे पास दो हथियार हैं। एक- पांच सालों की हमारी सरकार की क्या उपलब्धियां रहीं। उसके आधार पर हम जनादेश मांग रहे हैं और दो- आगे पांच सालों के लिए हम क्या करने वाले हैं। बीजेपी के पास दो हथियार हैं। पहला ईडी सीबीआई के साथ दूसरा ध्रुवीकरण का हथियार है। जयराम रमेश ने कहा दो दिन दिवाली का ब्रेक रहा, इसके अब बाद बीजेपी के ये दोनों हथियार फिर मैदान में होंगे।

https://www.youtube.com/watch?v=lRajPd0VgXU&t=1s

Post Views: 326
Tags: 25 November VotingCM Ashok GehlotGuarantees Congressrajasthan assembly elections
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version