Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जयपुर

राजस्थान विधानसभा चुनाव: सचिन पायलट के समर्थकों की पहल, सीएम बनाना है तो पायलट को अधिक वोट से जीताएं

DigitalDesk by DigitalDesk
November 8, 2023
in जयपुर, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान, संपादक की पसंद
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट एक बार फिर टोंक से चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पिछले पांच चुनाव में हर बार अपना विधायक बदलने वाली इस सीट से सचिन पायलट के सामने अपनी जीत का अंतर बढ़ाने की चुनौती बनी हुई है। लेकिन पायलट के समर्थक तो उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की मांग पर अड़े हैं। समर्थक एक बार फिर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से ज्यादा वोट के अंतर से चुनाव जिताने में जुटे हैं।

समर्थक चाहते हैं पायलट ही बने सीएम

  • विधायक के तौर पर दी पायलट ने सौगात
    बनास नदी पर बना 3 किमी लंबा पुल
  • शहर को गहलोद गांव से जोड़ता पुल
  • 250 करोड़ की लागत से बना है पुल
  • शहर से जुड़ेंगे गहलोद सहित आसपास के 50 गांव
  • समर्थक चाहते हैं पायलट सीएम के तौर पर करें पुल का शुभारंभ
  • टोंक के लोगों की मांग के बावजूद का सधा हुआ बयान
  • सचिन पायलट का बयान मिलकर करना होगी जीत दर्ज
  • विधायक और हाईकमान ही तय करेंगे अगला सीएम
  • टोंक सीट से अपनी रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं पायलटबता दें 2018 चुनाव में पायलट ने गहलोत से दस हजार अधिक वोट से जीत दर्ज की थी। ऐसे में यह सवाल लाजिमी है कि क्या पायलट इस बार कांग्रेस की जीत की स्थिति में अपनी और मुख्यमंत्री की कुर्सी के बीच की दूरी को पाट पाएंगे। दिलचस्प बात यह है कि पायलट ने विधायक के तौर पर बनास नदी पर करीब साढ़े 3 किलोमीटर लंबा पुल बनाकर शहर को बड़ी सौगात दी है। यह पुल शहर को गहलोद गांव से जोड़ता है। करीब 250 करोड़ की लागत से बनने वाला यह पुल गहलोद सहित आसपास के लगभग 50 गांवों को शहर से जोड़ देगा। उनके समर्थक चाहते हैं कि इस पुल का शुभारंभ पायलट मुख्यमंत्री के तौर पर करें। टोंक के लोगों की मांग के बावजूद सचिन पायलट हमेशा यह कहते रहे हैं कि सबसे पहले हम सबको मिलकर जीत दर्ज करनी होगी। विधायक और हाईकमान ही अगला सीएम तय करेंगे। पर वह इस बार टोंक सीट से अपनी रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं। यही वजह है कि टिकट के ऐलान के फौरन बाद उन्होंने सभी बूथ कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनको जीत का मंत्र दिया।

    पायलट सीएम बने तो लोकसभा में कांग्रेस की राह होगी आसान

    सचिन पायलट समर्थक तर्क दे रहे हैं कि इस बार चुनाव में कांग्रेस जीतती है तो सचिव पायलट को सीएम बनना चाहिए। समर्थक सिर्फ यही नहीं रुके उनका कहना है पायलट राजस्थान में मुख्यमंत्री बनते हैं तो लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी बेहतरीन प्रदर्शन करेगी क्योंकि 2018 के चुनाव में सचिन पायलट के मुख्यमंत्री नहीं बनने से लोगों को मायूस होना पड़ा था। इस बार भी सचिन पायलट को मुस्लिम मतदाताओं का साथ मिलने की उम्मीद है। टोंक के लोगों की मांग के बावजूद सचिन पायलट हमेशा यह कहते रहे हैं कि सबसे पहले हम सबको मिलकर जीत दर्ज करनी होगी। विधायक और हाईकमान ही अगला मुख्यमंत्री तय करेंगे। पर वह इस बार टोंक सीट से अपनी रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं। यही वजह है कि टिकट के ऐलान के फौरन बाद उन्होंने सभी बूथ कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनको जीत का मंत्र दिया। वार्ड और पंचायतों से भी बात की। पार्टी नेता मानते हैं कि रमेश विधूड़ी टोंक सीट पर तो ज्यादा असर नहीं डाल पाएगें, पर टोंक जिले की मालपुरा, देवली और निवाई सीट पर गुर्जर वोट पर असर डाल सकते हैं। पिछली बार चार में सिर्फ एक सीट भाजपा को मिली थी, जबकि तीन सीट पर कांग्रेस जीती थी। ऐसे में भाजपा की पूरी कोशिश है कि वह टोक की ज्यादा से ज्यादा सीट जीत सके।

बनास नदी पर इसलिए जरूरी पुल

मानसून के दौरान बनास नदी में जलस्तर बढ़ जाता है। पानी अस्थायी पुल को बहाकर ले जाता है। अस्थायी पुल टूटने से गहलोद गांव सहित करीब 50 गांवों का संपर्क शहर से टूट जाता है। इन गांवों के लोगों को करीब 20 किलोमीटर लंबा चक्कर काटकर शहर पहुंचना पड़ता है। पुल का निर्माण कार्य जारी है। इसके जल्द पूरा होने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विकास को रफ्तार देने के लिए ऐसी कई योजनाओं की जरूरत है।

टोंक में हैं 60 हजार मुस्लिम मतदाता

टोंक सीट मुस्लिम बहुल होने से कांग्रेस पिछले 50 साल से मुस्लिम प्रत्याशी को मैदान में उतारती रही है। यहां से जाहिदा खान कई बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंच चुकी हैं। वहीं साल 1980 से लेकर 2013 तक बीजेपी सिर्फ हिन्दू प्रत्याशियों को ही टिकट देकर मैदान में उतारा। लेकिन पिछले 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने सचिन पायलट को टिकट दिया था। इस चुनाव में बीजेपी ने तत्कालीन सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया के दबाव में उनके खास और भरोसेमंद समर्थक युनूस अली को टोंक सीट से प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा था। टोंक विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिम मतदाता करीब 60 हजार है जबकि 35 हजार मतदाता गुर्जर और 45 हजार अनुसूचित जाति हैं। वहीं 15 हजार मतदता ब्राह्मण वर्ग के हैं।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026
Post Views: 323
Tags: #Sachin PilotCM Ashok GehlotRajasthan Assembly Elections 2023Rajasthan Congress crisis
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version