Sunday, September 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जयपुर

सियासी गरमाहट की वजह बना वसुंधरा राजे और बीजेपी का पोस्टर,राजे बोलीं जनता अपने दिल में मुझे रखती है,पोस्टर की जरुरत नहीं

DigitalDesk by DigitalDesk
February 18, 2023
in जयपुर, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान
0
Vasundhara Raje BJP Poster
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राजस्थान में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना हैं। इससे पहले जहां कांग्रेस में सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट में खेमेबाजी दिखाई दे रही है। वहीं बीजेपी में भी अंदर ही अंदर खदबदाहट दिखाई दे रही है। यानी राजस्थान की राजनीति में इन दिनों खेमेबाजी पूरी तरह हावी दिखाई दे रही है। एक ओर जहां कांग्रेस अशोक गहलोत बनाम सचिन पायलट खेमें में बटी हुई है तो वहीं बीजेपी में वसुंधरा राजे – सतीश पूनियां गुट में अदावत किसी से छुपी नहीं है। हालांकि दोनों ही पार्टियां खेमेबाजी की खबरों का कई बार सिरे से खंडन करती रही हैं, लेकिन समय- समय पर ऐसे संकेत सामने आ रहे हैं, जिससे साबित होता है कि सियासत में सब कुछ ठीक नहीं है।

  • चुनाव से पहले बीजेपी लगा रही पूरा जोर
  • पार्टी में गुटबाजी को खत्म करने की कवायद
  • फिर बढ़ी वसुंधरा राजे की सक्रियता
  • बीजेपी के अधिकारिक पोस्टर पर नहीं थी राजे की तस्वीर
  • पार्टी हाईकमान के निर्देश पर बदला पोस्टर

राजस्थान में इन दिनों मौसम में ठंडक बनी हुई है, लेकिन सियासी पारा चढ़ता दिखाई दे रहा है। विधानसभा चुनावों को देखते हुए हर तरफ गहमागमी मची हुई है। बीजेपी नेता और राज्य की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी अब सक्रिय नजर आने लगी हैं। बीते महीनों में वसुंधरा राजे की हर जगह मौजदूगी और विपक्ष पर उनके सख्त तेवर देखने को मिल रहे हैं। बता दें वसुंधरा राजे पहले बीजेपी के पोस्टर से गायब रहतीं थीं लेकिन अब उनका फोटो भी पोस्टर में दिखाई देने लगा है। पोस्टर में फोटो छपने को लेकर वसुंधरा कई बार विवादस्पद बयान दे चुकी हैं, लेकिन इस बार उन्होंने बेहद सधी हुई टिप्पणी की। ब्यावर के कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पोस्टर और अपनी तस्वीर को लेकर बयान दिया है। जिसके राजनीतिक गलियारों में सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

Related posts

Uproar in the Pakistan team PCB has taken away the players phones Is there a fear of match-fixing

पाकिस्तान क्रिकेट में ‘फिक्सिंग’ का साया: टीम में हड़कंप…PCB ने खिलाड़ियों के फोन लिए…क्या मैच फिक्सिंग का डर?

September 6, 2026
चीन-किर्गिस्तान-उज्बेकिस्तान रेलवे का किर्गिस्तान में पहली सुरंग का निर्माण पूरा

चीन-किर्गिस्तान-उज्बेकिस्तान रेलवे का किर्गिस्तान में पहली सुरंग का निर्माण पूरा

September 6, 2026

पोस्टर लगे हैं कभी शक्ल के साथ कभी शक्ल के बिना

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा राजनीति आती है और जाती रहती है। कई बार जीतते भी हैं। कई बार हारे भी है। पोस्टर लगे हैं। कभी शक्ल के साथ लगे हैं। कभी शक्ल के बिना लगे हैं लेकिन जब तक जनता का प्यार है हमें किसी जरूरत नहीं। पोस्टर और फोटो का बहुत विवाद चला पर उन्होंने कभी नहीं मांगा कि उनकी फोटो लगाओ। वसुंधरा ने एक बार फिर कहा कि जब तक जनता उन्हें दिल में रखती है तो उन्हें क्या जरूरत है पोस्टर की।

वसुधंरा राजे का फोटो गायब

2021 में गहराया था पोस्टर विवाद

बता दें साल 2021 में राजस्थान बीजेपी प्रदेश कार्यालय में एक पोस्टर लगा था। जिसमें प्रदेश की राजनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा माने जाने वाली वसुधंरा राजे का फोटो गायब था। जिस पर उनके समर्थकों ने भी खासी नाराजगी जताई थी। वसुंधरा राजे के समर्थकों का कहना था कि राजस्थान में राजे जरूरी और बीजेपी की मजबूरी भी हैं। वसुंधरा समर्थक पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने कहा कि वसुंधरा राजे के बिना बीजेपी राजस्थान में सत्ता में नहीं आ सकती है।

इस तरह पोस्टर में लौटी राजे की तस्वीर

राजनीति के क्षेत्र में कई बार पार्टी कार्यालय और कार्यक्रमों में नेताओं की फोटो लगना और हटना सियासी संदेश दे जाता है। बीजेपी प्रदेश मुख्यालय पर लगे पोस्टर में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की फोटो फिर लौट आई है। जिसे लेकर सियासी गलियारों में खासी चर्चा रही। बता दें सतीश पुनिया जब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बने थे उसके बाद वसुंधरा राजे और राजेंद्र राठौड़ के फोटो प्रदेश मुख्यालय पर लगे पोस्टर से हटा दिए थे। लेकिन सूत्र बताते हैं कि पार्टी आलाकमान की हिदायत के बाद जन आक्रोश यात्रा के दौरान वसुंधरा राजे का फोटो फिर से लगाई गई। इसके बाद पार्टी प्रदेश मुख्यालय के आधिकारिक बैनर पर भी वसुंधरा राजे की तस्वीर का लगना बताता है कि वसुंधरा राजे फिर पावर में लौट रहीं हैं।

देखें वीडियो –

Tags: factionalism in BJPparty high commandthe postersVasundhara Raje
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version