Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जयपुर

सुलह के बाद PCC पहुंचे पायलट, गहलोत से टसल पर बोले-थोड़ी बहुत चलती है,हम फिर से सरकार बनाएंगे

DigitalDesk by DigitalDesk
July 15, 2023
in जयपुर, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान, संपादक की पसंद
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राजस्थान में अब विधानसभा चुनाव करीब आ गए हैं। ऐसे में कांग्रेस ने एकजुटता दिखाने के प्रयास शुरू कर दिये हैं। जयपुर में पार्टी प्रदेश कार्यालय में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों का सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने ब्लॉक अध्यक्षों को चुनाव में जुट जाने का आव्हान किया। सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के साथ ही पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और सह प्रभारी अमृता धवन, पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी और बीडी कल्ला सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।

  • राजस्थान में चुनावी बैठकें और सम्मेलनों का दौर
  • चुनाव आते ही सक्रिय हुई पीसीसी
  • पीसीसी में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों का सम्मेलन
  • सचिन पालयट भी हुए सम्मेलन में शामिल

जयपुर में भाषण देने से काम नहीं चलेगा

सचिन पायलट ने कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों को चुनाव की तैयारी यह मानकर करने के निर्देश दिए कि चुनाव में अब 90 या 100 दिन नहीं बचे हैं। ये पहली बार था कि सुलह के बाद पायलट पीसीसी की किसी बैठक में पहुंचे थे। इस दौरान पायलट ने ब्लॉक अध्यक्षों को ग्राउंड पर काम करने और एक्टिव रहने की सलाह दी। अपने और गहलोत के पुराने विवाद पर भी कहा कि हम सब लोग जो कथित रूप से नेता हैं। हम यहां थोड़ा बहुत करते रहेंगे। हमारे बीच थोड़ी बहुत चलती रहेगी। राजनीति में यह चलता है। जो मुद्दे सिद्धांत हम पहले भी उठाते रहे हैं और आप लोग भी उठाओगे तो सरकार बनेगी। यहां जयपुर में भाषण देने से काम नहीं चलेगा। हम भी क्षेत्र में जाएंगे। पायलट ने कहा सुन लो छत्तीसगढ़ और एमपी में तो बीजेपी भी मानती है कि हमारी पार नहीं पड़ेगी। रह गया राजस्थान, राजस्थान में अगर हम दोबारा सरकार बनाते हैं तो 2024 में बीजेपी के पास कुछ नहीं है। अगर आप संकल्प लेकर जाओगे तो यह हो जाएगा।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

आज से ही मैदान में उतर कर चुनाव में जुट जाएं

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों से पायलट ने कहा अब चुनाव सिर पर आ गए हैं। कोई कह रहा है चुनाव में 100 दिन बचे हैं। तो कोई कह रहा है 90 दिन ही शेष है लेकिन वे तो कहते हैं शून्य दिन है चुनाव में। आप ये मानकर चलिए। ऐसे में चुनावी तैयारी को पूरी करना है इसके लिए हमे यह मानना होगा चुनाव आज से ही चालू हो गए हैं। चुनाव अभियान का आगाज कब होगा। ​कब दिल्ली से इसकी घोषणा होगी। इसका आप इंतजार न करें। पालट ने कहा जिन्हें अपनी सीट पर जीत का डंका बजाना है। वे लोग आज से ही मैदान में उतर कर चुनाव में जुट जाएं।

नेताओं के बीच थोड़ी बहुत बातें चलती रहेंगी

सचिन पायलट ने अपने और गहलोत के बीच कथित पुराने विवाद को लेकर भी कहा कि वे सब लोग जो कथित रूप से नेता हैं। यहां थोड़ा बहुत करते हमेशा रहेंगे। नेताओं के बीच थोड़ी बहुत इस तरह की बातें चलती रहेंगी लेकिन ये राजनीति है इसमें यह सब चलता है। जो मुद्दे सिद्धांत हम पहले भी उठाते रहे हैं और आप लोग भी उठाओगे तो सरकार बनेगी। यहां जयपुर में भाषण देने से काम नहीं चलेगा। हम भी क्षेत्र में जाएंगे। पायलट ने कहा सुन लो छत्तीसगढ़ और एमपी में तो बीजेपी भी मानती है कि हमारी पार नहीं पड़ेगी। रह गया राजस्थान, राजस्थान में अगर हम दोबारा सरकार बनाते हैं तो 2024 में बीजेपी के पास कुछ नहीं है। अगर आप संकल्प लेकर जाओगे तो यह हो जाएगा।

बीजेपी के पास कुछ नहीं बचा है

सचिन पायलट ने सम्मेलन में कहा बीजेपी के पास कुछ नहीं बचा है। बीजेपी केवल इंतजार कर रही है कि किस तरह फल आकर उसकी झोली में गिर जाए। लेकिन राजस्थान में अब यह होने वाला नहीं है। बीजेपी का जो हाल में हिमाचल में हुआ था। कर्नाटक में हुआ था। वही हाल यहां राजस्थान में भी होगा। सुन लो मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में तो बीजेपी भी यह मानती है कि कांग्रेस से पार नहीं पड़ेगी। अब रह गया राजस्थान। तो राजस्थान में अगर कांग्रेस की दोबारा सरकार बनती है तो 2024 के लिए बीजेपी के पास कुछ नहीं है। पायलट ने कहा सभी ये संकल्प लेकर जाएंगे कि चुनाव जीतना है तो यह हो जाएगा।

Post Views: 260
Tags: #Sachin PilotBlock Congress PresidentConferencerajasthan assembly election
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version