Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जयपुर

पीएम मोदी ने राजस्थान को दी चुनावी सौगात,7000 करोड़ रुपये की विकास परियोजना की सौगात कहा— राजस्थान का विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता

DigitalDesk by DigitalDesk
October 2, 2023
in जयपुर, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान, शहर और राज्य, संपादक की पसंद
0
Rajasthan Assembly Election Prime Minister Narendra Modi
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राजस्थान में दिसंबर में विधानसभा के चुनाव होना हैं। यहां हर पांच साल में सत्ता बदलने का रिवाज है। ऐसे में बीजेपी ने यहां पूरी ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान को 7 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी और कहा राजस्थान का विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता है।

  • सीमावर्ती गांवों में हो रहा तेजी से विकास
  • सांवलिया सेठ मंदिर में की पूजा-अर्चना
  • चित्तौड़गढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी सौगात
  • रिमोट का बटन दबाकर करीब 7 हजार करोड़ की दी सौगात
  • 9 साल में बापू के मूल्यों को देश ने दिया विस्तार
  • विकास कार्यो और प्रोजेक्ट का लोकार्पण

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अब तक जिन सीमावर्ती गांवों को आखिरी गांव माना जाता था वहां कांग्रेस के समय विकास नहीं होता था अब उन्हें पहला गांव माना जा रहा है। इन गांवों में विकास के काम हो रहे हैं। इस विकास का लाभ राजस्थान के दर्जनों गांवों को मिलेगा।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

सुविधाओं से आसान होगा जनता का जीवन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा आज यहां पर रेलवे और सड़क से जुड़े कई विकास कार्यो और प्रोजेक्ट का लोकार्पण हुआ है। इन सारी सुविधाओं और विकास कार्यों से मेवाण की जनता का जीवन आसान होगा। लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर बनेंगे। आईआईआईटी कोटा के बनने से शहर की पहचान भी बढ़ेगी। पीएम ने कहा कि केन्द्र सरकार ने चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ मंदिर में आधुनिक सुविधाओं को जोड़ने का काम किया है।

राजस्थान में पाइप से गैस

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा गैस आधारित अर्थव्यवस्था का आधार मजबूत करने के लिए देश में गैस पाइपलाइन नेटवर्क बिछाने का अभियान तेजी से चल रहा है। राजस्थान के मेहसाणा से भठिंडा तक की गैस पाइपलाइन बिछाई जा रही है। इससे पाली हनुमानगढ़ सेक्शन का लोकार्पण किया है। इससे राजस्थान में इंडस्ट्री का विकास होगा। हजारों नए रोजगार बनेंगे। लोगों को घरों तक पाइप से गैस पहुंचेगी। काम भी आसान होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा केन्द्र की सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध है। राजस्थान राज्य का विकास सरकार की प्राथमिकता रहा है। पीएम ने कहा राजस्थान का इतिहास हमें सिखाता। बताता है कि हमें वीरता और वैभव के साथ विकास कार्य करने चाहिए। राजस्थान का इतिहास सिखाता है की सभी को साथ लेकर चलकर विकास कार्य करने चाहिए।

मंच से किया पीएम ने बापू को याद

पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा महात्मा गांधी हमारे प्रेरणाश्रोत हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादूर शास्त्री की जयंती है। इससे एक दिन पहले 1 अक्टूबर को राजस्थान सहित पूरे देश ने स्वच्छता को लेकर बहुत बड़ा कार्यक्रम किया था। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी स्वच्छता, स्वावलंबन और सर्वस्पर्शी विकास के बहुत आग्रही थे। पिछले 9 साल में बापू के इन्हीं मूल्यों को देश ने बहुत अधिक विस्तार दिया है।

रिमोट का बटन दबाकर दी 7 हजार करोड़ की सौगात

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिमोट का बटन दबाकर करीब 7 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस मौके पर बीजेपी के नेता भी उनके साथ मौजूद रहे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चित्तौड़गढ़ में सांवलिया सेठ मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने पूजा अर्चना की।

Post Views: 304
Tags: ChittorgarhPrime Minister Narendra Modirajasthan assembly electionSanwariya Seth Temple
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version