Thursday, July 23, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जयपुर

एक मंच पर पीएम मोदी और सीएम गहलोत, गहलोत बोले विपक्ष का सम्मान करें,मोदी ने ठप पड़े विकास कार्यों का किया जिक्र

DigitalDesk by DigitalDesk
May 10, 2023
in जयपुर, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान, संपादक की पसंद
0
PM Narendra Modi CM Ashok Gehlot
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने बुधवार को एक ही मंच पर नजर आए। जहां दोनों ने एक-दूसरे पर राजनीतिक कटाक्ष किया। मुख्यमंत्री ने एक बार फिर मोदी के सामने पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को पूरा करने की मांग की।

  • राजस्थान उदयपुर दौरे पर पीएम मोदी
  • मंच से किया एक-दूसरे पर राजनीतिक प्रहार
  • पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को पूरा करने की मांग
  • मोदी का तंज—कुछ लोगों को सिर्फ विवाद पैदा करना पसंद
  • गहलोत बोले अब गुजरात से आगे राजस्थान

कुछ लोग देश में अच्छी चीजें होते नहीं देखना चाहते-मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक ही मंच से एक-दूसरे पर राजनीतिक प्रहार किया है। गहलोत ने प्रधानमंत्री से विपक्ष का सम्मान करने की बात कही तो मोदी ने कांग्रेस के शासन में ठप पड़े विकास कार्यों का जिक्र किया। बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक ही मंच से एक-दूसरे पर राजनीतिक प्रहार किया। गहलोत ने जब प्रधानमंत्री से विपक्ष का सम्मान करने को कहा तो मोदी ने कांग्रेस के शासन में ठप पड़े विकास कार्यों का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ लोग देश में अच्छी चीजें होते नहीं देखना चाहते हैं। उन्हें सिर्फ विवाद पैदा करना पसंद है। यदि मेडिकल कॉलेज पहले स्थापित हो जाते तो देश में डॉक्टरों की कमी नहीं होती।

Related posts

Stock Market News Update: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 715 अंक टूटा, निफ्टी 24 हजार के नीचे फिसला, निवेशकों की बढ़ी चिंता

Stock Market News Update: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 715 अंक टूटा, निफ्टी 24 हजार के नीचे फिसला, निवेशकों की बढ़ी चिंता

July 22, 2026
IIT Teacher Shortage: IIT में शिक्षकों का बड़ा संकट: 23 संस्थानों में 4,300 से ज्यादा फैकल्टी पद खाली, बढ़ते छात्रों के बीच शिक्षा और रिसर्च पर मंडराया खतरा

IIT Teacher Shortage: IIT में शिक्षकों का बड़ा संकट: 23 संस्थानों में 4,300 से ज्यादा फैकल्टी पद खाली, बढ़ते छात्रों के बीच शिक्षा और रिसर्च पर मंडराया खतरा

July 22, 2026

राजस्थान में अच्छा काम हुआ है: गहलोत

सीएम अशोक गहलोत ने कहा वे पीएम मोदी का स्वागत करते हैं। उन्हें खुशी है कि वे आज लगभग चार राष्ट्रीय राजमार्गों के उद्घाटन और तीन रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला रखने के लिए उपस्थित हैं। हम सभी जानते हैं कि राजस्थान देश का सबसे बड़ा राज्य है। वे पीएम मोदी से निवेदन करना चाहूंगा कि जब हम बिजली, सड़क और पानी देते हैं तो यहां का खर्च दूसरे राज्यों से ज्यादा होता है। राजस्थान में अच्छे काम हुए हैं। राजस्थान में सड़कें अच्छी हैं। पहले हम गुजरात से मुकाबला कर रहे थे और सोचते थे कि पिछड़ रहे हैं लेकिन अब हम आगे बढ़ गए हैं। मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि हमारी सरकार के सुशासन के कारण राजस्थान आर्थिक विकास के मामले में देश में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने एक बार फिर मोदी के सामने पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को पूरा करने की मांग की और कहा कि सरकार कोई भी हो उसे विपक्ष का सम्मान करना चाहिए। क्योंकि सत्ताधारी दल बिना विपक्ष के कुछ भी नहीं है। वहीं गहलोत ने मंच से कहा अब राजस्थान गुजरात के पीछे नहीं है उससे भी आगे निकल गया है।

प्रधानमंत्री ने कराया लोगों को शांत

इससे पहले दर्शन करने के बाद जनसभा को संबोधित करने पहुंचे मोदी का तालियों से स्वागत किया गया। इस बीच मुख्यमंत्री अशाेक गहलोत जब भाषण के लिए मंच पर पहुंचे तो कुछ सेकंड के लिए मोदी-मोदी के नारे सुनाई दिए। मोदी-मोदी के नारे भी सुनाई दिए। जिस पर प्रधानमंत्री ने हाथ से लोगों को शांत करने का इशारा किया।

चुनाव से पहले राजस्थान को बड़ी सौगात

कांग्रेस शासित राजस्थान में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। दरअसल प्रधानमंत्री राजस्थान के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव से पहले एक बार फिर नाथद्वारा में भगवान श्रीनाथजी के दर्शन कर राज्य की जनता के लिए अपना पिटारा खोल दिया है। हाल ही में राजस्थान को प्रथम वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-जयपुर-अजमेर वन भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद पीएम एक बार फिर राजस्थान पहुंचे। पीएम नरेन्द्र मोदी ने यहां करीब 5 हजार 500 करोड़ रुपये की कई विभिन्न परियोजनाओं की सौगात क्षेत्र के लोगों को दी। पीएम मोदी ने उदयपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने यहां आबू रोड स्थित ब्रह्मा कुमारी के शांतिवन परिसर का दौरा किया।

Post Views: 273
Tags: CM Ashok GehlotEast Rajasthan Canal ProjectPM Narendra Modirajasthan assembly election
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version