Sunday, September 27, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जयपुर

राजस्थान में भारी मतों से हारने वाले प्रत्याशियों को बाहर करेगी कांग्रेस! पूर्व सांसदों दांव खेलेगी पार्टी

DigitalDesk by DigitalDesk
July 29, 2024
in जयपुर, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान, स्पेशल
0
Rajasthan Assembly Election Congress
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राजस्थान में कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। सितंबर में कांग्रेस टिकट घोषित करने की तैयारी में है। राजस्थान प्रदेश चुनाव समिति के बाद अब स्क्रीनिंग कमेटी ने काम शुरू कर दिया है। कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष और सदस्य आने वाले चार दिन तक लगातार बैठकें की जा रही हैं। उम्मीदवार चयन पर फीडबैक लेंगे। इसकी शुरुआत सोमवार 28 अगस्त से से हो गई है। कांग्रेस वॉर रूम में हुई कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक और इसके बाद 1 2 1 फीडबैक में वरिष्ठ नेताओं ने उम्मीदवार चयन के मापदंडों पर खुलकर सुझाव दिए गये। इस दौरान नेताओं की ओर से एक बड़ा सुझाव आया से पिछली बार बड़े अंतर से हारने वाली सीटों पर इस बार उम्मीदवार बदले जाने चाहिए। यानी बड़े अंतर से हारने वाले प्रत्या​शियों को इस बार मौका नहीं देना चाहिए।

  • राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तैयारी में कांग्रेस
  • स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में मिले कई सुझाव
  • बड़े अंतर से हारने वालों को टिकट न देने का सुझाव
  • स्क्रीनिंग कमेटी ने शुरू कर दिया है काम
  • वॉर रूम में हुई कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक
  • जयपुर पहुंचे स्क्रीनिंग कमेटी अध्यक्ष गोरव गोगोई

कांग्रेस उतार सकती है मैदान में पूर्व सांसदों को

कांग्रेस नेताओं ने पूर्व सांसदों को भी विधानसभा चुनाव लड़ाने का सुझाव दिया गया है। बैठक में कई नेताओं ने कहा बीजेपी पूर्व सांसदों को चुनाव लड़ाने पर विचार कर रही है। कांग्रेस में भी कई पूर्व सांसदों का जनता के बीच अच्छा खासा जनाधार है। ऐसे पूर्व सांसदों को इस बार विधानसभा चुनाव में टिकट ​दिया जाना चाहिए। इसका लाभ चुनाव में कांग्रेस को ही होगा। बता दें सोमवार 28 अगस्त को राजस्थान प्रदेश चुनाव समिति के नेताओं के साथ यह बैठक जयपुर में बनाए गए अस्पताल रोड स्थित कांग्रेस वॉर रूम में हुई। जिसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के साथ वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। जिन्होंने अब तक हुई एक्सरसाइज के बारे में स्क्रीनिंग कमेटी को जानकारी दी।

Related posts

डॉक्यूमेंट्री फिल्म "शनचो-13" ने निकारागुआ में अपना फिल्म टूर सफलतापूर्वक पूरा लिया

डॉक्यूमेंट्री फिल्म "शनचो-13" ने निकारागुआ में अपना फिल्म टूर सफलतापूर्वक पूरा लिया

September 27, 2026
Banks to open on September 27 followed by a three day strike affecting branch services Find out why September 30 is significant

रविवार 27 सितंबर को खुलेंगे बैंक, फिर तीन दिन हड़ताल से ब्रांच सेवाओं पर असर….जानें 30 सितंबर क्यों है महत्वपूर्ण?

September 26, 2026

ईआरसीपी को मुद्दा बनाया जाए

गहलोत सरकार में मंत्री महेश जोशी और मुरारीलाल मीणा भी बैठक में मौजूद रहे। जिन्होंने ईस्टर्न कैनल प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा नहीं देने के मामले को चुनावी मुद्दा बनाने का सुझाव दिया।
बता दें पूर्वी राजस्थान में विधानसभा की 82 सीटें आती हैं। ऐसे में कांग्रेस ईआरसीपी का मुद्दा अगर तरीके से उठाया तो 82 सीटों पर यह गेम पलट सकता है। नेताओं का कहना था कि पूर्वी राजस्थान में अभी से ही कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं को इसे लेकर टास्क दे दिया जाए।

दो दिन और फीडबैक लेगी स्क्रीनिंग कमेटी

राजस्थान में फिर सरकार बनाने की तैयारी में स्क्रीनिंग कमेटी अध्यक्ष गोरव गोगोई, मेंबर गणेश गोडियाल और अभिषेक दत्त 31 अगस्त तक हर दिन संभाग वार नेताओं के साथ बैठकें करेंगे। एक दिन पहले कमेटी की सोमवार को हुई बैठक में प्रदेश चुनाव समिति के नेताओं के साथ कांग्रेस वॉर रूम में लंबी चर्चा की गई। बता दें स्क्रीनिंग कमेटी अध्यक्ष गौरव गोगोई का यह पहला राजस्थान दौरा है। कांग्रेस वॉर रूम में स्क्रीनिंग कमेटी को प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के साथ वरिष्ठ नेताओं ने टिकट के पैनल से लेकर अब तक की गई एक्सरसाइज को लेकर जानकारी दी। इतना हीह नहीं ब्लॉक और जिला स्तर से आए दावेदारों के पैनल पर मंथन किया गया।

दिल्ली में चलेगा बैठकों का दौर

राजस्थान में कांग्रेस पहले चरण में सितंबर में प्रत्याशियों की सूची की घोषणा की तैयारी है। इसलिए इस बार प्रोसेस जल्दी पूरा करने को कहा है। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक खत्म होन के बाद कांग्रेस टिकटों की पूरी एक्सरसाइज जयपुर से दिल्ली शिफ्ट हो जाएगी। यानी जयपुर के बाद दिल्ली में बैठकों का दौर चलेगा। इसके बाद टिकट तय किये जाएंगे। चर्चा है कि कांग्रेस पहले चरण में करीब 50 से 60 टिकट घोषित कर सकती है।

Tags: Congress Screening CommitteeERCP issuesrajasthan assembly election
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल
30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

मुख्य समाचार

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version