Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान अजमेर

राजस्थान में रार,गहलोत क्यों करा रहे पायलट समर्थक विधायकों का सर्वे?

DigitalDesk by DigitalDesk
June 5, 2023
in अजमेर, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान
0
Pilot supporter MLA
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच सियासी खाई बढ़ती जा रही है। इस बीच अशोक गहलोत ने अब सचिन पायलट समर्थक विधायकों का सर्वे कराना शुरु कर दिया है। दरअसल राजस्थान में कांग्रेस इस बार फिर से नहीं जीत सकने वाले मौजूदा विधायकों के टिकट काटने वाली है। लिहाजा एक एक सीट पर सर्वे के आधार पर विधायक का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जा रहा है।

  • खतरे में पायलट समर्थक विधायकों के टिकट
  • सीएम गहलोत करा रहे एक एक सीट पर सर्वे
  • फील्ड में कमजोर विधायकों को नहीं मिलेगा टिकट
  • कर्नाटक फॉर्मूले के नाम पर काटे जाएंगे टिकट
  • हर सीट पर सीएम गहलोत करा रहे सर्वे

सर्वे में जिस विधायक के खिलाफ लगातार खराब रिपोर्ट मिलेगी उनका टिकट खतरे में आना तय है। इनमें सचिन पायलट गुट के करीब 15 से 20 विधायकों के नाम भी शामिल हैं। चुनाव के समय जिनका टिकट सर्वे रिपोर्ट का हवाला देकर काटा जा सकता है।क्योंकि ऐसे विधायकों का सीएम गहलोत खुद सर्वे करा रहे हैं। रिपोर्ट भी खुद तैयार कर रहे हैं। बता दें कर्नाटक विधानसभा चुनावों में हुई जीत के बाद कांग्रेस राजस्थान में भी उसी फाॅर्मूले पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। जिसके चलते हर सीट पर कई राउंड सर्वे करवाकर फीडबैक लिया जा रहा है।

Related posts

mp Government

अन्नदाता को एमपी सरकार की सौगात: किसानों की समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध सरकार, गेहूं पर 40 रुपये बोनस का ऐलान

March 7, 2026
UP Assembly Elections 2027 Akhilesh Yadav and Congress

UP विधानसभा चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस फिर साथ लड़ेंगी चुनाव? अखिलेश यादव शुरू कर चुके हैं रणनीतिक मंथन

March 7, 2026

तैयार की जा रही जिताऊ उम्मीदवारों की लिस्ट

कर्नाटक फाॅर्मूले के अनुसार हर सीट पर पहले कई राउंड सर्वे करवाए जा रहे हैं। लिहाजा सर्वे के आधार पर जिताऊ उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार की जा रही है। जिन पायलट समर्थक विधायकें के टिकट काटे जाने हैं उसकी एक शुरुआती लिस्ट सीएम गहलोत ने प्रदेश प्रभारी को भी सौंप दी है। हारने वाले उम्मीदवारों को सचेत भी कर दिया है और उन्हें फील्ड में मेहनत करने को कहा है।

फील्ड में जनता के बीच अपना परफॉरमेंस सुधारें

मौजूदा विधायक अगर सर्वे में हार रहा है तो उसका टिकट कटना पक्का है। ऐसे में सर्वे रिपोर्ट के आधार पर ऐसे विधायकों को पहले से सचेत कर दिया गया है। विधायकों से दो टूक कहा गया है कि वे फील्ड में जनता के बीच अपना परफॉरमेंस सुधारें। अगले सर्वे तक के लिए इन विधायकों के पास मौका है। सर्वे में सुधार नजर आया तो और उनके पक्ष में राय आ जाती है तो टिकट नहीं कटेंगे। वहीं प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी सचिव अमृता धवन का कहना है फिलहाल अभी सर्वे हो रहा है। सर्वे में यदि किसी विधायक की ग्राउंड से रिपोर्ट में गड़बड़ी मिलती है खराब आती है तो पार्टी उस पर संज्ञान लेगी। कांग्रेस की जिला स्तर पर बैठकें की जा रही हैं। जिसमें कार्यकर्ताओं को डोर टू डोर जाकर सरकार की योजनाओं का प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैंं। ऐसे में टिकट बांटने का प्रोसेस लेयर में है। जिसमें प्रभारी के साथ सहप्रभारियों का भी फीडबैक शामिल होगा। लोगों के साथ स्क्रीनिंग कमेटी का भी फीडबैक इसमें होगा, इसके बाद टिकट मिलेगा।

Post Views: 305
Tags: CM GehlotKarnataka FormulasPilot supporter MLAsurvey on every seat
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार
Skin Care Tips: होली से पहले ये तैयारी नहीं की तो रंगों के बाद रोएगी त्वचा, बाल भी हो जाएंगे बेजान

Skin Care Tips: होली से पहले ये तैयारी नहीं की तो रंगों के बाद रोएगी त्वचा, बाल भी हो जाएंगे बेजान

धर्म

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version