Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जयपुर

रमेश बिधूड़ी को BJP ने इसलिए बनाया टोंक का प्रभारी,विपक्ष ने जताया ऐतराज

DigitalDesk by DigitalDesk
September 29, 2023
in जयपुर, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान, स्पेशल
0
This is why BJP made Ramesh Bidhuri in-charge of Tonk
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा में बहुजन समाज पार्टी के सांसद दानिश अली के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने वाले रमेश बिधूड़ी को बीजेपी ने अहम जिम्मेदारी दी है। राजस्थान विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दक्षिणी दिल्ली सीट से बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी को राजस्थान के टोंक जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद अब बीजेपी विपक्ष के निशाने पर है। इसे लेकर कई पार्टियों ने आपत्ति दर्ज कराई है।

  • रमेश बिधूड़ी को होंगे टोंक चुनाव प्रभारी
  • विपक्ष BJP पर बोला हमला
  • ‘नफरत’ का इनाम देती है बीजेपी’
  • बीएसपी सांसद दानिश अली के खिलाफ बोले थे बिधूड़ी
  • बिधूड़ी ने किया था अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल
  • दक्षिणी दिल्ली से बीजेपी के लोकसभा सांसद हैं रमेश बिधूड़ी

संसद के विषेश सत्र में बीएसपी सांसद दानिश अली के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने वाले बीजेपी सासंद रमेश बिधूड़ी को पार्टी ने नई जिम्मेदारी से नवाजा है। दक्षिणी दिल्ली से लोकसभा सांसद रमेश बिधूड़ी को विवादों के बीच बीजेपी ने राजस्थान के टोंक जिले में चुनाव की अहम जिम्मेदारी सौंपी है उन्हें टोंक जिले का प्रभारी बनाया गया है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

बीजेपी क्या संदेश देना चाहती है।

ऐसे में कई सवाल उठते हैं कि आखिर रमेश बिधूड़ी पर कार्रवाई करने की बजाय उन्हें अहम जिम्मेदारियां क्यों दी जा रही हैं? उन्हें खास तौर पर दिल्ली से टोंक क्यों ले जाया गया? ऐसा करके बीजेपी क्या संदेश देना चाहती है? चुनावी दंगल में रमेश बिधूड़ी पार्टी के लिए कितने कारगर साबित हो सकते हैं? टोंक जिले की चारों विधानसभाओं में करीब 50 फीसदी हिंदू और करीब 48 फीसदी मुस्लिम आबादी रहती है। हिंदुओं में भी गुर्जर समुदाय की आबादी काफी ज्यादा है। साल 2018 में टोंक की चार विधानसभा सीटों में से तीन पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। इनमें से एक टोंक विधानसभा सीट से सचिन पायलट जीतकर विधानसभा पहुंचे थे।

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता सचिन पायलट भी गुर्जर समुदाय से आते हैं। बीजेपी गुर्जर वोटों को अपने पक्ष में लाना चाहती है। सियासी विश्लेषकों का कहना है कि रमेश बिधूड़ी भी एक गुर्जर चेहरा हैं। ऐसे में बीजेपी दोनों के बीच मुकाबला चाहती है और गुर्जर वोटों को अपने पक्ष में लाना चाहती है। टोंक जिला कांग्रेस का गढ़ रहा है। वहां का गुर्जर और मुस्लिम समुदाय पहले से ही कांग्रेस को वोट करता रहा है और इसे तोड़ने के लिए रमेश बिधूड़ी को लाया गया है। रमेश बिधूड़ी की छवि हिंदुत्ववादी कट्टरपंथी और विवादित बयान देने की है और बीजेपी उनका इसी हिसाब से इस्तेमाल कर रही है।

ध्रुवीकरण के लिए बिधूड़ी को ला रही बीजेपी टोंक

राजनीतिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि बीजेपी ध्रुवीकरण के लिए रमेश बिधूड़ी को टोंक जिले में ला रही है। अगर बात सिर्फ गुर्जर चेहरे की होती तो बीजेपी दिल्ली विधानसभा में अपने नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी को ला सकती थी, जो बेहद तेजतर्रार और मशहूर नेता हैं लेकिन पार्टी ने ऐसा नहीं किया। पर्यवेक्षकों के मुताबिक चुनाव नजदीक हैं और ध्रुवीकरण तेज़ किया जा रहा है। बसपा सांसद दानिश अली ने संसद में अली पर इस्लामोफोबिक अपशब्द कहने वाले सांसद रमेश बिधूड़ी को राजस्थान के टोंक जिले का चुनाव प्रभारी नियुक्त करने के बाद भाजपा की नैतिकता पर सवाल उठाया है। भगवा पार्टी पर निशाना साधते हुए बसपा सांसद ने कहा कि मौजूदा कदम ने ‘भाजपा के चेहरे और चरित्र को उजागर कर दिया है।

Post Views: 372
Tags: BJP Tonk in-chargeRajasthan Assembly Elections 2023Ramesh Bidhuri
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version