Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जयपुर

Rajasthan Assembly Election 2023:राजस्थान में चुनावी बयार, गुर्जर वोट पर नजर,पीएम मोदी पहुंचे गुर्जरों को साधने, गहलोत ने कर दी छुट्टी

DigitalDesk by DigitalDesk
January 28, 2023
in जयपुर, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान
0
Rajasthan Assembly Election 2023:राजस्थान में चुनावी बयार, गुर्जर वोट पर नजर,पीएम मोदी पहुंचे गुर्जरों को साधने, गहलोत ने कर दी छुट्टी

Rajasthan Assembly Election 2023 Electoral Bayar Gujjar vote in Rajasthan

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राजस्थान में इस साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। चुनावी मौसम में एक बार फिर बीजेपी बनाम कांग्रेस की सियासी लड़ाई शुरू हो गई है। सियासी पारा इतना हाई है कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पार्टी के लिए एक मेगा रैली को संबोधित करने पहुंचे हैं। वे राजस्थान के भीलवाड़ा आ रहे हैं। अब भीलवाड़ा आने का एक बड़ा कारण ये है कि वहां पर गुर्जर समाज अच्छी उपस्थिति में रहता है। उस क्षेत्र में उसका निर्णायक वोट है। पिछले विधानसभा चुनाव में इस इलाके में बीजेपी का प्रदर्शन लचर रहा था। ऐसे में पीएम वहां पर सियासी पिच को मजबूत करना चाहते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देवनारायण जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल

राजस्थान में चुनावी साल शुरू होने के साथ ही सियासी हलचल तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देवनारायण जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शनिवार को राजस्थान के आसींद भीलवाड़ा आए हैं। तो वहीं पीएम मोदी के इस दौरे से पहले ही गुर्जर वोटों को साधने के लिए कांग्रेस की गहलोत सरकार ने देवनारायण जयंती पर अवकाश घोषित कर दिया है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

देवनारायण जयंती पर अवकाश की घोषणा गहलोत  सरकार का ऐतिहासिक फैसला

राजस्थान देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष और विधायक जोगिंदर सिंह अवाना का कहना है देवनारायण जयंती के मौके पर अवकाश की घोषणा करना सरकार का ऐतिहासिक फैसला है। इसका राजस्थान के गुर्जरों को लंबे वक्त से इंतजार था। उन्होंने कहा सिर्फ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ही हैं, जो एमबीसी और गुर्जर समुदाय की हर मांग को पूरा करने के लिए हमेशा सकारात्मक रहते हैं। सीएम गहलोत के कार्यकाल में कभी भी राजस्थान में गुर्जरों पर बल प्रयोग नहीं किया गया।

बीजेपी सरकार में 73 गुर्जरों की हत्या का आरोप

राजस्थान देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष और विधायक जोगिंदर सिंह अवाना ने आरोप लगाया कि राजस्थान में बीजेपी सरकार के वक्त 73 गुर्जरों की हत्या हो चुकी हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजस्थान दौरे से गुर्जर समुदाय और एमबीसी वर्ग पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। बीजेपी ने राजस्थान के गुर्जरों के लिए कभी कोई काम नहीं किया। सिर्फ उन पर लाठियां और गोलियां बरसाई हैं। जिन्हें गुर्जर समुदाय कभी नहीं भुला सकता है।

पायलट गुट के साथ राजस्थान के गुर्जर

बता दें राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच शह-मात का खेल जारी है। ऐसे में कई बार गुर्जर समाज पायलट के समर्थन में उतर चुका है। पिछले दिनों महापंचायत भी बुलाई गई थी। राजस्थान में सचिन पायलट को गुर्जर समुदाय का बड़ा नेता माना जाता है। प्रदेश में करीब 6 फीसदी गुर्जर समुदाय की आबादी है और 2018 में आठ विधायक गुर्जर समुदाय से चुनकर आए थे। इनमें सात कांग्रेस और एक बसपा से जीत दर्ज की थी जबकि बीजेपी से कोई भी नहीं जीत सका था। हालांकि, बसपा से जीत दर्ज करने वाले जोगिंदर आवाना बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए।

राज्य 7 फीसदी गुर्जर मतदाता

राजस्थान में 7% गुर्जर वोटर हैं। इनका प्रदेश के 14 जिलों की विधानसभा सीटों पर सीधा दखल है। इसलिए विधानसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही राजनीतिक दल गुर्जर वोट बैंक को साधने के लिए देवनारायण जयंती को भुनाने में जुटे हैं। ऐसे में जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान में गुर्जर समाज के कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। वहीं अशोक गहलोत प्रदेश स्तर पर नाराज गुर्जरों को मनाने के लिए अवकाश की घोषणा कर रहे हैं।

Post Views: 367
Tags: bjp vs congressdevnarayan birth anniversaryGujjar Samajmega rallypolitical mercuryPrime Minister Narendra Modirajasthan assembly election
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version