Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

गहलोत की विधायकों से वन टू वन, क्या है 2023 की रणनीति,13 सवाल सियासी बवाल

DigitalDesk by DigitalDesk
April 18, 2023
in मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान, शहर और राज्य
0
Rajasthan Assembly Election 2023
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री गहलोत ये जानना चाहते हैं कि अब तक उन्होंने जो घोषणाएं की हैं, जो विकास के काम किये हैं। उनका जनता पर कितना असर हो रहा है। इसके लिए वे कांग्रेस विधायकों से सीधी बात कर रहे हैं। ये सिलसिला 17 अप्रैल से शुरु हो चुका है जो 20 अप्रैल तक चलेगा। उनके साथ राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा भी मौजूद हैं।

  • विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे अशोक गहलोत
  • पायलट के विरोध के बाद सतर्क हुए गहलोत और रंधावा
  • विधायकों को दिया जा रहा चुनावी टास्क
  • रंधावा और गहलोत टटोल रहे विधायकों का मन
  • चुनाव में कट सकता है पायलट समर्थक विधायकों का टिकिट

दरअसल इस तरह फीडबैक लेने के बहाने राजस्थान कांग्रेस में विधायकों का मन टटोलने की भी कोशिश की जा रही है। असल में पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के विरोध के बाद ये फैसला किया गया है। माना जा रहा है कि जिन विधायक में पायलट के प्रति साफ्ट कॉर्नर नजर आएगा उनके टिकिट खतरे में पड़ सकते हैं। सीएम अशोक गहलोत को यूं ही राजनीति का जादूगर नहीं कहा जाता है। पार्टी सूत्र बताते हैं कि गहलेात इस बहाने पार्टी विधायकों के दिल में उनके लिए ​कितनी जगह है ये भी टटोल रहे हैं। ऐसे में विरोधी गुट के विधायकों की अलग सूची भी तैयार की जा रही है, जो विधानसभा चुनाव के समय टिकिट वितरण के दौरान बाहर निकाली जाएगी।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

सवालों में एंटी इन्कम्बेंसी, जाति और धार्मिक समीकरण

सीएम अशोक गहलोत सोमवार से विधायकों से वन टू वन बात कर रहे हैं। जहां बैठक में विधायकों को 13 सवालों का एक परफॉर्मा दिया गया है। जिसमें विधायकों से एंटी इन्कम्बेंसी के साथ जातिगत और धार्मिक समीकरण से जुड़े सवाल पूछे जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस वन टू वन चर्चा में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रंधावा विधायकों को चुनावों के लिए टास्क देने के साथ ही उनके इलाके का कई पैरामीटर पर फीडबैक ले रहे हैं।

पहले दिन इन क्षेत्र के विधायकों से सीधा संवाद

पहले दिन 17 अप्रैल को जिन विधायकों के साथ बैठक की गई उन्हें 13 सवालों का एक परफॉर्मा सौंपा गया था। जिसमें विधायकों से एंटी इन्कम्बेंसी, सरकार की योजनाओं, व्यक्तिगत नाराजगी, जातिगत और धार्मिक समीकरण, महंगाई राहत कैंप को लेकर सवाल पूछे गए हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रंधावा और सीएम गहलोत कांग्रेस के सभी विधायकों से वन टू वन बात करे उनके इलाके का फीडबैक लेने के बाद रिपोर्ट तैयार करेंगे। पार्टी विधायकों से वन टू वन बातचीत करने की शुरुआत सोमवार को हुई, जिसमें अजमेर, टोंक, नागौर, भीलवाड़ा, जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, पाली, सिरोही और जालोर जिलों के विधायकों से बात की गई।

रंधावा और गहलोत ने पूछे विधायकों से 13 सवाल

दरअसल प्रभारी और रंधावा ने जिन विधायकों से मुलाकात की उनसे इलाके का फीडबैक लेने के बाद एक 13 प्रोफार्म में चुनावों को लेकर सवालों का खाका तैयार किया हुआ था। इन सवालों में सरकार की योजनाएं, विधानसभा क्षेत्र में लोगों का रुझान, सरकार को लेकर माहौल आदि शामिल है. विधायकों से पूछा गया है कि आपके क्षेत्र में जातिगत और धार्मिक समीकरण क्या हैं?इतना ही नहीं विधायकों से सवाल किया जा रहा है कि उनके चुनाव क्षेत्र में कांग्रेस सरकार की किन पांच योजनाओं का सबसे ज्यादा प्रभाव नजर आ रहा है। वहीं विधायकों से उनके क्षेत्र कांग्रेस बीजेपी के अलावा तीसरे मोर्चे की स्थिति क्या है इसकी भी जानकारी तलब की जा रही है।

 

Post Views: 282
Tags: anti incumbencyCM Ashok GehlotCongress MLARajasthan Assembly Election 2023Religious Equation
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version