उत्तर प्रदेश के कानपुर के बाद राजस्थान के अजमेर में भी ट्रेन पलटने की नाकाम साजिश का खुलासा हुआ है। राजस्थान के अजमेर स्थित सरधना में आसामाजिक तत्वों ने रेलवे पटरी पर भारी-भरकम सीमेंट ब्लॉक रखे दिये, जिससे मालगाड़ी से टक्कर हो गई, हालांकि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। समय रहते साजिश नाकाम कर दी गई।
लेकिन उत्तरप्रदेश के बाद अब राजस्थान में की गई यह साजिश एक बहुत ही चिंताजनक घटना है। उत्तरप्रदेश के बाद अब राजस्थान के अजमेर स्थित सरधना में ट्रेन पलटने की साजिश सामने आना दिखाता है कि देश में रेलवे सुरक्षा को लेकर गंभीर चुनौतियां हैं।
- यूपी के बाद राजस्थान में भी ट्रेन पलटने की साजिश नाकाम
- अजमेर में मालगाड़ी के सामने रखे सीमेंट के ब्लॉक
- डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के फुलेरा-अहमदाबाद रूट पर रखे सीमेंट के ब्लॉक
- रेलवे पटरी पर भारी-भरकम दो सीमेंट ब्लॉक किये गये बरामद
- रेलवे ट्रैक पर एक किमी दूरी पर रखे थे दोनों सीमेंट ब्लॉक
- पुलिस ने पूरे मामले की शुरु की जांच
राजस्थान में भी उत्तर प्रदेश के कानपुर की तरह रेलवे ट्रैक पत्थर रखकर मालगाड़ी को पलटाने की साजिश का मामला सामने आया है। यहां अजमेर के सरधना स्थित रेलवे ट्रैक पर बदमाशों ने सीमेंट के दो बड़े ब्लॉक रखकर मालगाड़ी को डीरेल करने की नाकाम कोशिश की। इस मामले में पुलिस थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। बता दें इससे पहले यूपी के कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस को पलटाने की नाकाम साजिश रची थी। जहां रेलवे ट्रैक पर एलपीजी सिलेंडर रखा था इसके साथ ही रेलवे लाइन के पास पेट्रोल की बोतल और बारूद भी पुलिस ने बरामद किया था।
राजस्थान के सरधना में पटरी पर रखे गए बड़े सीमेंट ब्लॉक से मालगाड़ी की टक्कर होना एक सोच-समझकर की गई साजिश प्रतीत होती है। यह घटना रेलवे सुरक्षा में सेंध लगाने का प्रयास है जो यात्रियों और माल की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है।
इस घटना के बाद रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों को तत्काल सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और इसके पीछे के मास्टरमाइंड को पकड़ने के लिए जांच शुरू करनी चाहिए। साथ ही रेलवे सुरक्षा को मजबूत करने के लिए और कदम उठाने चाहिए। जैसे कि पटरियों की नियमित जांच, सुरक्षा कैमरों का उपयोग, और सुरक्षा बलों को अधिक सशक्त बनाना।
यह घटना रेलवे सुरक्षा के प्रति और अधिक सावधान और जागरूक रहने की आवश्यकता को दर्शाती है।
डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के फुलेरा-अहमदाबाद रूट पर रखा सीमेंट ब्लॉक
बता दें मालगाड़ी को डिरेल करने की यह साजिश अजमेर के डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के फुलेरा-अहमदाबाद रूट पर की गई। यहां सराधना और बांगर ग्राम स्टेशन के बीच सोमवार की रात करीब साढ़े 10 बजे मालगाड़ी का इंजन सीमेंट के ब्लॉक टकराया था। हालांकि गनीमत रही कि टक्कर के बाद ब्लॉक टूट गया। मालगाड़ी सुरक्षित रुप से गुजर गई। वहीं टूटे हुए ब्लॉक का वजन करीब 70 किलोग्राम के आसपास बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि करीब एक किलोमीटर दूर ट्रैक के किनारे दूसरा दूसरा सीमेंट ब्लॉक बरामद किया गया है। ट्रैक पर सीमेंट ब्लॉक रखने की सूचना मिलने के बाद आरपीएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। डीएफसीसी और आरपीएफ ने साझा कार्रवाई करते हुए सराधना से बांगड़ ग्राम स्टेशन तक पेट्रोलिंग भी की। इसके साथ ही पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके जांच प्रारंभ कर दी है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिशें भी की जा रही हैं कि इतने बड़े सीमेंट ब्लॉक किसने ट्रैक पर किसने रखे।





