Sunday, June 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

दिल्ली को बारिश के बाद अब यमुना के बढ़ते जलस्तर की चिंता, इन इलाकों तक पहुंचा बाढ़ का पानी

DigitalDesk by DigitalDesk
July 13, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Rain Delhi
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

दिल्ली में यमुना के जलस्तर बढ़ने से अब चिंता भी बढ़ गई है। दरअसल दिल्ली के निचले इलाकों तक पानी पहुंच गया है और वहां रहने वाले लोग बाढ़ के मुंहाने पर आ गए हैं। हालात ये है कि कई इलाकों में पहुंचने के लिए रेस्क्यू टीम नाव का सहारा ले रही है। बात करें दक्षिण पूर्व दिल्ली और पूर्वी दिल्ली के साथ उत्तर पूर्व दिल्ली की तो यहां अधिकांश इलाकों में पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। क्योंकि ​हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ा गया था, जिसकी वजह से यमुना का जलस्तर बढ़ गया और अब जीटी करनाल रोड के साथ कश्मीरी गेट ही नहीं आउटर रिंग रोड और यमुना बाजार पानी पानी हो चुका है। आईटीओ और दिल्ली गेट तक पानी ने दस्तक दे दी है।

  • दिल्ली हुई पानी पानी
  • यमुना का जल बना परेशानी
  • दिल्ली के निचले इलाके हुए जलमग्न
  • रेस्क्यू टीम ले रही नाव का सहारा

एक से दो दिन और यमुना का जल स्तर बढ़ता रहा तो दिल्ली गेट और आईटीओ से होते हुए यह पानी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के साथ कनाट प्लेस और प्रगति मैदान के इलाकों को अपनी चपेट में ले लगा। सुरक्षा के लिहाज से ये क्षेत्र अति महत्वपूर्ण माने जाते हैं। क्योंकि यहां से कुछ ही दूरी पर संसद भवन स्थिति है तो इंडिया गेट और केंद्र सरकार के प्रमुख मंत्रालयों की दूरी भी ज्यादा नहीं है।

Related posts

up Mission 2027

मिशन 2027 के लिए बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक दांव, यूपी में जिला स्तर पर बढ़ी निगरानी

June 7, 2026
Guru is kind

जब गुरु हो जाएं मेहरबान, जीवन में मिलने लगते हैं सफलता और समृद्धि के संकेत

June 7, 2026

सीएम केजरीवाल का आवास पानी पानी हुआ

दिल्ली में यमुना का जल स्तर बढ़ा तो कई इलाके पानी पानी हो गए। ताजा रिपोर्ट में अब पानी दिल्ली के हर क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का चर्चित आवास भी चारों तरफ से पानी ही पानी है से घिरा है। यमुना जलस्तर गुरुवार 13 जुलाई की सुबह में 208.46 मीटर के पार दर्ज किया गया। जिससे यमुना बाजार तो पानी में ही डूब गया। अ यहां लोग नाव का सहारा ले रहे हैं। इतना ही नहीं जल स्तर बढ़ने से दिल्ली का आउटर रिंग रोड बंद करना पड़ा। जानकारी सामने आ रही है कि यमुना का जलस्तर 13 जुलाई की शाम तक करीब 208.75 मीटर को पार कर सकता है। लगातार जल स्तर बढ़ने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में NDRF की टीम पहुंची है। जो मौके पर रेस्क्यू आपरेशन के काम में लगा दिया गया है। लोगों को निकालने और सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा रहा है। एक दिन पहले गुरुवार को यमुना के जल स्तर में बढ़ोतरी के बाद पुराना लोहा पुल को बंद कर दिया था।

नाव पर सवार हुए एलजी

एलजी विनय सक्सेना ने बाढ़ और बढ़ते जलस्तर से परेशान लोगों के बीच पहुंचने के लिए नाव का सहारा लिया। वे नाव पर सवार होकर यमुना के जल स्तर और बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे। वहीं केंद्रीय जल आयोग की ओर से जल स्तर में बढ़ोतरी के ऐलान ने सीएम अरविंद केजरीवाल को चिंता में डाल दिया है। उन्होंने लोगों से घर छोड़कर सुरक्षित क्षेत्रों में पहुंचने की अपील की। दिल्ली सरकार के बनाए कैंपों में अब तक हजारों लोग शरण ले चुके हैं। दिल्ली सरकार में शामिल मंत्री लगातार बाढ़ प्रभवित क्षेत्रों पर नजर बनए हुए हैं।

Post Views: 109
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version