Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

देश के 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट…मुंबई हुई पानी-पानी, चारधाम में फंसे 6 हजार श्रद्धालु…जानें कहां बिगड़े हालात

DigitalDesk by DigitalDesk
July 8, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Rain alert in 11 states Mumbai rain schools and colleges closed Chardham devotees stranded
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मौसम विभाग ने आज सोमवार 8 जुलाई को देश भर के लिए मौसम का अपडेट जारी किया है। इस रिपोर्ट मुताबिक देश के कुछ राज्यों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जहां पर बारिश से हाल बेहाल होने वाला है। मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया गया है।

  • मुंबई में 6 घंटे में 300 मिमी बारिश
  • मुंबई में स्कूल-कॉलेज बंद
  • ट्रेनों की रफ्तार भी थमी
  • चारधाम में फंसे करीब 6 हजार श्रद्धालु
  • देश के 11 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट
  • मुंबई में बारिश ने मचाई आफत….:!
  • अगले 4 दिन तक बारिश जारी रहेगी
  • रेलवे लाइन पर जल भराव के चलते लोकल ट्रेन प्रभावित

देश में 12 जुलाई तक कई राज्यों में मौसम का ऐसा ही हाल रहने वाला है। इन राज्यों में हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब और जम्मू कश्मीर शामिल हैं। इसके साथ ही साथ बिहार और ओडिशा में आठ जुलाई को, अरुणाचल प्रदेश में 11 जुलाई को और असम व मेघालय में आज सोमवार 10 और कल मंगलवार 11 जुलाई को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, और त्रिपुरा में भी तेज बारिश हो सकती हैं।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

इसके अलावा मणिपुर, असम,सिक्किम, घालय, पश्चिम बंगाल, नागालैंड के साथ अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, त्रिपुरा, महाराष्ट्र के साथ कर्नाटक में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके चलते इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विभाग ने आठ और नौ जुलाई को उत्तराखंड़ के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बरसात का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग की ओर से जारी मौसम के बुलेटिन में उत्तराखंड के टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत जिले में 10 जुलाई के लिए जोरदार बारिश का अनुमान है। वहीं, गोवा, कोंकण और मध्य महाराष्ट्र में 9 से 11 जुलाई तक तेज बारिश का अनुमान है। नौ जुलाई को गुजरात क्षेत्र, तेलंगाना, कर्नाटक के तटीय इलाकों में भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा।
उत्तरी कर्नाटक के अंदरूनी हिस्सों में 10 जुलाई और दक्षिणी कर्नाटक के अंदरूनी हिस्सों में आठ से 10 जुलाई को तेज बरसात हो सकती है। गोवा में दिन में भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। इसके चलते यहां पर खास चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश में भारी बरसात की चेतावनी को देखते हुए गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने प्री-प्राइमरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है।

  • पानी-पानी हुई मुंबई
  • मुंबई में जलमग्न हुईं सड़क और रेल की पटरियां
  • घर और दुकान सब जगह पानी ही पानी

माया नगरी मुंबई में इंद्रदेव ने जल का मायाजाल बिछा दिया है। भारी बारिश के कारण मुंबई पानी पानी हो गई है। मुंबई में सड़क और रेल की पटरियां ही नहीं घर और दुकान भी सब पानी के अंदर नजर आ रहे हैं। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घर से लेकर कॉलोनियों और दुकानों तक सब जगह पानी ही पानी नजर आ रहा है। मूसलाधार बारिश के चलते जहां सड़कें दरियां बनी हुई हैं तो वहीं रेलवे ट्रैक भी पानी में डूब गया है, जिससे उपनगरीय ट्रेन सेवाएं प्रभावित नजर आ रही है। मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन के पहिये थम गये हैं।

Post Views: 251
Tags: #Chardham devotees stranded#Mumbai Hui Paani Paani#Rain alert in 11 statesrain in #Mumbaischool-college closed
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version