Wednesday, October 21, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे ने 102 रेक के लिए मंजूर किये 19,479 करोड़

DigitalDesk by DigitalDesk
March 16, 2023
in दिल्ली, बिजनेस, मुख्य समाचार
0
Railway Vande Bharat express train
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

देश भर में वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन की डिमांड बढ़ती जा रही है। दरअसल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के कई फायदे हैं। पहला तो ये की इस ट्रेन में यात्रियों को तमाम आधुनिक सुविधाएं मिल रही हैं। दूसरा इसकी गति ज्यादा होने से यात्रियों के समय की भी बचत होती है। जिसकी वजह से देश के हर राज्य से वंदे भारत ट्रेन की डिमांड आ रही है। जिसे पूरा करने के लिए रेल मंत्रालय भी उत्साहित नजर आ रहा है। भारतीय रेलवे डिजाइन के अनुसार और भारतीय रेलवे उत्पादन इकाइयों में 102 वंदे भारत रेक के उत्पादन की योजना बनाई है। जिसमें 2022-2023 में 35 और इसके अगले वित्तीय वर्ष 2023-2024 में 67 रेक बनाने की योजना है।

दरअसल रेल कार्गो को संभालने और अतिरिक्त टर्मिनलों के विकास में उद्योग से निवेश को बढ़ावा देने के लिए गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल यानी जीसीटी नीति शुरू की गई थी। टर्मिनलों का निर्माण गैर-रेलवे भूमि के साथ-साथ आंशिक और पूर्ण रूप से रेलवे की जमीन पर किया जाएगा। बता दें पीएच 21-रोलिंग स्टॉक प्रोग्राम के तहत कोच की दूसरे मदों सहित वंदे भारत ट्रेनों का प्रावधान आता है। जिसके लिए वित्तीय वर्ष 2022-2023 के संशोधित अनुमान में करीब 19 हजार 479 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में एक सवाल के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी है। केंद्रीय मंत्री की ओर से बताया गया है कि 15 फरवरी 2019 को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली और वाराणसी के बीच शुरू की गई थी। जबकि मौजूदा दौर में वंदे भारत एक्सप्रेस के 10 जोड़े भारतीय रेलवे नेटवर्क में दौड़ रहीं हैं। भारतीय रेलवे की ओर से चार सौ वंदे भारत ट्रेनों के निर्माण की योजना तैयार की गई है। जिसका चयन करने के लिए निविदाएं भी आमंत्रित की जा चुकी हैं। इसके अलावा पिछले दिनों 2023-24 के बजट में भी 8000 वंदे भारत कोच प्रस्तावित किए गए हैं।

Related posts

Shiva Sharma murder case Mother

शिवा शर्मा हत्याकांड: गिरफ्तारी को मां ने बताया न्याय की पहली सीढ़ी..मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति जताया आभार

October 21, 2026
new chapter in rail development in Chhattisgarh for the first time since independence a train has reached Rowghat

छत्तीसगढ़ में रेल विकास का नया अध्याय, आजादी के बाद पहली बार रावघाट पहुंची ट्रेन

October 21, 2026

जीसीटी से निवेश को बढ़ावा

बता दें रेल कार्गो को संभालने के लिए अतिरिक्त टर्मिनलों के विकास में उद्योग से निवेश में वृद्धि के लिए साल 2021 में एक नई गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल यानी जीसीटी नीति शुरू की गई थी। जिसके तहत टर्मिनलों का निर्माण गैर रेलवे भूमि के साथ ही आंशिक या पूर्ण रूप से रेलवे भूमि पर किया जाएगा। अगले तीन वित्तीय वर्ष 2022-23, 2023-24 और 2024-25 में करीब सौ गति शक्ति कार्गो टर्मिनल चालू करने की भी योजना तैयार की गई। इसमें से करीब 30 गति शक्ति कार्गो टर्मिनल पूर्व में ही प्रारंभ किए जा चुके हैं। अभी तक जीसीटी नीति के तहत कार्गो टर्मिनलों के विकास के लिए करीब 145 आवेदन मिल चुके हैं। जिसमें से 103 सैद्धांतिक अनुमोदन जारी किए गए हैं।

पटरी पर दौड़ेंगी 478 नई वंदे भारत ट्रेन

कुल मिलाकर मौजूदा स्थिति में अभी तक करीब 478 वंदे भारत ट्रेनों की अनुमति प्रदान की जा चुकी है। जिसमें से 78 पर काम शुरु भी हो चुका है जो वंदे भारत ट्रेनें चेयर मॉडल कार हैं। अगली दो सौ वंदे भारत ट्रेनों की निविदा भी जारी कर दी गई है। ये सभी दो सौ ट्रेनें स्लीपर क्लास की वंदे भारत ट्रेनें होंगी। इन ट्रेनों को 160 किमी की मैक्सिमम स्पीड की अनुमति दी जा सकती है। क्योंकि इनका निर्माण स्टेनलेस स्टील से होगा। वहीं इसके बाद दौ सौ और वंदे भारत ट्रेनों का निर्माण एल्यूमिनियम से किया जाएगा। ये वजन में हल्की होंगी जिसके चलते इन ट्रेनों की गति करीब 200 किमी की होगी।

Tags: 102 rakedemandrailways ministryVande Bharat Express train
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version