Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य बिहार पटना

बेगूसराय में पदयात्रा :कन्हैया की पलायन रोको नौकरी दो पदयात्रा में शामिल होंगे राहुल गांधी…युवाओं से की ये अपील

DigitalDesk by DigitalDesk
April 7, 2025
in पटना, बिहार, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Rahul will join Kanhaiya Kumar Stop Migration Give Jobs march
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बेगूसराय में पदयात्रा :कन्हैया की पलायन रोको नौकरी दो पदयात्रा में शामिल होंगे राहुल गांधी…युवाओं से की ये अपील

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियां सियासी रणनीति बनाने में जुटी है। ऐसे में कांग्रेस की नई रणनीति में राहुल गांधी की सक्रियता दिखाई दे रही है। राहुल गांधी आज एक बार फिर बिहार के दौरे पर जाने वाले हैं। राहुल गांधी दलित और अति पिछड़ा वर्ग पर फोकस कर रहे हैं। पार्टी के सभी जिलाध्यक्षों की दिल्ली में हुई मैराथन बैठक और संगठन मजबूती पर दिया जा रहा जोर जा रहा है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026
  • राहुल गांधी का आज बिहार दौरा
  • कन्हैया की पलायन रोको, नौकरी दो’ पदयात्रा
  • पदयात्रा में भाग लेंगे राहुल गांधी
  • बेगूसराय में निकाली जा रही पलायन रोको, नौकरी दो’ पदयात्रा

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज सोमवार 7 अप्रैल को बेगूसराय में पलायन रोको नौकरी दो पदयात्रा में शामिल होने वाले है। यह यात्रा कांग्रेस के युवा नेता और जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार की ओर से शुरू की गई है। कन्हैया कुमार बेगूसराय के ही रहने वाले हैं। राहुल गांधी ने यात्रा में शामिल होने से पहले सभी पदयात्रियों से आग्रह किया है कि वे सफेद टी-शर्ट पहनकर इसमें शामिल हों। बेगूसराय के बाद राहुल गांधी पटना में ‘संविधान सुरक्षा सम्मेलन’ में हिस्सा लेंगे जो कांग्रेस की चुनावी रणनीति का हिस्सा है।

  • दलितों और पिछड़ों पर कांग्रेस की नजर
  • बिहार में दलित और महादलित की आबादी 14 प्रतिशत
  • अति पिछड़ों की आबादी लगभग 36 प्रतिशत
  • दलित,महादलित और अति पिछडों पर कांग्रेस की नजर
  • महादलित वोटरों को अपनी तरफ आकर्षित करने में जुटी कांग्रेस
  • जीतन राम मांझी, चिराग पासवान तथा पशुपति पारस को संदेश
  • अति पिछडों के जरिए सीएम नीतीश कुमार को संदेश देने की कोशिश

दरअसल कांग्रेस का लक्ष्य इस साल के चुनावों के लिए संगठन को मजबूत करना है। साथ ही सामाजिक समीकरणों का भी चुनाव में लाभ उठाना है। बिहार में कांग्रेस पार्टी इन दिनों ऊर्जावान नजर आ रही है। पार्टी की ओर से हर दिन कोई न कोई बड़ा निर्णय लिया जा रहा है। जो सियासी सुर्खियां बन रहे हैं। इस सब में राहुल गांधी की विशेष और बढ़ती सक्रियता ने बिहार की राजनीति में यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर राहुल गांधी के मन में चल क्या रहा है? वे क्या सोच रहे हैं। राहुल गांधी क्या बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कुछ अलग और बड़ा करने की सोच रहे हैं?

दरअसल अगली सात अप्रैल को राहुल गांधी एक बार फिर बिहार के दौरे पर जा रहे हैं। राहुल गांधी का पिछले चार माह में यह तीसरा बिहार दौरा है। इससे पहले 18 जनवरी और चार फरवरी को राहुल पटना में जा चुके हैं। इस बार वे सात अप्रैल को फिर राजधानी पटना जा रहे हैं। जिसे स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने उनके पटना दौरे को भी संविधान सुरक्षा दिवस का नाम दिया गया है।

जिला अध्यक्षों से  राहुल की मुलाकात

राहुल गांधी की ओर से कांग्रेस पार्टी के बिहार राज्य के सभी जिला अध्यक्षों के साथ राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में मुलाकात कर गई। दरअसल हाल के कुछ साल की बात करें तो यह पहला अवसर है जब राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्षों से दिल्ली में सीधी मुलाकात करने की योजना बनाई हो। उनके इस कदम से पार्टी में काफी जोश भी नजर आ रहा है। सबसे खास बात यह है कि कांग्रेस की ओर से राज्य के सभी पार्टी जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा चंद रोज पहले ही की गयी थी।…प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 472
Tags: #Stop migrationgive jobs MarchKanhaiya KumarRahul Gandhi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version