Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

सजा के खिलाफ अपील दायर करेंगे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और तीन राज्यों के सीएम रहेंगे साथ

DigitalDesk by DigitalDesk
April 3, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, शहर और राज्य, संपादक की पसंद
0
Rahul Gandhi
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 2019 के मानहानि मामले में अपनी दो साल की सजा के खिलाफ अपील करने के लिए सोमवार को सूरत की सेशन कोर्ट में पेश होंगे। मानहानि के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के मजिस्ट्रेट के आदेश को रद्द करने के लिए राहुल गांधी के सूरत में सत्र न्यायालय में याचिका दायर करेंगे। इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा और राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू उनके साथ मौजूद रहेंगे।

  • राहुल गांधी करेंगे याचिका दायर
  • सूरत सेशन कोर्ट में याचिका दायर करेंगे
  • मजिस्ट्रेट  के आदेश को रद्द करने की करेंगे मांग
  • मानहानि के मामले में कोर्ट ने सुनाई है दो साल की सजा
  • दो साल की सजा के खिलाफ अपील करेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 2019 के मानहानि मामले में अपनी दोषसिद्धि और दो साल की सजा के खिलाफ अपील करने जा रहे हैं। आज गुजरात के सूरत एक सेशन कोर्ट में पेश होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपमान के रूप में देखी गई टिप्पणियों के लिए मानहानि के मामले में उन्हें दोषी ठहराए जाने के मजिस्ट्रेट के आदेश को रद्द करने के लिए राहुल गांधी के सूरत में सत्र न्यायालय में याचिका दायर करने की संभावना है। बताया जाता है कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मानहानि मामले में सजा पर अंतरिम रोक लगाने की मांग करेंगे। जिससे उनकी लोकसभा सदस्यता भी बहाल होने के रास्ते खुल जाएंगे। बता दें राहुल गांधी को सूरत की अदालत के आदेश के बाद सांसद के रुप में अयोग्य घोषित किया गया था।  बता दें मानहानि के मामले में अदालत ने दो साल की जेल की सजा सुनाई थी। इसके जाने के बाद संसद से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एचएच वर्मा ने गांधी को 2019 के मानहानि मामले में दोषी ठहराया था। उन्हें यह कहने के लिए कि सभी चोरों का नाम मोदी क्यों है दो साल की जेल की सजा सुनाई थी। सूरत की एक अदालत द्वारा मानहानि के मामले में दोषी ठहराए जाने के एक दिन बाद राहुल गांधी को लोकसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। हालांकि कोर्ट से उन्हें तत्काल जमानत मिल गई थी। लेकिन लोकसभा सचिवालय की ओर से उनकी सदस्यता समाप्त कर दी गई। सचिवालय द्वारा जारी एक नोटिस में कहा गया था कि वे अपनी सजा के दिन 23 मार्च से सदन से अयोग्य हैं।

Related posts

Braking news today

Breaking News: 5 सितंबर की 10 बड़ी खबरें: ISRO की उड़ान से लेकर बाढ़, साइबर ठगी और सोने की तेजी तक देश-दुनिया में हलचल

September 5, 2026
राशिफल और पंचांग: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की सप्तमी पर चंद्रमा रहेगा वृश्चिक राशि में..जानें किसकी चमकेगी किस्मत

Rashifal: 5 सितंबर राशिफल इन राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की और धन लाभ के रास्ते, जानें मेष से मीन तक का हाल

September 5, 2026

राहुल के खिलाफ हरिद्वार कोर्ट में भी मानहानि का केस दायर

बता दें इस साल जनवरी में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की एक कथित टिप्पणी को लेकर हरिद्वार कोर्ट में मानहानि की एक और शिकायत भी दायर की गई है। जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस इक्कीसवीं सदी के कौरव कहा था। यह नया मामला आरएसएस कार्यकर्ता की शिकायत पर अधिवक्ता अरुण भदौरिया ने दायर किया था।

राहुल के मामले में कांग्रेस की सक्रियता पर सवाल

बता दें बीजेपी ने इस मामले में आरोप लगाया था कि राहुल गांधी की कानूनी टीम मुस्तैदी से काम नहीं कर रही है। कोर्ट के आदेश को चुनौती देने के लिए पर्याप्त सक्रियता नहीं दिखाई गई। क्योंकि कर्नाटक चुनाव से पहले इसे भुनाने की कोशिश की जा रही है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की गिरफ्तारी के मामले में तत्काल कार्रवाई हुई थी तो राहुल गांधी की सजा के बाद क्यों नहीं कार्रवाई की गई। वहीं बीजेपी के आरोप और इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश का कहना है कानूनी टीम इस पर काम कर रही है। कांग्रेस की ओर से हाल ही में राहुल गांधी को लोकसभा से अयोग्य घोषित किए जाने के खिलाफ विरोध भी दर्ज किया था। राज्यों में कांग्रेस नेताओं और विभिन्न दलों के पदाधिकारियों ने राहुल गांधी के साथ एकजुटता दिखाने के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। देश भर में सत्याग्रह किया गया था।

Tags: defamation casefiled a petitionRahul Gandhisessions court
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version