Tuesday, October 27, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

राहुल गांधी की ‘वोट अधिकार यात्रा’: बिहार में चुनाव से पहले SIR के खिलाफ आर-पार की लड़ाई…1 सितंबर को पटना में समापन रैली

DigitalDesk by DigitalDesk
August 17, 2025
in स्पेशल
0
Rahul Gandhi Vote Rights Yatra
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राहुल गांधी की ‘वोट अधिकार यात्रा’: बिहार में चुनाव से पहले SIR के खिलाफ आर-पार की लड़ाई…1 सितंबर को पटना में समापन रैली

कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज 17 अगस्त से बिहार के सासाराम से ‘वोटर अधिकार यात्रा’ की शुरुआत करेंगे। यात्रा में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और INDIA ब्लॉक के कई नेता भी शामिल होंगे। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा – यह ‘एक व्यक्ति-एक वोट’ की लड़ाई है। खेड़ा ने भाजपा पर आरोप लगाया कि SIR प्रक्रिया में फर्जीवाड़ा कर वोट काटे और जोड़े जा रहे हैं।

Related posts

Inflation hits the sweetness of Diwali sugar upsets the festive budget

दिवाली की मिठास पर महंगाई की मार, चीनी ने बिगाड़ा त्योहार का बजट

October 27, 2026
deodars Hidimba Devi Temple Manali

देवदार के घने जंगलों के बीच आस्था और इतिहास की अनूठी कहानी—हिडिम्बा देवी मंदिर, मनाली।

October 27, 2026

राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’
बिहार के सासाराम से ‘वोटर अधिकार यात्रा’

पटना। कांग्रेस नेता राहुल गांधी 17 अगस्त से बिहार में 16 दिनों की ‘वोट अधिकार यात्रा’ शुरू कर रहे हैं। यह यात्रा राज्य में मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) को लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन मानी जा रही है। राहुल गांधी इस यात्रा के माध्यम से बिहार की 24 जिलों की जनता से सीधा संवाद करेंगे और मताधिकार के मुद्दे को राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में लाने की कोशिश करेंगे।

क्यों खास है यह यात्रा?

कांग्रेस का दावा है कि SIR प्रक्रिया के नाम पर 65 लाख से अधिक नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। पार्टी का आरोप है कि यह कदम विपक्षी वोट बैंक को कमजोर करने की साजिश है। राहुल गांधी ने इसे “वोट चोरी” करार देते हुए बिहार से एक बड़ा राजनीतिक आंदोलन छेड़ने की तैयारी कर ली है। यह यात्रा सिर्फ चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर हमला नहीं है, बल्कि इसे सीधे 2025 बिहार विधानसभा चुनावों की जमीन तैयार करने वाली कवायद भी माना जा रहा है।

यात्रा का कार्यक्रम और जिलों की सूची

राहुल गांधी की यात्रा 17 अगस्त से शुरू होकर 1 सितंबर तक चलेगी।

17 अगस्त: सासाराम (रोहतास)

18 अगस्त: औरंगाबाद

19 अगस्त: गया और नवादा

21 अगस्त: लखीसराय, शेखपुरा

22 अगस्त: मुंगेर, भागलपुर

23 अगस्त: कटिहार

24 अगस्त: पूर्णिया, अररिया

26 अगस्त: सुपौल

27 अगस्त: दरभंगा, मुजफ्फरपुर

28 अगस्त: सीतामढ़ी, मोतिहारी

29 अगस्त: बेतिया, गोपालगंज, सिवान

30 अगस्त: छपरा, आरा

1 सितंबर: पटना (गांधी मैदान में विशाल रैली और यात्रा का समापन)

तेजस्वी यादव भी आ सकते हैं साथ

कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने बताया कि इस यात्रा की शुरुआत सासाराम से होगी, जहां राहुल गांधी के साथ बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और वामपंथी दलों के नेता भी शामिल हो सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो यह INDIA गठबंधन की एकजुटता का बड़ा प्रदर्शन होगा, जो सीधे तौर पर केंद्र की मोदी सरकार को चुनौती देगा।

विपक्ष की ताकत का प्रदर्शन

यह यात्रा केवल विरोध का स्वर नहीं होगी, बल्कि विपक्षी गठबंधन INDIA के लिए भी एकता दिखाने का मंच बनेगी। पटना की रैली में कांग्रेस, राजद और वामपंथी दलों के नेता एक साथ मंच साझा कर सकते हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह रैली बिहार में विपक्ष के चुनावी अभियान का ट्रेलर साबित हो सकती है।

राहुल गांधी का सीधा हमला

राहुल गांधी लगातार यह आरोप लगाते रहे हैं कि मोदी सरकार और चुनाव आयोग लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर कर रहे हैं। बिहार की यह यात्रा उनके उसी नैरेटिव का हिस्सा है, जिसमें वह गरीबों, किसानों और युवाओं के मताधिकार की रक्षा को लेकर आक्रामक रुख दिखा रहे हैं। उन्होंने कई बार कहा है कि “चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं रह गया है” और SIR जैसे कदम लोकतंत्र के साथ अन्याय हैं।

रैली का चुनावी कनेक्शन

बिहार में साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं। उससे पहले राहुल गांधी की यह यात्रा न केवल मतदाता सूची विवाद को राजनीतिक मुद्दा बनाएगी, बल्कि कांग्रेस और राजद के लिए जनता के बीच सीधा जुड़ाव का अवसर भी होगी। विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर राहुल गांधी की इस यात्रा में जनता का बड़ा समर्थन मिला और पटना की रैली सफल रही, तो यह आने वाले विधानसभा चुनावों में विपक्षी गठबंधन की रणनीति का अहम हिस्सा बन सकती है।

राहुल गांधी की यह ‘वोट अधिकार यात्रा’ सिर्फ कांग्रेस या राहुल गांधी का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि इसे INDIA गठबंधन की एकजुटता की परीक्षा भी माना जा रहा है। तेजस्वी यादव की संभावित मौजूदगी और विपक्षी नेताओं की भागीदारी इसे और बड़ा बना देगी। 1 सितंबर को पटना के गांधी मैदान में होने वाली रैली इस बात का संकेत देगी कि क्या बिहार की राजनीति में विपक्ष एकजुट होकर मताधिकार और लोकतंत्र की रक्षा के नाम पर भाजपा को कड़ी चुनौती देने में सफल हो पाएगा या नहीं। (प्रकाश कुमार पांडेय)

Tags: #Concluding rally in Patna September 1 2025#Rahul Gandhi Vote Rights Yatra#SIR before Bihar elections
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

धर्म
Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version