Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

क्या राहुल गांधी फिर लड़ेंगे अमेठी से चुनाव,तो वायनाड का क्या होगा ?

DigitalDesk by DigitalDesk
August 19, 2023
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ, शहर और राज्य, संपादक की पसंद
0
Rahul Gandhi Amethi
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

यूपी कांग्रेस के नए नए अध्यक्ष बने अजय राय ने राहुल गांधी के अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान क्या किया सियासत में गरमाहट आ गई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने की बात सामने आते ही उत्तरप्रदेश की राजनीति में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। इस पर बीजेपी भी कहा मौन रहने वाली थी। उसकी भी प्रतिक्रिया सामने आई है।

  • राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने की चर्चा
  • बीजेपी ने बोला राहुल गांधी पर सियासी हमला
  • बीजेपी ने पूछा आखिरी बार कब आए थे अमेठी
  • कांग्रेस यूपी में देख रही बुरे दिन
  • यूपी में कांग्रेस को 2019 में मिली थी लोकसभा की एक सीट
  • अमेठी से खुद राहुल गांधी हार गए थे चुनाव

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीती केवल 3 सीट

बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी की ओर से राहुल गांधी पर निशाना साधा गया। उन्होंने कहा अमेठी से चुनाव लड़ने की खबर पर कहा अपनी स्थापना काल के बाद से ही कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अपने बुरे दिनों का सामना कर रही है। विधानसभा चुनाव में केवल 3 सीटों पर जीत हासिल करने वाली कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में पिछली बार सिर्फ 1 सीट पर सिमट गई थी। कांग्रेस के सबसे बड़े नेता माने जाने वाले राहुल गांधी खुद चुनाव में हार गए थे। अब एक बार फिर राहुल गांधी की अमेठी से चुनाव लड़ने की चर्चा की जा रही है।

Related posts

Teachers Day: शिक्षक दिवस से पहले PM मोदी की शिक्षकों को बड़ी सलाह, कहा- किताबों से बाहर निकलकर बच्चों के जीवन को समझना होगा

Teachers Day: शिक्षक दिवस से पहले PM मोदी की शिक्षकों को बड़ी सलाह, कहा- किताबों से बाहर निकलकर बच्चों के जीवन को समझना होगा

September 5, 2026
Defence News: भारत में बनेंगे 70mm लेजर-गाइडेड रॉकेट, Kalyani-Thales की डील से बढ़ेगी सेना की ताकत

Defence News: भारत में बनेंगे 70mm लेजर-गाइडेड रॉकेट, Kalyani-Thales की डील से बढ़ेगी सेना की ताकत

September 5, 2026

राय ने स्मृति को निशाने पर लिया

बीजेपी ने सवाल किया है कि कांग्रेस नेताओं को अपने आप को पूछना पड़ेगा कि राहुल गांधी आखिरी बार अमेठी कब आए थे। बीजेपी ने कहा क्योंकि चुनाव में मिली हार के बाद राहुल गांधी अमेठी से पलायन कर गए थे। अब अमेठी उनको स्वीकार करने को तैयार नहीं है। राहुल गांधी को फिर किसी दूसरे राज्य में अपना ठिकाना देखना होगा। बता दें कि वाराणसी पहुंचे उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नए नए अध्यक्ष अजय राय ने पत्रकारों के सामने दावा किया कि राहुल गांधी के अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। अजय राय ने मीडिया से बात करते हुए कहा राहुल गांधी अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी चाहें तो वाराणसी से चुनाव लड़ सकती हैं। हमारा एक-एक कार्यकर्ता उनके लिए जान लगा देगा। अजय राय ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर भी हमला बोला था। इस पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने एक सवाल के जवाब में कहा स्मृति ईरानी भी बौखला गईं हैं। कभी स्मृति 13 रुपये किलो चीनी दिला रहीं थीं। अब उनसे पूछा है कि 13 रुपये किलो चीनी मिल रही है क्या? बता दें कि स्मृति ईरानी ने राहुलग गांधी को 2019 के चुनाव में करीब 50 हजार से अधिक वोटों के अंतर से अमेठी सीट पर हराया था।

Tags: Ajay Rai UPAmethiCongress State PresidentLok Sabha ElectionsRahul Gandhi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version