Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

क्या दिल्ली बिगाड़ देगी पंजाब का खेल ? धर्मशाला के मैदान में आज पंजाब और दिल्ली की भिड़ंत, जानें टीमों का पॉसिबल इलेवन

क्या दिल्ली बिगाड़ देगी पंजाब का खेल ? धर्मशाला के मैदान में आज पंजाब और दिल्ली की भिड़ंत, जानें टीमों का पॉसिबल इलेवन

DigitalDesk by DigitalDesk
May 17, 2023
in मुख्य समाचार
0
क्या दिल्ली बिगाड़ देगी पंजाब का खेल ? धर्मशाला के मैदान में आज पंजाब और दिल्ली की भिड़ंत, जानें टीमों का पॉसिबल इलेवन
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

 

इंडियन प्रीमियर लीग के 64वें मुकाबले में आज पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) का मुकाबला होगा. मैच शाम 7.30 बजे से धर्मशाला के मैदान पर खेला जाएगा. पंजाब के लिए यह मैच बेहद अहम होने वाला है, पंजाब अगर यह मैच हारती है तो प्लेऑफ्स के लिए उसे दूसरी टीमों पर डिपेंड रहना पड़ेगा. पंजाब इस समय पॉइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर है . आपको बता दें कि दिल्ली और पंजाब धर्मशाला के मैदान पर पूरे 10 साल बाद भिंड़ने जा रहे है. आखिरी बार जब दोनों टीमों का आमना सामना हुआ था, तब पंजाब को किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली को दिल्ली डेयरडेविल्स के नाम से जाना जाता था.

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

 

पंजाब के लिए जीत जरूरी
पंजाब के लिए इस मैच को जीतना बहुत जरूरी है. अगर पंजाब आज का मैच हारती है तो उसे क्वालिफिकेशन के लिए दूसरी टीमों पर डिपेंड रहना पड़ेगा. पंजाब ने इस सीजन 12 मैच खेले है जिनमें 6 में उसे जीत मिली है, वहीं 6 में उसे हार का सामना करना पड़ा है. टीम के बल्लेबाज इस समय फुल फॉर्म में चल रहे है. शिखर , प्रभसिमरन और जितेश पंजाब की बल्लेबाजी की कमान संभाले हुए है, वहीं अर्शदीप गेंदबाजी का बीड़ा उठाएं हुए है.

 

दिल्ली प्लेऑफ्स की रेस से हो चुकी है बाहर
दिल्ली पहले ही प्लेऑफ्स की रेस से बाहर हो चुकी है, ऐसे में उन पर किसी तरह का दबाब नहीं होगा. दिल्ली बिना दबाब के खेलेगी जिससे वे पंजाब के लिए दिक्कत खड़ी कर सकती हैं. दिल्ली ने इस सीजन 12 मैच खेले है जिनमें 4 में उसे जीत मिली है, वहीं 8 में उसे हार का सामना करना पड़ा है. टीम इस समय पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान पर है.

 

पिच रिपोर्ट
धर्मशाला का पूरा स्टेडियम रेनोवेट किया गया है. ऐसे में नई पिच कैसी होगी, इस पर कुछ कहा नहीं जा सकता है. पुराने मैचों की बात करें तो धर्मशाला की पिच आमतौर पर गेंदबाजों को मदद करती है.

 

वेदर कंडीशन
आज धर्मशाला का मौसम साफ रहने वाला है. हल्के बादल छाएं रहेंगे और तापमान 22 से36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.

 

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
पंजाब किंग्स : शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम करन, हरप्रीत बरार, शाहरुख खान, सिकंदर रजा, ऋषि धवन, राहुल चाहर और अर्शदीप सिंह।
इम्पैक्ट प्लेयर्स : नाथन एलिस, भानुका राजपक्षे, मैथ्यू शॉर्ट।

दिल्ली कैपिटल्स : डेविड वार्नर (कप्तान), फिलिप सॉल्ट (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, राइली रूसो, अक्षर पटेल, अमान खान, रिपल पटेल, ललित यादव, कुलदीप यादव, खलील अहमद और ईशांत शर्मा।
इम्पैक्ट प्लेयर्स : मुकेश कुमार, मनीष पांडेय, दुबे, अभिषेक पोरेल और चेतन सकरिया।

Post Views: 557
Tags: DCipl2023PBKS
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version