Saturday, June 20, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home स्पेशल

संकट में फंसी इजराइल में नेतन्याहू की सरकार…गले की फांस बना ये मसला…

DigitalDesk by DigitalDesk
May 14, 2025
in स्पेशल
0
Prime Minister Netanyahu government in Israel is currently facing a deep political crisis
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

इजराइल में प्रधानमंत्री नेतन्याहू की सरकार इस समय गहरे सियासी संकट में आ घिरी है। इसकी वजह सेना में भर्ती को लेकर अल्ट्रा-ऑर्थोडॉक्स यहूदियों यानी हरेदी समुदाय को छूट दी जाना है। इजराइली सेना ने हरेदी युवाओं को जबरिया भर्ती करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है। लेकिन सेना के इस कदम पर नेतन्याहू की सहयोगी पार्टियां भड़क गई हैं। जो सरकार से अपना समर्थन वापस लेने की धमकी दे रहे हैं।

  • संकट में इजराइल की नेतन्याहू सरकार
  • प्रधानमंत्री नेतन्याहू की सरकार पर गहरा सियासी संकट
  • सेना में भर्ती को लेकर करना पड़ रहा संकट का सामना
  • अल्ट्रा-ऑर्थोडॉक्स यहूदियों यानी हरेदी समुदाय को दी जा रही छूट
  • इजराइली सेना ने की हरेदी युवाओं को जबरिया भर्ती
  • सेना के इस कदम पर नेतन्याहू की सहयोगी पार्टियां भड़क गईं हैं
  • सरकार से अपना समर्थन वापस लेने की दे रहे हैं धमकी
  • गाज़ा युद्ध में सैनिकों की कमी झेल रहा इजरायल

इजराइल की सत्ता इस समय इस मुद्दे के चलते संकट में घिर गई है। जिसके सियासी परिणाम नेतन्याहू के लिए बेहद सख्त हो सकते हैं। बता दें गाज़ा युद्ध के दौरान इजरायली सेना जहां सैनिकों की भारी कमी का सामना कर रही है रही है तो वहीं प्रधानमंत्री नेतन्याहू को अपने ही सहयोगियों से जूझना पड़ रहा है। मुद्दा सेना में भर्ती का है। जिसे लेकर अल्ट्रा-ऑर्थोडॉक्स यहूदियों यानी हरेदी समुदाय को दी गई छूट खत्म करने की मांग की जा रही है।

Related posts

Alleged irregularities in Ram Mandir offerings

Alleged irregularities in Ram Mandir offerings: सीएम योगी ने साधा सपा पर निशाना…कहा जल्द होगा दूध का दूध पानी का पानी

June 20, 2026
Cricketer Arshdeep Home

शादी की शहनाई से गूंजेगा रोहतास, आकाशदीप के घर उत्सव का माहौल

June 20, 2026

इस बीच इजराइल में हरेदी युवाओं पर जैसी ही गिरफ्तारी की तलवार लटकी वहां नेतन्याहू सरकार के दो पिलर पार्टी शास और यूनाइटेड टोरा जूडाइज़्म बगावत पर उतर आए हैं। दोनों ने साफ कह दिया है कि अगर येशिवा छात्रों को गिरफ्तार किया जाता है तो वे नेतन्याहू सरकार से अपना समर्थन वापस ले लेंगे। इस साफ मतलब है अब पीएम नेतन्याहू की कुर्सी भी खतरे में है।

सेना की सख्ती से हरेदी समुदाय नाराज

वहीं इजरायली सेना IDF की ओर से हाल ही में ऐसे युवाओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर गई है, जो अनिवार्य सैन्य सेवा के आदेश के बाद भी रिपोर्ट नहीं कर रहे हैं। अब सेना पुलिस ऐसे युवाओं को उनके घर से उठाने का काम कर रही है। यह नियम इजराइल के सभी नागरिक पर लागू है। लेकिन हरेदी नेताओं ने आरोप लगाया है कि उनके समुदाय को खासतौर पर निशाना बनाया जा रहा है। ऐसे में नेतन्याहू सरकार का समर्थन करने वाले शास और यूटीजे ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर येशिवा छात्रों को गिरफ्तार करने का मामला जारी रहता है तो उनकी पार्टी गठबंधन से बाहर हो जाएगी।

एक वरिष्ठ नेता की माने तो छात्रों को अगर अब जबरन उठाया जाता है तो यह नेतन्याहू सरकार के अंतिम दिन होगा। बवाल इतना बढ़ चुका है कि हरेदी पार्टियों ने इजरायली सेना प्रमुख एयाल ज़मीर पर ही सरकार गिराने का षड्यंत्र रचने का आरोप मड़ दिया है। वहीं दूसरी ओर हरेदी कॉल सेंटर्स की ओर से युवाओं को सैन्य सेवा से बचने के कई ‘टिप्स’ दिए जा रहे हैं। यरुशलम के कट्टरपंथी गुट भी अलर्ट मोड पर हैं।

हरेदी कौन है आखिर क्यों हो रहा विवाद?

बता दें साल 1948 में इजराइल की स्थापना के वक्त हरेदी समुदाय को धार्मिक पढ़ाई के चलते सैन्य सेवा से छूट प्रदान की गई थी। लेकिन साल 2023 में हमास की ओर से इजराइल पर किये गये हमले के बाद हालात बदल गए हैं। जब देश युद्ध में झोंका गया ऐसे वक्त में भी हरेदी युवाओं को छूट मिली। जिससे आम इजरायली नागरिकों में असंतोष पनपने रहा है। इस समय इजरायल में हरेदी आबादी करीब 14% तक पहुंच चुकी है। जबकि यह आबादी 1948 में सिर्फ 5% ही थी। औसतन हर परिवार में छह से अधिक बच्चे जन्मलेते हैं तो अगले कुछ दशकों में इजराइल का हर दूसरा बच्चा हरेदी हो सकता है। यही कारण है कि अब ये छूट देश पर भारी बोझ मानी जा रही है।

कोर्ट का दखल और सेना का बुलावा

दरअसल जनता के दबाव के चलते इजरायली सुप्रीम कोर्ट ने हरेदी समुदाय को दी गई छूट को रद्द कर दिया है। सेना की ओर से करीब 10 हजार हरेदी युवाओं को बुलावा भेजा गया था हालां​कि महज कुछ ही लोगों की ओर से रिस्पॉन्ड किया गया। अब मिलिट्री पुलिस ने मोर्चा संभाला तो नेतन्याहू सरकार के लिए यह सबसे बड़ा सिरदर्द बन गया।….प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 434
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

मुख्य समाचार
सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version