Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य बिहार पटना

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: पीएम मोदी मधुबनी से साधेंगे एक तीर से कई निशाने…सुरक्षा को लेकर किये गये ये खास इंतजाम

DigitalDesk by DigitalDesk
April 19, 2025
in पटना, बिहार, मुख्य समाचार, राजनीति
0
Prime Minister Narendra Modi will be in Madhubani Bihar next week on Thursday 24th April
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पीएम मोदी मधुबनी से साधेंगे एक तीर से कई निशाने…सुरक्षा को लेकर किये गये ये खास इंतजाम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह गुरुवार 24 अप्रैल को बिहार के मधुबनी में एक सभा करने वाले हैं। पीएम के बिहार के मधुबनी पहुंचने से 24 घंटे पहले भारत और नेपाल बॉर्डर को सील कर दिया जाएगा। हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की जीत और एनडीए द्वारा 2024 के आम चुनावों में हुए नुकसान की भरपाई कर महाराष्ट्र में सत्ता में वापसी के बाद अब सब की निगाहें बिहार पर हैं। एक तरफ एनडीए और दूसरी तरफ आरजेडी, कांग्रेस और वाम दलों का महागठबंधन है। पिछले दिनों दिल्ली में आरजेडी और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के बीच बैठक हुई थी। जिसके बाद अब ​पटना मे चर्चा होनी है। पिछले महीने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राज्य का दो दिवसीय दौरा किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 अप्रैल को बिहार के मधुबनी आने वाले हैं।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026
  • पीएम 24 अप्रैल को जाएंगे मधुबनी
  • पीएम मोदी के दौरे को लेकर हाई अलर्ट
  • 24 घंटे पहले सील होगी भारत-नेपाल बॉर्डर

पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर अभी से हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पीएम मोदी 24 अप्रैल को यहां मधुबनी जिले में स्थित झंझारपुर में सभा करेंगे। पीएम मोदी के आगमन से 24 घंटे पहले नेपाल बॉर्डर को पूरी तरह से सील कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं भारत और नेपाल दोनों ही देश के सुरक्षा बल अपने-अपने क्षेत्र में अवांछित तत्वों पर पैनी नजर रखेंगे। 24 घंटे सुरक्षा जवानों की सघन पेट्रोलिंग जारी रहेगी। कोई अवांछित और असमाजिक तत्व बॉर्डर पार नहीं कर सकेगा। उधर से इधर या इधर से उधर आवाजाही पर पैनी नजर रखी जा रही है। इसका भी खास ध्यान रखा जा सकता है। नाइट विजन पेट्रोलिंग भी की जा रही है

बॉर्डर पर सुरक्षा प्रबंधन को लेकर समीक्षा

बता दें पीएम नरेन्द्र मोदी के मधुबनी दौरे को लेकर एसएसबी 48वीं मुख्यालय बाजार समिति ने पिछले दिनों जिला स्तरीय भारत-नेपाल सीमा समन्वय समिति की बैठक आयोजित की थी। इस बैठक की अध्यक्षता मधुबनी कलेक्टर अरविंद कुमार वर्मा और नेपाल के सिरहा के सीडीओ विश्व प्रकाश आरिया ने साझा रुप से की। बैठक में नेपाल के चार जिलों के जिला स्तरीय पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इस बैठक के दौरान 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मधुबनी के प्रस्तावित कार्यक्रम पर बॉर्डर पर सुरक्षा प्रबंधन को लेकर समीक्षा की।

अधिकारियों की माने तो भारत-नेपाल के प्रवेश द्वार पर आने-जाने वालों की सघन जांच की जा रही है। पहचान पत्र दिखाने के बाद ही लोगों को आने-जाने दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर भारत और नेपाल दोनों देशों के अधिकारियों की आपसी सहमति बनी है। सुरक्षा अधिकारी और खुफिया तंत्र को भी अलर्ट कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त बीडीसीसी की बैठक के दौरान भारत और नेपाल के अधिकारियों ने ड्रग कंट्रोल, खासकर कोरेक्स समेत दूसरी नशीली दवाओं की तस्करी पर पूरी तरह से रोक लगाने और मानव तस्करी समेत अन्य तस्करी पर पूरी तरह से लगाम के लिए विशेष रुप से बॉर्डर पर पेट्रोलिंग बढ़ाने पर भी सहमति बनी है।

Post Views: 372
Tags: #PM MODI in Madhubani BiharPrime Minister Narendra Modi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version