Thursday, July 23, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने काशी के कोतवाल से अनुमति लेकर किया इस शुभ नक्षत्र में किया नामांकन..

DigitalDesk by DigitalDesk
May 14, 2024
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ, स्पेशल
0
Prime Minister Narendra Modi Varanasi Kashi Kotwal Lok Sabha Election Pushya Nakshatra Nomination
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पीएम नरेंद्र मोदी आज मंगलवार 14 मई को पुष्य नक्षत्र में अपना नामांकन दर्ज किया। इससे पहले पीएम काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव से अनुमति लेकर कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचे। जहां उन्होंने नामांकन किया। बता दें नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी से तीसरी बार प्रत्याशी के तौर पर पर्चा दाखिल किया है। उन्होंने गंगा सप्तमी के साथ ही पुष्य नक्षत्र में नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के पहले पीएम ने दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा को नमन कर पूजा अर्चना की।

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया नामांकन
  • वाराणसी में नामांकन करने पहुंचे PM मोदी
  • पुष्य नक्षत्र में पीएम मोदी दाखिल किया पर्चा
  • नामांकन के पहले दशाश्वमेध घाट पर की पूजा
  • क्रूज से नमो घाट तक पहुंचे PM मोदी
  • काल भैरव मंदिर में भी पीएम ने किये दर्शन
  • नामांकन से पहले की मां गंगा पूजा
  • काल भैरव से लिया आशीर्वाद
  • काल भैरव से अनुमति लेकर पीएम मोदी ने किया नामांकन
  • पीएम का नामांकन, शामिल हुए 12 राज्यों के सीएम
  • तमाम बड़े बीजेपी नेता हुए शामिल

बता दें पीएम मोदी मंगलवार 14 मई को वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार नामांकन दाखिल करने पहुंचे। पीएम के नामांकन में शामिल होने के लिए भोलेनाथ की नगरी काशी में बीजेपी के दिग्गजों का जमावड़ा लगा रहा है। विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों के साथ सांसद और विधायक सभी नामांकन में शामिल हुए।

Related posts

Stock Market News Update: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 715 अंक टूटा, निफ्टी 24 हजार के नीचे फिसला, निवेशकों की बढ़ी चिंता

Stock Market News Update: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 715 अंक टूटा, निफ्टी 24 हजार के नीचे फिसला, निवेशकों की बढ़ी चिंता

July 22, 2026
IIT Teacher Shortage: IIT में शिक्षकों का बड़ा संकट: 23 संस्थानों में 4,300 से ज्यादा फैकल्टी पद खाली, बढ़ते छात्रों के बीच शिक्षा और रिसर्च पर मंडराया खतरा

IIT Teacher Shortage: IIT में शिक्षकों का बड़ा संकट: 23 संस्थानों में 4,300 से ज्यादा फैकल्टी पद खाली, बढ़ते छात्रों के बीच शिक्षा और रिसर्च पर मंडराया खतरा

July 22, 2026

वहीं रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में पीएम ने बैठक की। जिसके लिए भाजपा के दिग्गजों का जमावड़ा लगा। पीएम ने कन्वेंशन सेंटर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। पीएम मोदी की इस बैठक को लेकर कन्वेंशन सेंटर पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए थे। सेंटर के चारों ओर सुरक्षाकर्मी को तैनात किया गया। दरअसल नामांकन के बाद पीएम मोदी रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की लेकिन बैठक से पहले ही भाजपा के दिग्गज कन्वेंशन सेंटर पहुंच गये।

12 राज्यों के सीएम हुए शामिल

पीएम नरेन्द्र मोदी जब वाराणसी से नामांकन दाखिल कर रहे थे उस समय एनडीए के 12 राज्यों के मुख्यमंत्री और बड़े नेता मौजूद रहे। पीएम नरेन्द्र मोदी 2014 से लगातार तीसरी बार वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरे हैं। बता दें नामांकन के समय यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी पीएम मोदी के पीछे बैठे नजर आए।

मां गंगा का किया दुग्धाभिषेक

पीएम मोदी ने काशी के गंगा सप्तमी घाट पर बने खास जेटी पर वैदिक ब्राह्मणों की आचार्यत्व में पूरे श्रद्धाभाव से मां गंगा की पूजा की और दुग्धाभिषेक किया। पूजन के साथ ही जीत का आशीर्वाद भी मांगा। इस दौरान घाट पर हजारों लोगों की भी उमड़ी जो हर-हर महादेव का उद्घोष करती रही।

वाराणसी से तीसरी बार मैदान में नरेन्द्र मोदी

गंगा पूजन के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव का रुख किया। वे गंगा पूजा के बाद बाबा भैरव के दर्शन पूजन के लिए रवाना हो गए। जहां कालभैरव मंदिर पहुंचने पर उन्होंने विशेष पूजन और आरती की और जीत की मंगल कामना की। इसके बाद पीएम लहुराबीर और मैदागिन के साथ गंगा के चौकाघाट होते हुए होटल ताज पहुंचे। जहां एनडीए और बीजेपी के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक की। इसके बाद वे नामांकन करने के लिए वनारस जिला मुख्यालय पहुंचे।

 

Post Views: 320
Tags: #nomination#Pushya Nakshatra#Varanasi Kashi KotwalLok Sabha ElectionPrime Minister Narendra Modi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version