Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

पीएम मोदी करेंगे संत रविदास मंदिर का शिलान्यास, 80 लाख दलित मतदाओं को साधने की कोशिश

DigitalDesk by DigitalDesk
August 11, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, शहर और राज्य, संपादक की पसंद
0
Modi Sant Ravidas Mandir Sagar
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 अगस्त को मध्यप्रदेश के सागर आ रहे हैं। वे यहां संत रविदास के स्मारक का शिलान्यास करेंगे। यह भव्य स्मारक नागर शैली में बनाया जाएगा। जिसमें उनके दोहे और शिक्षाएं उकेरी जाएंगी। स्मारक में चार गैलरी होंगी। चार दीर्घाओं में से पहली दीर्घा में संत रविदास का जीवन, दूसरे में व्याख्या केंद्र, तीसरे में रविदासिया पंथ के उनके दर्शन और शिक्षाएं और चौथे में उनकी कविता और साहित्य पुस्तकालय और संगत हॉल होंगे। स्मारक के पास जलकुंड, श्रद्धालुओं के लिए आवास और भोजनालय बनाया जाएगा।

  • प्रधानमंत्री करेंगे रविदास मंदिर निर्माण का शिलान्यास
  • प्रदेश भर में निकाली गईं संत रविदास समरसता यात्रा
  • यात्रा के बहाने दलित वोटर्स का साधने की कवायद
  • सागर में 12 अगस्त को संपन्न होंगी समरसता यात्रा
  • 12 अगस्त से प्रारंभ होगा मंदिर निर्माण का काम
  • संत रविदास पर संग्राम
  • ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’
  • ये हैं संत रविदास के अनमोल वचन
  • छुआछूत और अज्ञानता के खिलाफ थे संत रविदास

संत रविदास का मंदिर नागर शैली में करीब दस हजार वर्ग फीट में बनाया जायेगा। यहां पर इंटरप्रिटेशन म्यूजियम भी बनेगा। इसके साथ ही संस्कृति और रचनात्मकता के साथ संत रविदास के कृतित्व और व्यक्तित्व को प्रदर्शित करने के लिए संग्रहालय भी बनाया जाएगा। संग्रहालय में 4 गैलरी बनेंगी। जिनमें भक्ति मार्ग और निर्गुण पंथ में योगदान के साथ संतजी का दर्शन और उनके साहित्य, समरसता का विवरण भी दर्ज किया जाएगा। मंदिर में लाइब्रेरी के अलावा जल कुंड, संगत हाल, भक्त निवास को भी तैयार किया जायेगा। अध्यात्मिक सुविधाओं से युक्त यह मंदिर होगा। भक्त निवास में देश ही नहीं विदेश से भी संत रविदास के अनुयायी के साथ अध्येता आएंगे। जिन्हें संत रविदास के जीवन से प्रेरणा मिलेगी। 15 हजार वर्गफीट में भोजनालय का निर्माण होगा। मंदिर में दो भव्य प्रवेशद्वार बनाए जाएंगे। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे और लाइटिंग की व्यवस्था भी यहां विशेष तौर पर रहेगी।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

100 करोड़ रुपये से बनेगा रविदास मंदिर

बुंदेलखंड अंचल के दलित मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए बीजेपी सरकार सागर में संत रविदास मंदिर का निर्माण करा रही है। जिस पर करीब 100 करोड़ खर्च होंगे। इससे पहले मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संत रविदास मंदिर निर्माण यात्रा निकाली जा रही हैं। इन यात्राओं का समापन 12 अगस्त को सागर में होगा।

फरवरी में की थी स्मारक बनाने की घोषणा

सीएम शिवराज ने इसी साल 8 फरवरी को संत रविदास स्मारक निर्माण की घोषणा की थी। जिसके बाद अब इसका शिलान्यास किया जाएगा। इसी स्मारक के निर्माण के लिए समरसता यात्रा निकाली गईं। बता दें इस निर्माण कार्य के लिए 313 विकास खंडों से मिट्टी और जल एकत्रित किया गया। संत रविदास मंदिर निर्माण समरसता यात्रा 12 अगस्त को सागर में सम्पन्न हो रही हैं। समरसता यात्रा प्रदेश के 50 जिलों से होकर गुजरी। यात्रा के दौरान 313 विकास खंडों से मंदिर निर्माण के लिए मिट्टी और जल का संकलन किया। जिसका उपयोग मंदिर निर्माण में होगा। इस पूरी यात्रा में 53 हजार गांव से मिट्टी और 315 नदियों का जल एकत्रित किया गया। बता दें यात्रा के दौरान संत रविदास के व्यक्तित्व और कृतित्व पर केंद्रित रथ भी साथ चलेगा। दरअसल 8 फरवरी 2023 को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सागर में स्मारक निर्माण की घोषणा की थी।

80 लाख मतदाताओं पर प्रभाव

मप्र विधानसभा चुनाव से ठीक चार माह पहले पीएम इस मंदिर निर्माण का भूमिपूजन कर रहे हैं। जिसके सियासी मायने भी हैं। भाजपा का गेम प्लान इसके जरिए दलित वोट बैंक में सेंध लगाना है। हालांकि ये समय ही बताएगा कि इस मंदिर का निर्माण बीजेपी को चुनाव में फायदा पहुंचाएगा या नहीं। विधानसभा की 84 सीटों पर 80 लाख दलित मतदाता हार-जीत तय करते हैं।

Post Views: 289
Tags: Dalit VotePrime Minister Narendra ModiRavidas Samarsta YatraSagarSant Ravidas Mandir
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version