Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जयपुर

राजस्थान की धरती से देश के किसानों को दी पीएम मोदी ने ये सौगात, विपक्ष पर कसा तंज

DigitalDesk by DigitalDesk
July 27, 2023
in जयपुर, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान, शहर और राज्य, स्पेशल
0
Prime Minister Narendra Modi Rajasthan Sikar
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राजस्थान में विधानसभा चुनाव में से पहले पीएम नरेन्द्र मोदी ने सीकर में बड़ी सौगात दी है। पीएम मोदी ने यहां पांच मेडिकल कॉलेज का तोहफा राजस्थान की जनता को दिया है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने एक लाख पीएम किसान समृद्धि केंद्र राष्ट्र को समर्पित किये तो वहीं साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पीएम-किसान के तहत करीब 17 हजार करोड़ रुपए की 14वीं किस्त भी राजस्थान की भूमि से जारी की। इस दौरान पीएम ने कहा आज केन्द्री में किसानों का दुख दर्द समझने वाली सरकार है। किसान अपने पसींने से मिट्टी से सोना निकालता है।

  • सीकर में पीएम की जनसभा
  • जारी की पीएम किसान सम्मान निणि की 14वीं किस्त
  • राजस्थान को दी सात मेडिकल कॉलेज की सौगात
  • जाट समाज को साधने की कवायद में जुटे पीएम मोदी
  • राजस्थान की धरती से देश के किसानों को दी पीएम मोदी ने ये सौगात

पीएम मोदी अपने सीकर दौरे के दौरान पांच मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण किया तो वहीं 7 नए मेडिकल कॉलेज के लिए शिलान्यास भी किया। सीकर, धौलपुर, चित्तौड़गढ़, सिरोही के साथ श्रीगंगानगर का उद्घाटन किया तो बूंदी,बारां, करौली, सवाई माधोपुर, झुंझुनूं, जैसलमेर के साथ टोंक मेडिकल कॉलेज की नींव भी रखी। इसके अलावा मोदी 6 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों का शुभारंभ किया। ये विद्यालय उदयपुर, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा और डूंगरपुर में खोले गए हैं। बता दें पीएम मोदी राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी की जमीन मजबूत करने के लिए पीएम मोदी पिछले 9 माह से तकरीबन हर माह राजस्थान के किसी न किसी जिले में जनसभा और सरकारी आयोजन करते आ रहे हैं। लेकिन इस बार पीएम मोदी महज 20 दिन में दूसरी बार राजस्थान की धरती पर पहुंचे। जहां चुनावी जनसभा को संबोधित कियां यहां से किसान निधि की राशि किसानों के खातों में ट्रांसफर करने के साथ ही उन्होंने पीएम प्रणाम योजना की शुरुआत भी की। बता दें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इससे पहले जुलाई माह की ही 8 जुलाई तारीख को बीकानेर आए थे। जहां उन्होंने अमृतसर.जामनगर एक्सप्रेस हाईवे देष की जनता को समर्पित किया था। हाईवे के लोकार्पण के साथ करीब 24 हजार 300 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया था। दरअसल विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र देखें तो प्रधानमंत्री मोदी की सीकर की सभा के साथ ही बीजेपी ने अब जिलेवार सभा कराने की शुरुआत कर दी है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

21 सीटों को साधने की कवायद

बीजेपी और राजनीतिक दृष्टिकोण से भी प्रधानमंत्री मोदी की सीकर की सभा काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं। सीकर से प्रधानमंत्री चुनाव से पहले शेखावटी अंचल को साधने का प्रयास किया। बता दे शेखावटी अंचल में पिछले 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी का प्रदर्शन निराशाजनक था। बीजेपी को यहां 21 सीटों में से केवल 3 सीट पर ही जीत दर्ज पाई थी।

सीकर जिले में बीजेपी की हालत खराब

राजस्थान में विधानसभा सीटों का चुनावी गणित देखें तो इस हिसाब से बीजेपी का सीकर जिले में गणित गड़बड़ाया हुआ है। उसके खाते में यहां विधानसभा की एक भी सीट नहीं है। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सीकर जिले की आठ विधानसभा सीटों में से सात पर कब्जा किया था। एक सीट कांग्रेस से बच गई थी वो भी निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में चली गई थी। 2018 के चुनाव में बीजेपी के यहा हाथ खाली रह गए थे। बीजेपी सीकर जिले में विधानसभा की एक भी सीट जीत नहीं पाई थी। बात करें शेखावटी अंचल के दो दूसरे जिलों की तो झुंझुनूं जिले की सात सीटों में से बीजेपी के खाते में केवल 1 सीट पहुंची। जिले में बाकी सभी 6 सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। इसी प्रकार चुरू जिले में विधानसभा की 6 सीटों में से चार पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी तो बीजेपी दो सीट ही जीत पाई।

बीकानेर में की थी 8 जुलाई को जनसभा

बता दें प्रधानमंत्री ने चुनाव से पहले बीजेपी के लिए राजस्थान में जमीन मजबूत करने की षुरुआत पिछले साल सितंबर 2022 में ही कर दी थी। 30 सितंबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान में अम्बा जी माता के दर्शन करने के लिए आए थे। तब वे सिरोही जिले के आबूरोड़ भी पहुंचे थे। इसके बाद पीएम मोदी दूसरी बार 1 नवंबर 2022 को बांसवाड़ा स्थित मानगढ़ धाम आए थे। तो तीसरी बार उनका दौरा 8 जनवरी 2023 को हुआ था। जब पीएम मोदी भीलवाड़ा में गुर्जर समाज के आराध्य देव देवनारायण भगवान की जयंती समारोह में शामिल हुए थे। चौथे दौरे पर 12 फरवरी 2023 को दौसा जिले में दिल्ली.मुंबई एक्सप्रेस वे का उद्घाटन प्रधानमंत्री ने किया किया था। पीएम मोदी पांचवीं बार 10 मई 2023 को नाथद्वारा के साथ आबूरोड़ में बड़ी सभाओं को संबोधित करने पहुंचे थे। इसके बाद 6वीं बार पीएम 31 मई 2023 को अजमेर में बीजेपी महाजनसंपर्क अभियान का आगाज करने पहुंचे थे। इसके बाद उनका सातवां दौरा पिछली 8 जुलाई को हुआ था। तब पीएम मोदी ने बीकानेर में अमृतसर.जामनगर एक्सप्रेस हाईवे का लोकार्पण किया था। इसके साथ ही 24 , 300 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास भी पीएम मोदी ने किया था।

Post Views: 312
Tags: CM Ashok GehlotPrime Minister Narendra ModiRajasthanrajasthan assembly electionSikar
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version