Sunday, June 14, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

अपने पहले इंटरनेशनल पॉडकास्ट में जानें किससे बात करेंगे PM मोदी…फरवरी के अंत में होगा यह पॉडकास्ट

DigitalDesk by DigitalDesk
January 19, 2025
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Prime Minister Narendra Modi First International Podcast American Podcast Lex Fridman
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अगले महीने फरवरी में पहला इंटरनेशनल पॉडकास्ट होगा। जिसमें पीएम मोदी की अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन से बातचीत होगी। इस बात का खुलासा स्वयं फ्रिडमैन ने दी गई जानकारी में किया है। फ्रिडमैन ने रविवार 19 जनवरी को किये अपने एक ट्वीट में यह बताया है कि वे फरवरी के आखिर में भारत आ रहे हैं। यहां भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वे एक पॉडकास्ट की मेजबानी करेंगे। फ्रिडमैन ने जानकारी देते हुए कहा कि इस पॉडकास्ट को लेकर वह काफी एक्साइटेड हैं।

  • अगले माह पीएम नरेंद्र मोदी का पहला इंटरनेशनल पॉडकास्ट
  • भारत आएंगे अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन
  • पीएम मोदी का इंटरव्यू करने आएंगे भारत
  • पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन का यह पहला भारत दौरा
  • एक अमेरिकी कंप्यूटर वैज्ञानिक भी हैं लेक्स फ्रिडमैन
  • पीएम मोदी ने किया था जेरोधा के को-फाउंडर के साथ पहला पॉडकास्ट
  • निखिल कामथ के साथ किया था अपना पहला पॉडकास्ट
  • पीएम मोदी का यह पहला इंटरनेशनल पॉडकास्ट होगा

लेक्स फ्रिडमैन का इन नामचीन हस्तियों के साथ पॉडकास्ट

पॉडकास्ट के बहाने फ्रिडमैन का यह पहला भारत दौरा होगा। इसे लेकर भी वे काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। बता दें लेक्स फ्रिडमैन पिछले 2018 से पॉडकास्ट करते आ रहे हैं। उन्होंने अलग अलग क्षेत्र साइंस, टेक्नोलॉजी, खेल और राजनीति की कई नामचीन हस्तियों के साथ पॉडकास्ट किया है। बता दें लेक्स फ्रिडमैन एक अमेरिकी कंप्यूटर वैज्ञानिक भी हैं। अब लेक्स फ्रिडमैन ने अपने पॉडकास्ट में जिन नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू लिया है, उनमें स्पेसएक्स के फाउंडर एलन मस्क ही नहीं अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस और अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल हैं। इसके साथ ही फेसबुक के को-फाउंडर मार्क जुकरबर्ग के साथ यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की भी शामिल हैं। यूट्यूब चैनल पर लैक्स फ्रिडमैन के करीब 4.5 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हैं।

Related posts

Dharmendra Pradhan: भोपाल में शिक्षा, खेल और विकसित भारत पर मंथन: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने CM मोहन यादव से की अहम चर्चा

Dharmendra Pradhan: भोपाल में शिक्षा, खेल और विकसित भारत पर मंथन: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने CM मोहन यादव से की अहम चर्चा

June 13, 2026
IIT में सीट मिलने पर छोड़ा एडमिशन, फिर भी रोकी फीस! अब आयोग ने सुनाया बड़ा फैसला

IIT में सीट मिलने पर छोड़ा एडमिशन, फिर भी रोकी फीस! अब आयोग ने सुनाया बड़ा फैसला

June 13, 2026

PM मोदी ने किया था निखिल कामथ के साथ पहला पॉडकास्ट

बता दें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इससे पहले जेरोधा के को-फाउंडर निखिल कामथ के साथ के अपना पहला पॉडकास्ट किया था। पीएम का यह दूसरा पॉडकास्ट होगा। पहले पॉडकास्ट में उन्होंने जेरोधा Zero dha के को-फाउंडर निखिल कामथ के साथ इंटरव्यू में अपने निजी जीवन से लेकर राजनीति और भारत के भविष्य को लेकर भी खुलकर अपनी बात की थी।

PM ने स्वयं भी पूछे थे निखिल कामथ से कुछ सवाल

प्रधानमंत्री से इस दौरान कामथ ने कई सवाल पूछे थे। पीएम मोदी ने सभी सवालों का बखूबी जवाब दिया था। इतना ही नहीं इस दौरान प्रधानमंत्री ने स्वयं भी निखिल कामथ से कुछ सवाल पूछे थे। जैसे आपने अब तक कितने पोस्ट पॉडकास्ट किए हैं। पीएक के इस सवाल के जवाब में निखिल ने बताया उन्होंने करीब 25 पॉडकास्ट किये हैं। इस इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने बचपन और छात्र जीवन से लेकर पॉलिटिक्स, आज कल के राजनेता सहित कई विभिन्न मुद्दों पर खुलकर अपने विचार साझा किए थे।

Post Views: 534
Tags: #American Podcast Lex Friedman#PM Narendra Modi First International Podcast
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

मुख्य समाचार
सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version