Tuesday, March 10, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

कम वोटिंग प्रतिशत से पीएम भी चिंतित…कहा फसल कटाई का समय, शादी ब्याह भी है…और गर्मी भी लेकिन देश से बड़ा कुछ नहीं, वोट जरुर करें

DigitalDesk by DigitalDesk
April 23, 2024
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ, स्पेशल
0
Prime Minister Narendra Modi election rally in Aligarh Uttar Pradesh
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा हम इतनी तेजी से देश को विकास के पथ पर आगे ले जा रहे हैं कि उससे सपा और कांग्रेस वाले कदम ही नहीं मिला पा रहे हैं। इस वजह से वे बुरी तरह बौखला गए हैं। पीएम मोदी ने कहा एक और बात आप सभी को याद रखनी है। एक तरफ जहां फसल की कटाई का समय है, वहीं अब शादी ब्याह का भी समय है और गर्मी तो इतनी की पूछो मत। पीएम ने कहा यह सब कुछ है लेकिन हमारे लिये देश से बड़ा कुछ नहीं होता। अगर देश से बड़ा कुछ होता है वह देश के लिए काम करना। यह चुनाव देश का बड़ा महत्वपूर्ण चुनाव है। ऐसे में सारे काम छोड़ कर पहले हमें अपना वोट करना चाहिए।

  • कांग्रेस लागू करना चाहती है देश में माओवादी नीति
  • देशवासियों की संपत्ति पर मारना चाहती है पंजा
  • माताओं-बहनों के मंगलसूत्र पर भी मारना चाहती है पंजा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ने कहा सभी को सुबह-सुबह वोट करना बहुत जरूरी है। धूप निकलने से पहले ही वोट हो जाए तो अच्छा है। जलपान से पहले मतदान हो जाए तो अच्छा है। पीएम ने अपील करते हुए कहा आपका एक-एक वोट का देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। पहले आए दिन सीमा पर बम गोली होती थी। दुश्मन गोलियां चलते थे। आए दिन हमारे देश के वीर सपूत शहीद होते थे और तिरंगे में लिपटा उनका पार्थिव शरीर घर लौटता था लेकिन आज यह सब बंद हो चुका है। भारत की ताकत के आगे सबकी बोलती बंद हो गई है। प्रधानमंत्री ने कहा पहले आए दिन आतंकवादी बम फोड़ते थे। सीरियल ब्लास्ट करते थे। इतना ही नहीं अयोध्या को भी नहीं छोड़ा और काशी को भी नहीं छोड़ा। देश के हर बड़े शहर में आए दिन तब बम धमाके होते थे। और अब बम धमाकों पर भी पुल स्टॉप लग चुका है।

Related posts

Mojtaba as new supreme leader: ईरान में सत्ता परिवर्तन के बीच युद्ध तेज, मोजतबा खामेनेई बने नए सुप्रीम लीडर; तेल 100 डॉलर पार

Mojtaba as new supreme leader: ईरान में सत्ता परिवर्तन के बीच युद्ध तेज, मोजतबा खामेनेई बने नए सुप्रीम लीडर; तेल 100 डॉलर पार

March 9, 2026
T20 World Cup: संजू सैमसन की सफलता के पीछे सचिन का मार्गदर्शन, T20 वर्ल्ड कप 2026 में बने ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’

T20 World Cup: संजू सैमसन की सफलता के पीछे सचिन का मार्गदर्शन, T20 वर्ल्ड कप 2026 में बने ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’

March 9, 2026

अखबार और टीवी पर विज्ञापन आता था लावारिस चीज दिखाई दे तो उससे दूर रहें

पीएम ने कहा जो फर्स्ट टाइम वोटर हैं, उनको याद नहीं होगा, वे 5 साल, 7 साल, 8 साल और 10 साल के रहे होंगे, जरा याद कीजिए। आप अपने परिवार के सदस्यों में पूछिए उस समय अखबार और टीवी पर विज्ञापन आता था। विज्ञापन क्या होता है कि कहीं पर भी कोई लावारिस चीज दिखाई दे तो उससे दूर रहें, उसे न छूए। कहीं भी लावारिस बैग दिखाई दे या कहीं लावारिस स्कूटर दिखाई दे। कहीं लावारिस टिफिन बॉक्स दिखाई दे तो उसके पास न जाए। इसकी तत्काल पुलिस को सूचना दें। यहां सूचना आए दिन लोगों को दी जाती थी। विमानतल पर जाओ तो इसकी घोषणा होती था। बस स्टेशन पर जाओ तो यही अनाउंसमेंट सुनाई देता था। रेलवे स्टेशन पर जाओ तो वहां भी यही अनाउंसमेंट होता था कि लावारिस वस्तु को हाथ न लगाए। ये जो मेरे फर्स्ट टाइम के वोटर्स हैं ना वे बहुत छोटे थे। इनको तो मालूम भी नहीं होगा यह, सरकार लगातार सूचना देती क्यों थी ? क्योंकि यह लावारिस वस्तुओं में बम रखे जाते थे। जिससे निर्दोष व्यक्ति उसे हाथ भी लगाता था तो विस्फोट से उसकी मौत हो जाती थी। लेकिन अब मोदी और योगी का कमाल है कि यह सब कुछ यहां उत्तरप्रदेश में बंद हो गया है। पीएम ने कहा जब शांति सुरक्षा मिलती है तो विकास होता है।

गैंगवॉर और फिरौती यह तो सपा सरकार का ट्रेड मार्क!

पहले आर्टिकल-370 के नाम पर जम्मू कश्मीर में अलगाववादी शान से जीते थे और हमारे फौजियों पर पत्थर चलते थे। अब इन सब पर भी फुल स्टॉप लग गया है। पहले अलीगढ़ में भी आए दिन कर्फ्यू लगता था। अगल-बगल के लोगों को अलीगढ़ आना है तो फोन करके पूछते थे कि भाई शांति है ना, मैं आऊं तो चलेगा। शादी की तारीख तय करनी हो तो पूछते थे यार कहीं दंगा हो जाए। ऐसे इलाके में शादी नहीं करेंगे। कहीं और करेंगे।  योगी जी ने यह करके दिया दिया है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने सपा पर तिखा हमला करते हुए कहा दंगे और हत्या के साथ गैंगवॉर और फिरौती यह तो सपा सरकार का ट्रेड मार्क बन गया था। सपा की राजनीति भी इसी से चलती थी। एक समय ऐसा भी था जब हमारी बहन-बेटियां घर से बाहर ही नहीं निकल पाती थीं लेकिन आज योगी जी की सरकार में अपराधियों की इतनी हिम्मत नहीं है कि वे आम नागरिकों का अमन-चैन बिगाड़ें।

Post Views: 192
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version