Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य छत्तीसगढ

पीएम मोदी का मिशन बस्तर,कांग्रेस ने किया नगरनार इस्पात संयत्र,निजीकरण का विरोध

DigitalDesk by DigitalDesk
October 3, 2023
in छत्तीसगढ, मुख्य समाचार, राजनीति, रायपुर, शहर और राज्य, स्पेशल
0
Prime Minister Narendra Modi Chhattisgarh
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार 3 अक्टूबर को चुनावी राज्य छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के दौरा पर हैं। वे आदिवासी बहुल छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जगदलपुर से 26 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे तो वहीं तेलंगाना के निजामाबाद से 8 हजार करोड़ रुपए के विकास की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी का ये दो दिन में दोनों राज्यों में दूसरा दौरा है। खासतौर पर छत्तीसगढ़ को लेकर पीएम मोदी विशेष नजर बनाए हुए हैं। पीएमओ की ओर से एक बयान में कहा कि पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से राज्य में 26 हजार करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने वाले हैं।

  • पीएम मोदी का दौरा…बस्तर बंद
  • पीएम करेंगे इस्पात संयंत्र का शुभारंभ
  • कांग्रेस इसके निजीकरण का कर रही है विरोध
  • कांग्रेस ने किया बस्तर बंद का आवाह्न
  • बीजेपी का कांग्रेस पर आरोप
  • कहा-यह कांग्रेस की घटिया सोच
  • कांग्रेस और आदिवासी सर्व समाज जता रहे विरोध

पीएम के दौरे पर सियासत तेज

पीएम नरेन्द्र मोदी एक बार फिर छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। पीएम यहां बस्तर दौरे पर रहेंगे। वे नगर नार इस्पात संयंत्र का शुभारंभ करने के साथ ही जगदलपुर में एक बड़ी चुनावी सभा को भी संबोधित करेंगे। हालांकि राज्य की सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी और सर्व आदिवासी समाज ने मंगलवार को बस्तर बंद का आवाह्न किया है। यानी बस्तर बंद के दौरान ही होगा पीएम मोदी का आगमन। पीएम नरेन्द्र मोदी प्रवास के दौरान वे बस्तर में एनएमडीसी द्वारा लगाए गए नगरनार इस्पात संयंत्र का शुभारंभ करेंगे। यह बस्तर के लिए एक बड़ी उपलब्धि की तरह है लेकिन उत्पादन शुरू होने से पहले ही नगरनार इस्पात संयंत्र के निजीकरण के केन्द्र सरकार के फैसले से पीएम मोदी को बस्तर प्रवास के दौरान विरोध का सामना करना पड़ेगा। पीएम मोदी जब बस्तर प्रवास पर रहेंगे तो राज्य की सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी और सर्व आदिवासी समाज बस्तर बंद के साथ अपना विरोध जतायेगा। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने नगरनार संयंत्र को निजी हाथों में देने का विरोध किया है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

लालबाग में करेंगे चुनावी जनसभा

वहीं पीएम मोदी बस्तर में नगरनार इस्पात संयंत्र का उद्घाटन करने के साथ ही जगदलपुर के लालबाग मैदान में एक चुनावी सभा को भी संबोधित करेंगे लेकिन इस दौरान बस्तर बंद रहेगा। कांग्रेस पार्टी के विरोध पर राज्य की मुख्य विपक्षी दल बीजेपी के नेता और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि आदिवासी समाज को सामने करके कांग्रेस पीठ पीछे राजनीति कर रही है। इससे कांग्रेस की घटिया सोच उजागर हो रही है। जिस तरह से परिवर्तन यात्रा और पीएम के अन्य सभाओं को सफलता मिली है। उससे कांग्रेस पार्टी घबराई हुई है और पीएम के बस्तर के कार्यक्रम का विरोध कर रही है।

इन 12 सीटों पर बीजेपी की खास नजर

बस्तर में विधानसभा की 12 सीटें हैं जो अभी कांग्रेस के खाते में है। पिछले विधानसभा चुनाव में बस्तर संभाग से बीजेपी का खाता भी नही खूल पाया था। ऐसे में बीजेपी बस्तर की 12 सीटों में से ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करने का मंसूबा रखती है। . जबकि कांग्रेस के सामने अपनी सभी सीटों को बचाए रखना एक बड़ी चुनौती है। ऐसे में पीएम मोदी की बस्तर में चुनावी सभा के बड़े सियासी मायने है और माना यह भी जा रहा है कि मोदी बस्तर को लेकर कुछ बड़ी घोषणाएं भी कर सकते है। जिससे कांग्रेस की चुनौती और ज्यादा बढ़ेगी।

Post Views: 256
Tags: ChhattisgarhMission Nagar Plant PlantPrime Minister Narendra Modi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version