Wednesday, July 22, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

पीएम देंगे 11 राज्यों को वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात,जुड़ेंगे धार्मिक और पर्यटन स्थल

DigitalDesk by DigitalDesk
September 24, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, शहर और राज्य, स्पेशल
0
Prime Minister Narendra Modi 9 Vande Bharat Express Religious Tourist Places
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छुट्टी के दिन 11 राज्यों को बड़ी सौगात दे रहे हैं। इन राज्यों के धार्मिक और पर्यटन स्थलों को एक दूसरे से जोड़ने के लिए 9 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। जिनमें राज्यों को ये सौगात मिल रही है उसमें राजस्थान, तेलंगाना, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, बिहार, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड,केरल के साथ गुजरात शामिल है। इनमें से राजस्थान और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। बता दें प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इस कार्यक्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी शामिल होंगे।

ये हैं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सूची

  • राजस्थान में जयपुर-उदयपुर
  • केरल में कासरगोड-तिरुवनंतपुरम
  • आंध्र प्रदेश में विजयवाड़ा-चेन्नई
  • तमिलनाडु में तिरुनेलवेली-चेन्नई
  • गुजरात में जामनगर-अहमदाबाद
  • झारखंड और पश्चिम बंगाल में रांची-हावड़ा
  • तेलंगाना और कर्नाटक में सिकंदराबाद (काचेगुडा)-बेंगलुरु (यशवंतपुर)
  • ओडिशा में राउरकेला-पुरी
  • बिहार और पश्चिम बंगाल में पटना-हावड़ा

रेलवे की ओर से मिली जानकारी के अनुसार तय मार्गों पर अब तक की सबसे तेज ट्रेन की तुलना में वंदे भारत ट्रेन राउरकेला-भुवनेश्वर-पुरी के साथ कासरगोड-तिरुवनंतपुरम मार्गों पर अपने गंतव्यों स्टेशनों के बीच चलेगी। यात्रा के समय में 3 घंटे की कमी होगी। वहीं हैदराबाद-बेंगलुरु के बीच चलने वाली ट्रेन से ढाई घंटे से ज्यादा समय बचेगा। तिरुनेलवेली-मदुरै-चेन्नई रूट पर करीब दो घंटे का समय बचेगा। वहीं रांची-हावड़ा ही नहीं पटना-हावड़ा और जामनगर-अहमदाबाद रूट पर भी यात्रियों का करीब एक घंटे का समय बचेगा।वहीं राजस्थान के उदयपुर और जयपुर के बीच भी यात्री लगभग आधे पहले सफर पूरा कर सकेंगे। इसी तरह राउरकेला और भुवनेश्वर के साथ पुरी और तिरुनेलवेली मदुरै चेन्नई ट्रेन पुरी और मदुरै के महत्वपूर्ण धार्मिक शहरों को जोड़ेंगी। इस तरह विजयवाड़ा और चेन्नई के बीच वंदे भारत ट्रेन रेनिगुंटा मार्ग पर चलेगी। इसकी कनेक्टिविटी तिरुपति तक होगी।

Related posts

Monsoon returns

लौटा मानसून, बदली मध्यप्रदेश की तस्वीर…बारिश से राहत, खेती को नई उम्मीद

July 22, 2026
Daily Horoscope 22 July 2026 Wednesday Today Panchang

Daily Horoscope – Panchang: आज का दिन नई ऊर्जा और आत्मविश्वास लेकर आएगा..जानें क्या कहती है आपकी राशि

July 22, 2026

अब चलेंगी वंदे मेट्रो

वंदेभारत ट्रेन के जरिए देश भर में कनेक्टिविटी में सुधार और रेल यात्रियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान किया जा रहा है। यह प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम हैं। वंदे भारत ट्रेन अपने मार्गों पर सबसे तेज ट्रेन हैं और यात्रियों का काफी समय बचाने में मदद करती है।भारतीय रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अगले साल 2024 में इस वित्तीय वर्ष के समाप्त होने से पहले यानी मार्च तक वंदे भारत और वंदे मेट्रो का स्लीपर संस्करण लॉन्च करने की भी योजना बनाई जा रही है। रेलवे अधिकारियों की माने तो सेमी-हाई स्पीड ट्रेन श्रृंखला में 22 कोच और एक लोकोमोटिव के साथ अक्टूबर 2024 में लॉन्च किया जा सकता है। जबकि स्लीपर वंदे भारत अगले साल मार्च 2024 तक शुरू की जाएगी। कोच चेन्नई में आईसीएफ की ओर से बनाए जा रहे हैं। वहीं वंदे मेट्रो भी 2023 के अंत तक तैयार हो जाएंगी। यह वंदे मेट्रो अगले साल जनवरी या फरवरी में पटरी पर आ जाएंगी।

Post Views: 167
Tags: 9 Vande Bharat ExpressPrime Minister Narendra ModiReligious Tourist Places
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version