Sunday, September 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा : विपक्ष की ओर से जारी हैं NDA सरकार पर हमले….अखिलेश ने EVM को लेकर सदन में कही ये बात

DigitalDesk by DigitalDesk
July 2, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
President Address Discussion Opposition NDA Government Akhilesh EVM House
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा का मौजूदा सत्र नीट परीक्षा की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। इसको लेकर सदन की कार्यवाही बाधित हो रही है। मंगलवार को भी जब कामकाज शुरू हुआ है। लेकिन विपक्ष के तेवर वैसे के वैसे ही बने हुए हैं। राहुल गांधी के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एनडीए सरकार और पीएम मोदी पर जोरदार हमला बोला।

अखिलेश यादव ने लोकसभा में बोलते हुए ने EVM को लेकर एनडीए सरकार पर बड़ा हमला बोला है। अखिलेश ने कहा उन्हें EVM पर कल भी भरोसा नहीं था और आज भी नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर वे यूपी की 80 में से सभी 80 सीट भी जीत जाऊं तो भी EVM पर भरोसा नहीं होगा।

Related posts

Petrol crosses ₹114 in MP ₹114.57 in Bhopal diesel around ₹99.64

Petrol and diesel prices : MP में पेट्रोल ₹114 के पार…भोपाल में ₹114.57, डीजल करीब ₹99.64

September 6, 2026
UP Technical Education Service Examination being held across 52 centers in Lucknow the exam is taking place in two shifts

लखनऊ में 52 केंद्रों पर UP प्राविधिक शिक्षा सेवा परीक्षा, दो पालियों में हो रही परीक्षा

September 6, 2026
  • राहुल के बाद अखिलेश ने बोला सदन में हमला
  • कहा बनारस के लोग तलाश रहे हैं क्योटो
  • गंगा जिस दिन होगा साफ बन जाएगा क्योटो
  • मूलभूत जरुरतों के लिए समाधान जरुरी

अखिलेश ने कहा बनारस में लोग क्योटो की तलाश कर रहे हैं। अखिलेश ने कहा गंगा जिस दिन साफ होगा क्योटो बन जाएगा। इससे पहले राहुल गांधी ने भी जोरदार तरीके से अपनी बात सदन में रखी थी। बीते दिनों के कामकाज पर नजरें दौड़ायें तो संसद में राष्ट्रपति का अभिभाषण भी गौरतलब है। क्योंकि इसमें आमतौर पर आने वाले पांच वर्ष के लिए सरकार की नीतियों और योजनाओं को रेखांकित गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संयुक्त सभा में जो कुछ कहा वह कई लिहाज से अहम है। यह संबोधन तब आया जब नरेंद्र मोदी का बतौर पीएम तीसरा कार्यकाल शुरू कर रहे हैं लेकिन यह वह कार्यकाल है जिसमें एनडीए गठबंधन के साझेदारों की भूमिका बहुत अहम है। पिछले दो मौकों पर 2014 और 2019 की तरह इस बार भाजपा अपने दम पर बहुमत में नहीं है।

व्यापक सामाजिक-राजनीतिक बहस के अनुसार देखें तो यह अभिभाषण ऐसे समय हुआ है जब विपक्ष नीट परीक्षा और रोजगार खासकर युवा बेरोजगारी के अहम मुद्दे को हवा दे रहा है। घरेलू तथा विदेशी कारोबारियों का निवेश कमजोर नजर है। ऐसे में इस भाषण से उम्मीद की जा रही थी कि इसमें जो बातें की जाएंगी वह नीतिगत दिशा को लेकर अहम होंगी। अभिभाषण में सरकार के पिछले कार्यकाल की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बात की गई। इस बात पर जोर दिया गया कि कैसे भारत 10 साल पहले की दुनिया की 11वीं बड़ी अर्थव्यवस्था था जो अब उठकर पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन चुका है। इस समय हमारा देश दुनिया की सबसे तेज विकसित होती अर्थव्यवस्था वाला देश है। इन परिस्थतियों का श्रेय ‘रिफॉर्म, परफॉर्म ऐंड ट्रांसफॉर्म’ को दिया गया। आर्थिक वृद्धि के मोर्चे पर क्रोविड के बाद 2021 से 2024 के बीच वृद्धि का दायरा सालाना 8 फीसदी रहने की बात को रेखांकित किया गया।

राजनीतिक दृष्टि से अभिभाषण में सभी विषयों को छुआ

यानि राष्ट्रपति के अभिभाषण में राजनीतिक नजरिये से भी सभी जरूरी विषयों और मुद्दों को छुआ गया। सरकार के गरीबी निवारण पर ध्यान केंद्रित करने, पर्यावरण के अनुकूल अर्थव्यवस्था, किसानों और महिलाओं के सशकीकरण आदि विषयों को रेखांकित किया गया। उन विषयों का भी उल्लेख किया गया जिनका अतीत में काफी विरोध हुआ है। उदाहरणार्थ सरकार ने विवादास्पद नागरिकता संशोधन अधिनियम के तहत नागरिकता प्रदान करने का जिक्र किया तो इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों का चुनाव में खरा उतरने तथा अनुच्छेद 370 को समाप्त करने की बातें हुई। आपातकाल का जिक्र भी उभरा। बड़ी और दिलचस्प बात यह है मानी जा सकती है कि अभिभाषण में नीट परीक्षा संबंधी संस्थाओं में बड़े स्तर पर बदलाव के बाद से भी पीछे नहीं हटा गया है।

बजट के लिए बचा कर रखी गई क्षमता

अभिभाषण में इस बात के संकेत हैं कि सरकार आगामी आम बजट के लिए अपनी क्षमताएं बचाकर रुख रही है। साफ बताया गया कि कैसे आगामी बजट सरकारी दूरगामी और भविष्यदर्शी नीतियों और दृष्टिकोण का एक प्रभावी दस्तावेज होगा। राष्ट्रपति ने कहा कि बजट सुधारों की गति को तेज करेगा और ऐसा देश के लोगों की तेज विकास की आकांक्षा के अनुसार ही होगा। लोक सभा के मौजूदा स्वरूप में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जोरदार बहस की उम्मीद है, विपक्ष के पास भी मौका है कि वह रचनात्मक रूप से सरकार की कमियों को सामने रखें और देशहित में व्यापक चर्चा के बाद एक ठोस कार्ययोजना को बनवाए।

Tags: #Akhilesh EVM#NDA government#President address Discussionopposition
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version