Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी का आगाज,इन मेहमानों की आभा से जगमग हुआ जामनगर

DigitalDesk by DigitalDesk
March 1, 2024
in दिल्ली, बिजनेस, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी आज 1 मार्च से प्रारंभ हो गई है। 1 से 3 मार्च तक गुजरात के जामनगर में खासी रौनक रहेगी। अनंत अंबानी की शाादी प्रसिद्ध उद्योगपति वीरेन मर्चेंट और उनकी पत्नी शैला मर्चेंट की 29 वर्षीय बेटी राधिका मर्चेंट से होने जा रही है। अनंत और राधिका शादी वैसे तो जुलाई में होगी, लेकिन अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत की प्री वेडिंग सेरेमनी आज 1 मार्च से ही शुरु हो गई है।। गुजरात के जामनगर में आज 1 से 3 मार्च तक तीन दिनी प्री-वेडिंग पार्टी होगी। जिसमें शामिल होने के लिए हर जगत के दिग्गज पहुंच चुके हैं।

  • वीवीआईपी के लिए खास इंतजाम किए गए
  • मेहमानों की पसंद और जरूरतों पर खास ध्यान
  • रिलायंस आउनशिप में कस्टमाइज बंगले बनवाए
  • 5 स्टार डिजाइन वाले बंगले किये गये हैं तैयार
  • अत्याधुनिक टेंट सिटी में लग्जरी के साथ सुविधाएं
  • टाउनशिप में अत्याधुनिक मशहूर टेंट सिटी भी बनाई गई

इस खास इवेंट में शामिल मेहमानों के लिए जामनगर स्थित रिलायंस टाउनशिप में मॉडर्न सुविधाओं वाले 150 फाइव स्टार बंगले तैयार करवाए गए हैं। बंगलों में देश-विदेश के राजनेताओं, उद्योगपतियों, धार्मिक नेताओं के साथ फिल्म और खेल जगत की मशहूर हस्तियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। इन बंगलों में तीन बेडरूम, हॉल, किचन और आधुनिक गेस्ट बाथरूम जैसे रोसा की सुविधा भी दी गई है। बताया जा रहा है कि वीवीआईपी कार्यक्रम का लुत्फ उठा सकें। इसलिए खास इंतजाम किए गए हैं। होटल में ठहराने पर प्रशंसकों और लोगों के चलते सुरक्षा की समस्या हो सकती थी। इसलिए मेहमानों की पसंद और जरूरतों को ध्यान में रखकर में मॉडर्न कस्टमाइज बंगले बनवाए गए हैं।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

एग्जीबिशन में अनंत के ड्रीम प्रोजेक्ट की झलक

प्री-वेडिंग सेरेमनी के पहले दिन जामनगर के अंबानी हाउस में म्यूजिक, डांस, कार्निवल मजा, फोटो एग्जीबिशन रखी गई थी। कार्यक्रम में अमेरिकी सिंगर रिहाना के साथ इल्युशनिस्ट डेविड ब्लेन और भारतीय कलाकारों ने परफॉर्म किया। एग्जीबिशन में जामनगर में अनंत अंबानी के नेतृत्व में पशु बचाव और पुनर्वास यानी अनंत के ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए किए जा रहे कामों की झलक दिखाई। भारतीय परंपरा के अनुसार मंदिर परिसर में लगन पत्रिका लिखी गई।

इवेंट में शामिल मेहमान

मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ही नहीं मॉर्गन स्टेनली के सीईओ टेड पिक और माइक्रोसॉफ्ट संस्थापक बिल गेट्स भी शामिल हो रहे हैं। वहीं डिज्नी के सीईओ बॉब इगर के साथ ब्लैकरॉक के सीईओ लैरी फिंक और एडनॉक के सीईओ सुल्तान अहमद अल जाबेर के साथ ईएल रोथ्सचाइल्ड के अध्यक्ष शामिल हैं। वहीं सऊदी अरामको के चेयरपर्सन यासिर अल रोमानियन के साथ ही स्वीडन के पूर्व पीएम कार्ल बिल्ड शामिल होंगे। वहीं उद्योगपति संजीव गोयनका, रिशद प्रेमजी उदय कोटक अदार पूनावाला, सुनील मित्तल, पवन मुंजाल, रोशनी नाडर, दिलीप संघवी, सदगुरु जग्गी वासुदेव भी शामिल होंगे। वहीं बॉलीवुड की हस्तियों में अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान सपरिवार शामिल हो रहे हैं। वहीं आमिर खान, सलमान खान और अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना भी इस इवेंट में नजर आएंगे। यह दावा किया जा रहा है कि पिछले दिनों भारत में आयोजित की गईं G20 की बैठकों को को छोड़ दिया जाए तो यह भारत में वीआईपी लोगों का बड़ा जमावड़ा है।

Post Views: 277
Tags: # Anant Ambani and Radhika Merchant#Pre-wedding ceremonyJamnagar
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version